Newz Gossip
No Result
View All Result
Sunday, October 4, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य LIFE STYLE

मकरासन से शरीर और मन दोनों को मिलता है गहरा विश्राम

by newzgossip
1 year ago
in LIFE STYLE
0
मकरासन से शरीर और मन दोनों को मिलता है गहरा विश्राम
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

सुबह की कड़ी कसरत से खत्म नहीं होता फैटी लिवर का खतरा, शराब के नुकसान की नहीं हो सकती भरपाई

डिहाइड्रेशन और सिरदर्द: पानी की कमी से क्यों होता है सिर दर्द?

पीठ और पैरों की जकड़न दूर करने में मदद करता है पाद-प्रसार पश्चिमोत्तानासन, जानें सही तरीका और फायदे

शरीर और मन को स्वस्थ रखने योग एक प्रभावी उपाय बनकर उभरा है। योग न केवल शरीर को तंदुरुस्त रखता है, बल्कि मानसिक शांति और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है। योग के कई आसनों में मकरासन, जिसे ‘क्रोकोडाइल पोज़’ भी कहा जाता है, एक सरल लेकिन अत्यंत प्रभावशाली आसन है। इस आसन का अभ्यास करने से शरीर और मन दोनों को गहरा विश्राम मिलता है।

मकरासन में शरीर मगरमच्छ की तरह विश्राम की अवस्था में रहता है। यह आसन विशेष रूप से थकान दूर करने और योग निद्रा की तैयारी के लिए उपयुक्त माना जाता है। मकरासन हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद है और इसे आसानी से घर पर किया जा सकता है। खासकर रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याओं के लिए यह आसन बहुत लाभकारी है। इसका अभ्यास पीठ के निचले हिस्से में खिंचाव पैदा करता है, जिससे जकड़न कम होती है।

स्लिप डिस्क, स्पोंडिलाइटिस और स्पाइनल टेंशन जैसी समस्याओं में मकरासन काफी राहत देता है। आयुष मंत्रालय के अनुसार यह आसन पीठ, कमर और कंधों की मांसपेशियों को आराम देने का काम करता है। लंबे समय तक कंप्यूटर या किसी एक मुद्रा में काम करने वाले लोगों के लिए यह विशेष रूप से उपयोगी है।

मकरासन करते समय शरीर पेट के बल होता है, जिससे हल्का दबाव पाचन अंगों पर पड़ता है। यह दबाव पाचन तंत्र को सक्रिय करता है और गहरी सांस लेने से शरीर में ऑक्सीजन का संचार बेहतर होता है। इसके नियमित अभ्यास से गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।

मकरासन का एक और बड़ा लाभ है मानसिक शांति। यह तनाव, चिंता और मानसिक अशांति को दूर करने में सहायक है। मन को शांत करके एकाग्रता बढ़ाता है और नींद की गुणवत्ता सुधारता है। मानसिक संतुलन बनाए रखने में भी यह आसन मददगार है, जिससे व्यक्ति खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करता है। सांस से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए भी मकरासन उपयोगी है। यह छाती को फैलाने में मदद करता है और फेफड़ों की क्षमता को बढ़ाता है।

अस्थमा या सांस की तकलीफ वाले लोगों के लिए यह आसन फायदेमंद है। मकरासन करने के लिए शांत और समतल स्थान पर योगा मैट बिछाएं। पेट के बल लेटें, पैरों को थोड़ा फैलाएं और पंजों को बाहर की ओर रखें। दोनों हाथों की हथेलियों को एक-दूसरे पर रखें और सिर को हल्के से उस पर टिकाएं। आंखें बंद कर लें और पूरे शरीर को ढीला छोड़ दें। धीरे-धीरे गहरी सांस लें और इस मुद्रा में 5 से 10 मिनट तक रहें।

नियमित अभ्यास से मकरासन मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाए रखने में अद्भुत असर दिखाता है। बता दें कि आज की तेज रफ्तार और तनावपूर्ण जिंदगी में मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाए रखना आसान नहीं रह गया है। भागदौड़ भरी दिनचर्या और लंबे समय तक बैठे रहने की आदत शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डालती है।

Tags: ExcerciseMakrasanRelaxation body and mindTips for YogaYoga poseYoga tips
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

सुबह की कड़ी कसरत से खत्म नहीं होता फैटी लिवर का खतरा, शराब के नुकसान की नहीं हो सकती भरपाई
HEALTH

सुबह की कड़ी कसरत से खत्म नहीं होता फैटी लिवर का खतरा, शराब के नुकसान की नहीं हो सकती भरपाई

6 hours ago
डिहाइड्रेशन और सिरदर्द: पानी की कमी से क्यों होता है सिर दर्द?
Khabrein Jara Hat Ke

डिहाइड्रेशन और सिरदर्द: पानी की कमी से क्यों होता है सिर दर्द?

6 hours ago
पीठ और पैरों की जकड़न दूर करने में मदद करता है पाद-प्रसार पश्चिमोत्तानासन, जानें सही तरीका और फायदे
LIFE STYLE

पीठ और पैरों की जकड़न दूर करने में मदद करता है पाद-प्रसार पश्चिमोत्तानासन, जानें सही तरीका और फायदे

1 week ago
क्या वाकई सामान्य वॉक से ज्यादा असरदार है लिम्फैटिक वॉकिंग? जानें 10 मिनट की वॉक का सच
Khabrein Jara Hat Ke

क्या वाकई सामान्य वॉक से ज्यादा असरदार है लिम्फैटिक वॉकिंग? जानें 10 मिनट की वॉक का सच

1 week ago
डायबिटीज में कौन से फल खाएं? डायबिटोलॉजिस्ट ने बताए बेहतर विकल्प, बोले- जूस नहीं पूरा फल खाएं
HEALTH

डायबिटीज में कौन से फल खाएं? डायबिटोलॉजिस्ट ने बताए बेहतर विकल्प, बोले- जूस नहीं पूरा फल खाएं

1 week ago
Ghee Side Effects: रोजाना ज्यादा घी खाने से वजन और कोलेस्ट्रॉल पर पड़ सकता है असर, जानें कितनी सावधानी जरूरी
Khabrein Jara Hat Ke

Ghee Side Effects: रोजाना ज्यादा घी खाने से वजन और कोलेस्ट्रॉल पर पड़ सकता है असर, जानें कितनी सावधानी जरूरी

2 weeks ago
रात में बार-बार नींद खुलने के हो सकते हैं कई कारण, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
Khabrein Jara Hat Ke

रात में बार-बार नींद खुलने के हो सकते हैं कई कारण, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

2 weeks ago
Baby Bathing Tips: शिशु को नहलाते समय न करें ये गलतियां, वरना त्वचा और सेहत पर पड़ सकता है असर
LIFE STYLE

Baby Bathing Tips: शिशु को नहलाते समय न करें ये गलतियां, वरना त्वचा और सेहत पर पड़ सकता है असर

2 weeks ago
बालों को हमेशा कसकर बांधकर रखना पड़ सकता है भारी, जानें बालों को होने वाले नुकसान और बचाव के तरीके
Khabrein Jara Hat Ke

बालों को हमेशा कसकर बांधकर रखना पड़ सकता है भारी, जानें बालों को होने वाले नुकसान और बचाव के तरीके

3 weeks ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In