Newz Gossip
No Result
View All Result
Friday, October 23, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य LIFE STYLE

अगर आप भी हैं ज्यादा नींद से परेशान तो ये हो सकती है वजह

by newzgossip
4 years ago
in LIFE STYLE
0
अगर आप भी हैं ज्यादा नींद से परेशान तो ये हो सकती है वजह
155
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

योग और संतुलित आहार से बुजुर्ग रह सकते हैं स्वस्थ, सक्रिय और आत्मनिर्भर

पर्याप्त फाइबर लेने से पाचन तंत्र बेहतर तरीके से करता है काम: एक्सपर्ट

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं, खानपान पर भी दें ध्यान

दुनियाभर में करीब तिहाई जनसंख्या अनिद्रा की शिकार है। पर, ऐसे भी लोग हैं, जिन्हें हर समय नींद आती रहती है और किसी काम में मन नहीं लगता। अगर आपके साथ ऐसा है तो यह हाइपरसोम्निया हो सकता है। हाइपरसोम्निया एक स्लीप डिसॉर्डर है, जिसमें रात में बहुत नींद आने के बाद भी सुबह उठने में भी परेशानी होती है। इससे पीड़ित लोगों को सारा दिन नींद आती रहती है, चाहे काम कर रहे हों या बात कर रहे हों। दिक्कत तब होती है कि जब दिन में 1-2 बार झपकी लेने के बाद भी तरोताजा महसूस नहीं करते। यह जीवन के लिए घातक स्थिति नहीं है, लेकिन इससे जीवन की गुणवत्ता प्रभावित होती है और कई रोगों का खतरा बढ़ जाता है।

दो तरह के स्लीप डिसॉर्डर

प्राइमरी हाइपरसोम्निया: यह सोने और जागने की क्रिया को नियंत्रित करने वाले मस्तिष्क के तंत्र में खराबी आने से होता है।
सेकेंडरी हाइपरसोम्निया : यह उस स्थिति का परिणाम होता है, जिसके कारण गहरी नींद नहीं आती और थकान होती है। जैसे स्लीप एप्निया, इसके कारण रात में सांस लेने में परेशानी होती है और कई बार नींद खुलती है। कई दवाओं, कैफीन और एल्कोहल का अधिक मात्रा में सेवन भी हाइपरसोम्निया का कारण बन सकता है। थाइरॉएड और किडनी की परेशानियों में भी ऐसा होता है।

इन लक्षणों से पहचानें
हाइपरसोम्निया का सबसे प्रमुख लक्षण है लगातार थकान बनी रहना। अधिक नींद लेने के बाद भी सुबह उठने में परेशानी होना। इसके अलावा ऊर्जा की कमी, चिड़चिड़ापन, एंग्जाइटी, भूख न लगना, सोचने और बोलने में परेशानी होना, बेचैनी व चीजों को याद न रख पाना आदि लक्षण देखने को मिलते हैं।

ज्यादा नींद के कारण
स्लीप डिसॉर्डर नैक्रोप्लास्टी (दिन में उनींदापन महसूस करना) और स्लीप एप्निया (रात में नींद में सांस रुक जाना)।

लगातार कई रातों तक नींद पूरी न हो पाना। शिफ्ट जॉब में काम करना

मोटापा और शारीरिक सक्रियता की कमी

नशीली दवाओं व शराब का सेवन

कैफीन का अधिक मात्रा में सेवन

सिर में चोट लग जाना या कोई न्यूरोलॉजिकल समस्या

कुछ दवाओं का असर

आनुवंशिक कारण

कई मानसिक और शारीरिक समस्याएं जैसे अवसाद, हाइपो-थाइरॉएडिज्म और किडनी संबंधी रोग।

जांच व उपचार
हर समय बहुत नींद आती है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। डॉक्टर आपके सोने-उठने के समय, अवधि, खानपान की आदतों, भावनात्मक समस्याओं और स्वास्थ्य स्थिति के बारे में पूछेगा। डॉक्टर कुछ जरूरी टेस्ट कराने के लिए भी कह सकता है जैसे ब्लड टेस्ट, कम्प्यूटेड टोमोग्राफी स्कैन (सीटी स्कैन), पोली-सोमनोग्रॉफी (स्लीप टेस्ट)। अधिक गंभीर मामलों में इलेक्ट्रोइन्सेफैलोग्राम (ईईजी) कराने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा नींद के दौरान हृदय की धड़कनों, सांसों और मस्तिष्क की गतिविधियों पर नजर रखी जाती है। मरीज की स्थिति के अनुसार ही उन्हें दवाएं दी जाती हैं।

क्या होता है नुकसान
डायबिटीज: हाइपरसोम्निया से डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। जो लोग हर रात में नौ घंटे से अधिक सोते हैं, उनमें डायबिटीज की आशंका उन लोगों की तुलना में 50 फीसदी अधिक होती है, जो सात घंटे की नींद लेते हैं।

डिप्रेशन: अत्यधिक सोने से अवसाद के लक्षण और गंभीर हो सकते हैं। दिन में उनींदापन और किसी काम पर ध्यानकेंद्रित न कर पाना अवसाद को और बढ़ा देता है।

मोटापा: अध्ययन कहते हैं कि जो लोग लगातार छह वर्षों तक हर रात 9-10 घंटे की नींद लेते हैं, उनमें मोटापे का खतरा, उन लोगों की तुलना में 21 प्रतिशत तक बढ़ जाता है, जो 7-8 घंटे की नींद लेते हैं।
इसके अलावा अधिक सोने वालों में सिरदर्द व कमर दर्द की समस्या भी अधिक होती है। कम उम्र में मृत्यु का खतरा भी बढ़ता है।

कैसे बचें
नियत समय पर सोएं।
आठ घंटे से अधिक न सोएं।
नियमित व्यायाम करें।
एल्कोहल व कैफीन का सेवन कम करें।
पौष्टिक खाना खाएं।
योग और ध्यान करें।
गैजेट्स का इस्तेमाल कम करें।

Tags: Excessive sleepreasons of sleeping disorderside effect of excessive sleepSLEEPING DISORDER
SendShare62Tweet39
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

योग और संतुलित आहार से बुजुर्ग रह सकते हैं स्वस्थ, सक्रिय और आत्मनिर्भर
HEALTH

योग और संतुलित आहार से बुजुर्ग रह सकते हैं स्वस्थ, सक्रिय और आत्मनिर्भर

1 week ago
पर्याप्त फाइबर लेने से पाचन तंत्र बेहतर तरीके से करता है काम: एक्सपर्ट
LIFE STYLE

पर्याप्त फाइबर लेने से पाचन तंत्र बेहतर तरीके से करता है काम: एक्सपर्ट

2 weeks ago
किडनी को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं, खानपान पर भी दें ध्यान
HEALTH

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं, खानपान पर भी दें ध्यान

2 weeks ago
सुबह की कड़ी कसरत से खत्म नहीं होता फैटी लिवर का खतरा, शराब के नुकसान की नहीं हो सकती भरपाई
HEALTH

सुबह की कड़ी कसरत से खत्म नहीं होता फैटी लिवर का खतरा, शराब के नुकसान की नहीं हो सकती भरपाई

3 weeks ago
डिहाइड्रेशन और सिरदर्द: पानी की कमी से क्यों होता है सिर दर्द?
Khabrein Jara Hat Ke

डिहाइड्रेशन और सिरदर्द: पानी की कमी से क्यों होता है सिर दर्द?

3 weeks ago
पीठ और पैरों की जकड़न दूर करने में मदद करता है पाद-प्रसार पश्चिमोत्तानासन, जानें सही तरीका और फायदे
LIFE STYLE

पीठ और पैरों की जकड़न दूर करने में मदद करता है पाद-प्रसार पश्चिमोत्तानासन, जानें सही तरीका और फायदे

4 weeks ago
क्या वाकई सामान्य वॉक से ज्यादा असरदार है लिम्फैटिक वॉकिंग? जानें 10 मिनट की वॉक का सच
Khabrein Jara Hat Ke

क्या वाकई सामान्य वॉक से ज्यादा असरदार है लिम्फैटिक वॉकिंग? जानें 10 मिनट की वॉक का सच

4 weeks ago
डायबिटीज में कौन से फल खाएं? डायबिटोलॉजिस्ट ने बताए बेहतर विकल्प, बोले- जूस नहीं पूरा फल खाएं
HEALTH

डायबिटीज में कौन से फल खाएं? डायबिटोलॉजिस्ट ने बताए बेहतर विकल्प, बोले- जूस नहीं पूरा फल खाएं

4 weeks ago
Ghee Side Effects: रोजाना ज्यादा घी खाने से वजन और कोलेस्ट्रॉल पर पड़ सकता है असर, जानें कितनी सावधानी जरूरी
Khabrein Jara Hat Ke

Ghee Side Effects: रोजाना ज्यादा घी खाने से वजन और कोलेस्ट्रॉल पर पड़ सकता है असर, जानें कितनी सावधानी जरूरी

1 month ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In