Newz Gossip
No Result
View All Result
Saturday, February 14, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

ग्रीस के इकारिया द्वीप में डिमेंशिया के मामले ना के बराबर

by newzgossip
11 months ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
ग्रीस के इकारिया द्वीप में डिमेंशिया के मामले ना के बराबर
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

चाय में गुड़ डालते ही दूध के फटने की वजह है उसकी अम्लता

तारे को निगलने के बाद ब्लैक होल से निकल रही रहस्यमय रोशनी

भोजन के तुरंत बाद ब्रश करना हो सकता है नुकसानदेह

दुनिया में एक ऐसा स्थान भी है जहां डिमेंशिया के मामले न के बराबर हैं। ग्रीस का इकारिया द्वीप ऐसा ही एक स्थान है, जहां लोग लंबे समय तक स्वस्थ जीवन जीते हैं और उम्र बढ़ने के बावजूद मानसिक रूप से सक्रिय रहते हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि वहां के लोगों की जीवनशैली, खानपान और आदतें उन्हें इस बीमारी से बचाती हैं। इकारिया द्वीप के लोगों की जीवनशैली पर किए गए अध्ययन बताते हैं कि उनके आहार में हरी सब्जियां, जैतून का तेल, मछली और हर्बल चाय प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके अलावा, वे सामाजिक रूप से सक्रिय रहते हैं, नियमित व्यायाम करते हैं और तनाव से दूर रहने की कोशिश करते हैं। इसी तरह, जापान में हुए एक अध्ययन से पता चला है कि ग्रीन टी पीने से भी डिमेंशिया का खतरा कम हो सकता है।

इस अध्ययन में 9,000 लोगों के ब्रेन स्कैन किए गए, जिससे यह सामने आया कि जो लोग प्रतिदिन तीन या अधिक कप ग्रीन टी पीते थे, उनके मस्तिष्क के सफेद पदार्थ (सेरिब्रल वाइट) को कम नुकसान हुआ था। सेरिब्रल वाइट को नुकसान डिमेंशिया के प्रमुख कारणों में से एक माना जाता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स, विशेष रूप से कैटेचिन, भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये शरीर में सूजन और कोशिका क्षति को कम करने में मदद करते हैं, जिससे मस्तिष्क की कार्यक्षमता बेहतर बनी रहती है। इसके अलावा, ग्रीन टी हृदय स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी मानी जाती है, क्योंकि यह कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करती है, जिससे हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा कम होता है।

हालांकि, सिर्फ ग्रीन टी पीने से ही डिमेंशिया से पूरी तरह बचाव संभव नहीं है। विशेषज्ञों का कहना है कि संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, सामाजिक जुड़ाव और मानसिक रूप से सक्रिय रहना भी उतना ही जरूरी है। इकारिया द्वीप और अन्य ब्लू ज़ोन क्षेत्रों से यह सीख मिलती है कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर और सही आदतों को अपनाकर इस बीमारी से काफी हद तक बचा जा सकता है।

बता दें कि दुनियाभर में डिमेंशिया यानी मनोभ्रंश एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बनती जा रही है। भारत में एक करोड़ से अधिक लोग इस बीमारी से जूझ रहे हैं और 2050 तक यह संख्या 197 प्रतिशत तक बढ़ने की आशंका है।

Tags: Ajab GajabGreek island of Ikariakhabrein jara hat ke
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

चाय में गुड़ डालते ही दूध के फटने की वजह है उसकी अम्लता
Khabrein Jara Hat Ke

चाय में गुड़ डालते ही दूध के फटने की वजह है उसकी अम्लता

13 hours ago
तारे को निगलने के बाद ब्लैक होल से निकल रही रहस्यमय रोशनी
Khabrein Jara Hat Ke

तारे को निगलने के बाद ब्लैक होल से निकल रही रहस्यमय रोशनी

13 hours ago
भोजन के तुरंत बाद ब्रश करना हो सकता है नुकसानदेह
Khabrein Jara Hat Ke

भोजन के तुरंत बाद ब्रश करना हो सकता है नुकसानदेह

1 day ago
क्या आप जानते हैं भारतीय नोट पर कब से छप रही महात्मा गांधी की तस्वीर
Khabrein Jara Hat Ke

क्या आप जानते हैं भारतीय नोट पर कब से छप रही महात्मा गांधी की तस्वीर

2 days ago
दाने-दाने में केसर के दम पर फंसी बॉलीवुड की चौकड़ी! 10 के विमल में 4 लाख का केसर कैसे?
Khabrein Jara Hat Ke

दाने-दाने में केसर के दम पर फंसी बॉलीवुड की चौकड़ी! 10 के विमल में 4 लाख का केसर कैसे?

2 days ago
गरुड़ मुद्रा ऊर्जा और सक्रियता बढ़ाने में है सहायक
Khabrein Jara Hat Ke

गरुड़ मुद्रा ऊर्जा और सक्रियता बढ़ाने में है सहायक

3 days ago
गर्भासन योग के रोजाना अभ्यास से पीरियड्स में मिलती है राहत
Khabrein Jara Hat Ke

गर्भासन योग के रोजाना अभ्यास से पीरियड्स में मिलती है राहत

3 days ago
आयुर्वेदिक औषधि त्रिफला करती है वात, पित्त और कफ को संतुलित
Khabrein Jara Hat Ke

आयुर्वेदिक औषधि त्रिफला करती है वात, पित्त और कफ को संतुलित

4 days ago
दलाई लामा कभी जेफ्री एपस्टीन से नहीं मिले, फाइल्स में नाम ने चौंकाया
Khabrein Jara Hat Ke

दलाई लामा कभी जेफ्री एपस्टीन से नहीं मिले, फाइल्स में नाम ने चौंकाया

4 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In