Newz Gossip
No Result
View All Result
Monday, April 20, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

एक्सएल बुली कुत्तों पर पाबंदी लगाने की तैयारी में ब्रिटेन, ये है वजह

by newzgossip
3 years ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
एक्सएल बुली कुत्तों पर पाबंदी लगाने की तैयारी में ब्रिटेन, ये है वजह
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

पर्यटकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा मशरूम पहाड़

दुनिया के वे शहर और हिल स्टेशन जहां नहीं चलती कार और गाड़ी……….भारत का भी नाम इसमें शामिल

जानें, अलग-अलग प्रकार की रोटियां पाचन तंत्र पर किस तरह डालती हैं असर

लंदन: अमेरिकन एक्सएल बुली कुत्तों पर ब्रिटिश सरकार पाबंदी लगाने की तैयारी कर रही है। ब्रिटेन में इस नस्‍ल के कुत्‍तों ने कई लोगों पर हमला किया है। इनके हमले से से कुछ लोगों की मौत भी हो गई थी। इन हमलों के बाद ब्रिटेन में तीखी बहस छिड़ गई है कि पालतू जानवरों की हिंसा के लिए जानवर या उनके मालिक में से किसे जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए?

ब्रिटेन के गृह सचिव सुएला ब्रेवरमैन ने कहा कि कुत्‍तों की ये नस्ल खासतौर पर बच्‍चों के लिए बेहद घातक खतरा है। बता दें कि पिछले सप्‍ताह ब्रिटेन में एक 11 साल के बच्‍चे समेत तीन लोगों पर अमेरिकन एक्‍सएल बुली नस्‍ल के कुत्‍तों ने हमला कर दिया था। ब्रिटेन की सरकार ने रविवार को ऐलान किया कि कुत्‍तों पर प्रतिबंध लगाने के लिए तत्‍काल सलाह मांगी जा रही है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, विशेषज्ञों और ऑनलाइन लिस्टिंग में बताया गया है कि एक्सएल बुली डॉग्‍स का वजन 60 किलोग्राम तक हो सकता है। इनकी कीमत 1,200 डॉलर से लेकर 12,000 डॉलर तक होती है। ब्रिटेन की बड़ी डॉग एसोसिएशंस आधिकारिक तौर पर इस नस्ल को मान्यता नहीं देती हैं। लेकिन, हाल के वर्षों में एक्सएल ने ब्रिटेन में काफी लोकप्रियता हासिल की है। काफी लोग इनके आकार और ताकत को स्‍टेटस सिंबल के तौर पर मानकर पालते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल ब्रिटेन में कुत्तों के 10 घातक हमलों में से आधे से ज्‍यादा एक्सएल बुली ने ही किए थे। बुली के हमले के एक फुटेज में बिना पट्टे वाला एक्सएल बुली इंग्लैंड के बर्मिंघम की सड़कों पर दौड़-दौड़कर लोगों को काट रहा है। इससे लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया था।

वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने बताया कि पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया, जबकि मालिक से पूछताछ की गई। विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्‍ल्‍यूएचओ की रिपोर्ट के मुताबिक, कुत्तों का हमला एक विश्वव्यापी मुद्दा है। इनमें हर साल लाखों लोग घायल होते हैं। कुत्‍तों के हमलों का सबसे ज्‍यादा खतरा बच्चों को होता है।

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि अमेरिका में हर साल करीब 45 लाख लोग कुत्तों के हमले का शिकार बनते हैं। ब्रिटेन में अगर किसी के पास विशेष अदालत की मंजूरी के बिना प्रतिबंधित नस्ल का कुत्ता है, तो पुलिस या स्थानीय अधिकारी उसे जब्त कर लेते हैं। फिर विशेषज्ञ आकलन करता है कि कुत्ता जोखिम भरा है या नहीं। कुछ मामलों में कुत्ते को मार दिया जाता है। कभी-कभी इसे मालिक को वापस दे दिया जाता है।

हालांकि, उसे कुत्‍ते को अपने पास रखने के लिए कड़े नियमों का पालन करना होता है। सार्वजनिक जगहों पर इसका मुंह हर समय बंद करना होता है।ब्रिटेन की सरकार अगर एक्सएल बुली पर प्रतिबंध लगा देती है तो यह डेंजरस डॉग एक्‍ट के तहत पाबंदी वाली कुत्‍तों की पांचवीं नस्‍ल हो जाएगी। इससे पहले ब्रिटिश सरकार पिट बुल टेरियर, जापानी टोसा, डोगो अर्जेंटीनो और फिला ब्रासीलीरो पर पाबंदी लगा चुकी है।

स्‍पाइवी का कहना है कि कुत्‍तों की नस्लों पर प्रतिबंध लगाने से कुछ नहीं बदलेगा। अगर आप वास्तविक परिवर्तन देखना चाहते हैं, तो आपको कुत्‍तों के गैर-जिम्‍मेदार मालिकों और विक्रेताओं पर सख्‍ती दिखानी होगी। वहीं, काफी लोगों ने प्रतिबंध का समर्थन किया है। लेकिन, एक्सएल बुली मालिकों समेत काफी लोगों ने सोशल मीडिया पर नस्ल का बचाव किया है।

बता दें कि अमेरिकन बुली केनेल क्लब नस्ल का कुत्‍ता होता है, जो अपनी भारी-भरकम कदकाठी के लिए दुनियाभर में पहचाना जाता है। ये नस्ल अमेरिकी पिट बुल टेरियर से जुड़ी हुई है। इसमें स्‍टैंडर्ड, पॉकेट, क्लासिक और एक्सएल शामिल हैं। अगर कोई बुली डाग 20 इंच से ज्‍यादा लम्बा है तो उसे एक्सएल के तौर पर वर्गीकृत किया जाता है।

Tags: Ajab Gajabban XL bully dogsDog Newshat ke newskhabrein jara hat kepet dog newspet newsWorld NewsXL bully dogs
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

पर्यटकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा मशरूम पहाड़
Khabrein Jara Hat Ke

पर्यटकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा मशरूम पहाड़

17 hours ago
दुनिया के वे शहर और हिल स्टेशन जहां नहीं चलती कार और गाड़ी……….भारत का भी नाम इसमें शामिल
Khabrein Jara Hat Ke

दुनिया के वे शहर और हिल स्टेशन जहां नहीं चलती कार और गाड़ी……….भारत का भी नाम इसमें शामिल

18 hours ago
जानें, अलग-अलग प्रकार की रोटियां पाचन तंत्र पर किस तरह डालती हैं असर
Khabrein Jara Hat Ke

जानें, अलग-अलग प्रकार की रोटियां पाचन तंत्र पर किस तरह डालती हैं असर

3 days ago
हलासन करने से आती है त्वचा में अद्भुत चमक
Khabrein Jara Hat Ke

हलासन करने से आती है त्वचा में अद्भुत चमक

3 days ago
क्या है परिसीमन? जिससे बढ़ गई लोकसभा में सीटें………आसान भाषा में समझें
Khabrein Jara Hat Ke

क्या है परिसीमन? जिससे बढ़ गई लोकसभा में सीटें………आसान भाषा में समझें

3 days ago
जंग से सिर्फ सरहदें नहीं बदलतीं, उस देश के खाने-पीने की पहचान तक मिट जाती
Khabrein Jara Hat Ke

जंग से सिर्फ सरहदें नहीं बदलतीं, उस देश के खाने-पीने की पहचान तक मिट जाती

4 days ago
आँखों के लिए व्यायाम और सूर्यनमस्कार बेहद महत्वपूर्ण
Khabrein Jara Hat Ke

आँखों के लिए व्यायाम और सूर्यनमस्कार बेहद महत्वपूर्ण

4 days ago
शहर छोड़िए साहब……..भारत के ये पांच गांव सादगी, शांति और प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर
Khabrein Jara Hat Ke

शहर छोड़िए साहब……..भारत के ये पांच गांव सादगी, शांति और प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर

4 days ago
विशिष्ट नियमों के साथ चावल के सेवन से नहीं होगा नुकसान
Khabrein Jara Hat Ke

विशिष्ट नियमों के साथ चावल के सेवन से नहीं होगा नुकसान

4 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In