Newz Gossip
No Result
View All Result
Thursday, November 13, 2025
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home विदेश

रूस-यूक्रेन महायुद्ध पर अमेरिका ने PM मोदी को लेकर कही बड़ी बात, पुतिन को सिर्फ पीएम मोदी ही मना सकते हैं

by newzgossip
3 years ago
in विदेश
0
रूस-यूक्रेन महायुद्ध पर अमेरिका ने PM मोदी को लेकर कही बड़ी बात, पुतिन को सिर्फ पीएम मोदी ही मना सकते हैं
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

चीन की लैब बना रही है ‘बुढ़ापा रोकने की दवा’, अंगूर के बीज से तैयार हो रही गोली

दुनिया में एक ऐसा देश है, जहां नहीं है इंसान को पैदा होने की इजाजत

दुनिया की सबसे स्थिर अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है लिकटेंस्टीन

वाशिंगटन: रूस और यूक्रेन युद्ध को एक साल होने वाला है। 24 फरवरी से रूस और यूक्रेन के बीच महायुद्ध चल रहा है। यू्क्रेन और रूस के बीच जंग को लेकर अब अमेरिका ने नया बयान जारी किया है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी से जब पूछा गया कि दोनों देशों के बीच युद्ध कैसे रोका जा सकता है तो उन्होंने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्य को कर सकते हैं। वह पुतिन को इसके लिए मना सकते हैं।

गौरतलब है कि इस महाविनाशकारी युद्ध में हजारों लोगों की जान जा चुकी है। लाखों की संख्या में लोग बेघर हो गए और अरबों-खरबों की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। यूक्रेन के खूबसूरत शहर श्मशान घाट में बदल गए हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका भारत के किसी भी प्रयास का स्वागत करेगा, जिससे यूक्रेन में शत्रुता समाप्त हो सकती है।

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि हमें लगता है कि युद्ध आज खत्म हो सकता है और होना भी चाहिए। व्हाइट हाउस का यह बयान काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के एक दिन बाद यह बयान आया है। किर्बी ने कहा कि यूक्रेनी लोगों के साथ जो हो रहा है उसके लिए एकमात्र जिम्मेदार व्यक्ति व्लादिमीर पुतिन हैं और वह इसे अभी रोक सकते हैं। इसके बजाय वह क्रूज मिसाइलों से यूक्रेन में ऊर्जा और बिजली के बुनियादी ढांचे को नष्ट कर रहे हैं।

मालूम हो कि रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की से कई बार बात की है। उज्बेकिस्तान के समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन के मौके पर पीएम मोदी ने पुतिन से कहा था कि मैं जानता हूं कि आज का युग युद्ध का नहीं है। हमने इस मुद्दे पर आपके साथ कई बार फोन पर चर्चा की कि लोकतंत्र, कूटनीति और संवाद पूरी दुनिया को छूते हैं।

अमेरिका व फ्रांस ने की थी पीएम मोदी की जमकर तारीफ
अमेरिका और फ्रांस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की थी। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा था कि पीएम मोदी ने समरकंद में रूसी राष्ट्रपति पुतिन से जो कहा, वह पूरी तरह से सही था। अमेरिका इस बयान का स्वागत करता है। वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यूएनजीए में कहा था कि पीएम मोदी ने समरकंद में सही कहा था कि ये समय युद्ध का नहीं है। पश्चिम से बदला लेने का या पूर्व के खिलाफ पश्चिम का विरोध करने का नहीं है। यह हमारे जैसे संप्रभु राष्ट्रों के सामने आने वाली चुनौतियों का सामना करने का समय है।

Tags: international newsJohn Kirby on ModiPM Modi can convince PutinRussia-Ukraine World WarWorld News
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

चीन की लैब बना रही है ‘बुढ़ापा रोकने की दवा’, अंगूर के बीज से तैयार हो रही गोली
Khabrein Jara Hat Ke

चीन की लैब बना रही है ‘बुढ़ापा रोकने की दवा’, अंगूर के बीज से तैयार हो रही गोली

3 days ago
दुनिया में एक ऐसा देश है, जहां नहीं है इंसान को पैदा होने की इजाजत
Khabrein Jara Hat Ke

दुनिया में एक ऐसा देश है, जहां नहीं है इंसान को पैदा होने की इजाजत

1 week ago
दुनिया की सबसे स्थिर अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है लिकटेंस्टीन
विदेश

दुनिया की सबसे स्थिर अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है लिकटेंस्टीन

2 weeks ago
उरुग्वे में इच्छामृत्यु को मिली मान्यता, अब लाइलाज बीमारी से पीड़ित कर सकेंगे मांग
Khabrein Jara Hat Ke

उरुग्वे में इच्छामृत्यु को मिली मान्यता, अब लाइलाज बीमारी से पीड़ित कर सकेंगे मांग

4 weeks ago
नोबेल का शांति पुरस्कार नहीं मिलने से दुखी ट्रंप अब सरकारी कर्मचारियों की छीनेंगे रोजी-रोटी
विदेश

नोबेल का शांति पुरस्कार नहीं मिलने से दुखी ट्रंप अब सरकारी कर्मचारियों की छीनेंगे रोजी-रोटी

1 month ago
ईरान ने अपनी करेंसी से हटाए चार शून्य, अब चलन में नया रियाल, क्या सुधरेंगे हालात!
विदेश

ईरान ने अपनी करेंसी से हटाए चार शून्य, अब चलन में नया रियाल, क्या सुधरेंगे हालात!

1 month ago
टैरिफ-टैरिफ करने वाले ट्रंप की पुतिन ने खोलकर रख दी पोल, खुद हमें चुका रहे 1.2 बिलियन डॉलर और भारत को दे रहे धमकी
विदेश

टैरिफ-टैरिफ करने वाले ट्रंप की पुतिन ने खोलकर रख दी पोल, खुद हमें चुका रहे 1.2 बिलियन डॉलर और भारत को दे रहे धमकी

1 month ago
मॉरिटानिया में मोटी लड़कियों को ही माना जाता है योग्य जीवनसाथी
Khabrein Jara Hat Ke

मॉरिटानिया में मोटी लड़कियों को ही माना जाता है योग्य जीवनसाथी

1 month ago
चागोस द्वीप पर इतना मेहरबान क्यों हो रहा भारत…..जाने इसके पीछे की रणनीति
Khabrein Jara Hat Ke

चागोस द्वीप पर इतना मेहरबान क्यों हो रहा भारत…..जाने इसके पीछे की रणनीति

2 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In