Newz Gossip
No Result
View All Result
Monday, October 12, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

क्यों जुबान पर बार-बार आता है कोई गाना, ईयर वॉर्म का म्यूजिक से क्या है संबंध?

by newzgossip
3 years ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
क्यों जुबान पर बार-बार आता है कोई गाना, ईयर वॉर्म का म्यूजिक से क्या है संबंध?
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

25 से 30 साल के युवाओं में तेजी से बढ़ रही गर्दन दर्द की शिकायत, मोबाइल और लैपटॉप का अधिक इस्तेमाल बन रहा वजह

दिल की बीमारी का मतलब सिर्फ हार्ट अटैक नहीं, इन 10 संकेतों को न करें नजरअंदाज: विशेषज्ञ

उत्तानपादासन के अनेक फायदे, पेट की मांसपेशियों को मजबूत करने और वजन नियंत्रित रखने में सहायक

लंदन: कई बार लोगों की जुबान पर ऐसा गाना भी चढ़ जाता है जो उनको पसंद भी नहीं होता है।वैज्ञानिकों का कहना है कि दुनिया में 98 फीसदी लोगों को जीवन में कम से कम एक बार ये अनुभव जरूर होता है। क्या कभी आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? म्यूजिक पर अध्ययन करने वाले काफी समय से ये राज को जानने में जुटे हैं कि आखिर कोई इतना लोकप्रिय और कर्णप्रिय कैसे बन जाता है और बड़ी संख्या में लोगों की जुबान पर चढ़ जाता है। क्या वजह है कि कोई गाना लोगों की दिमाग में घुसने के बाद काफी समय तक निकल ही नहीं पाता है। संगीत की दुनिया में बार-बार एक ही गाना गुनगुनाने की प्रवृत्ति को इनवॉलेंटरी म्यूजिकल इमेजरी कहा जाता है।

कुछ लोग इसका आनंद लेते हैं और कुछ लोग बार-बार गुनगुनाने से परेशान होने लगते हैं।किसी गाने को बार-बार गुनगुनाने को लेकर ऑस्ट्रेलिया की न्यू साउथ वेल्स यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ आर्ट्स एंड मीडिया में अध्ययन किया गया है।मुख्य अध्ययनकर्ता प्रोफेसर एमरी शूबर्ट के मुताबिक, संगीत में एक ही धुन का दोहराव कई बार होता ही है।फिर भी ज्यादातर गीतों में ऐसे हिस्से जरूर रखे जाते हैं, जो बार-बार दोहराए जा सकें।ये शोध इंपीरिकल म्यूजिकोलॉजी लैब में किया गया है।इस शोध के दौरान टीम ने बड़ी मात्रा में सामग्री जुटाकर उसका विश्लेषण किया।नतीजे कहते हैं कि लोगों के दिमाग में अटकने के लिए किसी गाने में ईयर वॉर्म का होना जरूरी है।

अब आप सोच रहे होंगे कि ये ईयर वॉर्म क्या है? प्रोफेसर एमरी शूबर्ट के मुताबिक, ईयर वॉर्म किसी गाने की वो धुन या पक्तियां होती हैं, जो गाने में सबसे ज्यादा बार दोहराए जाने के कारण दिमाग में अटक जाती हैं।उनके मुताबिक, ईयर वॉर्म पर हुए तमाम शोधों में यह जानने की कोशिश की गई है कि गाने का ऐसा कौन सा हिस्सा है, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच सकता है।हालांकि, इन शोधों में इस पर विचार नहीं किया गया कि गाने का हुक वो हिस्सा है, जो उसमें बार-बार दोहराया जाता है।इसमें जब गाने की किसी लाइन को एकसाथ कई लोग गाते हैं तो लोगों का ध्यान उसकी तरफ ज्यादा जाता है।

प्रोफेसर शूबर्ट के मुताबिक, ईयर वॉर्म का म्यूजिक से कोई लेना देना नहीं है।इस पर म्यूजिक की क्वालिटी का कोई फर्क नहीं पड़ता है, बल्कि दोहराई गई लाइनों का ज्यादा असर होता है. शूबर्ट कहती हैं कि गाने की किसी लाइन का बार-बार दोहराव दिमाग में गाने के अटकने का सिर्फ एक कारण है।इसके अलावा गाने की कई दूसरी खूबियां भी होती हैं, जिनकी वजह से लोग किसी गाने को बार-बार दोहराते हैं।

डायचे वेले की रिपोर्ट के मुताबिक, वह कहती हैं कि अगर किसी गाने में कोई लाइन बार-बार दोहराई जा रही हो और म्यूजिक बहुत अच्छा हो तो भी ये जरूरी नहीं है कि वो आपके दिमाग में अटक ही जाए।इसके लिए ये भी जरूरी है कि लोग उस म्यूजिक और लैंग्वेज से भी परिचित हों, जिसमें गाना बनाया गया है।दूसरे शब्दों में कहें तो सुनने वाले को गाना सुनने के लिए दिमाग ना लगाना पड़े।गाना गुनगुनाने की स्थिति तभी आएगी, जब व्यक्ति अपना रोजमर्रा का काम करते हुए भी उसे दोहराने में सहज हो।

शोध रिपोर्ट के मुताबिक, अगर आप किसी ऐसे काम को कर रहे हैं, जिसमें आपका पूरा ध्यान उसी की तरफ है तो आप किसी गाने को बार-बार नहीं दोहरा पाते हैं।आप चाहते हैं कि आप पूरे ध्यान से अपना काम निपटाएं।अगर ऐसे में कोई गाना आपके दिमाग में अटककर आपका ध्यान भटकाता है तो आप ईयर वॉर्म से परेशान हो सकते हैं।दरअसल, अगर आप आराम से बैठे हैं और आपका दिमाग शांत है तब कोई गाना दिमाग में बार-बार आता है और उसे गुनगुनाते हैं तो इसके लिए आपको ज्यादा जतन नहीं करना पड़ेगा।

Tags: Ear wormMusical Earwormsrelation of ear worm with music?
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

25 से 30 साल के युवाओं में तेजी से बढ़ रही गर्दन दर्द की शिकायत, मोबाइल और लैपटॉप का अधिक इस्तेमाल बन रहा वजह
Khabrein Jara Hat Ke

25 से 30 साल के युवाओं में तेजी से बढ़ रही गर्दन दर्द की शिकायत, मोबाइल और लैपटॉप का अधिक इस्तेमाल बन रहा वजह

12 hours ago
दिल की बीमारी का मतलब सिर्फ हार्ट अटैक नहीं, इन 10 संकेतों को न करें नजरअंदाज: विशेषज्ञ
Khabrein Jara Hat Ke

दिल की बीमारी का मतलब सिर्फ हार्ट अटैक नहीं, इन 10 संकेतों को न करें नजरअंदाज: विशेषज्ञ

1 day ago
उत्तानपादासन के अनेक फायदे, पेट की मांसपेशियों को मजबूत करने और वजन नियंत्रित रखने में सहायक
Khabrein Jara Hat Ke

उत्तानपादासन के अनेक फायदे, पेट की मांसपेशियों को मजबूत करने और वजन नियंत्रित रखने में सहायक

1 day ago
शादी से पहले Weight Loss Drugs का इस्तेमाल पड़ सकता है भारी, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
Khabrein Jara Hat Ke

शादी से पहले Weight Loss Drugs का इस्तेमाल पड़ सकता है भारी, डॉक्टरों ने दी चेतावनी

3 days ago
गोमुखासन के फायदे: एकाग्रता बढ़ाने और कंधों की जकड़न कम करने में मददगार
Khabrein Jara Hat Ke

गोमुखासन के फायदे: एकाग्रता बढ़ाने और कंधों की जकड़न कम करने में मददगार

3 days ago
शारदीय नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज? जानें पूरी जानकारी
Khabrein Jara Hat Ke

शारदीय नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज? जानें पूरी जानकारी

3 days ago
Germany Work Visa 2026: भारतीय कैसे पाएं जर्मनी का वर्क वीजा, जानें पूरी प्रक्रिया
Khabrein Jara Hat Ke

Germany Work Visa 2026: भारतीय कैसे पाएं जर्मनी का वर्क वीजा, जानें पूरी प्रक्रिया

3 days ago
निर्धारित सीमा में सैकरीन सुरक्षित, जानिए कैंसर और स्वास्थ्य पर क्या कहते हैं वैज्ञानिक
Khabrein Jara Hat Ke

निर्धारित सीमा में सैकरीन सुरक्षित, जानिए कैंसर और स्वास्थ्य पर क्या कहते हैं वैज्ञानिक

3 days ago
पितरों की रहस्यमयी चेतावनी: सपने में दिखें ये संकेत तो समझें क्या कहती हैं धार्मिक मान्यताएं
Khabrein Jara Hat Ke

पितरों की रहस्यमयी चेतावनी: सपने में दिखें ये संकेत तो समझें क्या कहती हैं धार्मिक मान्यताएं

4 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In