Newz Gossip
No Result
View All Result
Tuesday, February 3, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

सफर से पहले जान लें वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की खासियत

by newzgossip
3 years ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
सफर से पहले जान लें वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की खासियत
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

लिवर और प्लीहा में स्थित रंजक पित्त बढाता है चेहरे की रंगत, ताजगी

किसी कारण ट्रेन छूट जाए तो घबराए नहीं, तुरंत TDR भरें टिकट का पैसा वापस पाएं

पीरियड्स में दर्द से आरामदायक योगासन से मिलती है राहत

भोपाल: तेज गति से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस कई खूबियों से भरपूर है। इस ट्रेन के दरवाजे स्वचलित होंगे। जब ट्रेन प्लेटफार्म पर खड़ी होगी, तब दरवाजे खुले रहेंगे। यदि बंद हैं तो गेट के सामने जाकर खड़े हो जाएं, दरवाजे स्वत: खुल जाएंगे। जब ट्रेन किसी स्टेशन पर ठहरेगी, तब भी दरवाजे स्वत: खुलेंगे। आपको परेशान होने की जरूरत नहीं होगी।

कोच के अंदर भी एक से दूसरे कोच में जाने के लिए जिन दरवाजों से सामना होगा, वे भी स्वचलित होंगे। शौचालय में अग्निशामक रखे हैं, जिनका उपयोग आग लगने की स्थिति में किया जा सकेगा। कोच में फोल्डिंग टेबल दी गई है, जिसका उपयोग यात्री अपनी सुविधा के अनुसार कर सकेंगे।

कोच में दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष हैंडल लगाकर उन पर ब्रेल लिपि में बर्थ संख्या का उल्लेख किया है, ताकि आसानी से दिव्यांगजन अपनी बर्थ तक पहुंच सकें। एग्जीक्यूटिव श्रेणी के कोच की चेयरकार बर्थ, जिन्हें यात्री आसानी से 180 डिग्री एंगल पर सुविधा अनुरूप घुमाकर बैठ सकेंगे। गेट पर सीसीटीवी लगे हैं, चढ़ने व उतरने वाले प्रत्येक यात्री इनकी जद में होंगे।

आपातकालीन स्थिति में कांच तोड़ने के लिए प्रत्येक कोचे में हथौड़े दिए गए हैं। ट्रेन में जीपीएस आधारित सूचना सिस्टम, वैक्यूम आधारित शौचालय, आटोमेटिक स्लाइडिंग डोर, एलईडी टीवी भी है।

ट्रेन के पूरी तरह ठहरने तक प्रतीक्षा करें। फिर लाल पैनल के कांच को तोड़ें और लाल हैंडल को तीर के निशान की ओर घुमाएं। दरवाजे में दिए हैंडल स्लाट का उपयोग करके दरवाजे को एक ओर खिसकाएं। यह तय करें कि बगल के ट्रैक पर कोई ट्रेन नहीं आ रही है।

उचित कारण के बिना दरवाजा खोलने की इस प्रक्रिया को अमल में लाया गया तो 1000 रुपये जुर्माना चुकाना होगा। छह माह की कैद भी हो सकती है। प्रत्येक कोच के अंदर व प्रत्येक मुख्य गेट पर आपातकालीन टाक बैक यूनिट है। उसमें पुश बटन है, जिसे तब तक दबाते रहें, जब तक की एलईडी की ब्लिकिंग बंद होकर लाल रंग में न बदल जाए। इसके बाद एलईडी का रंग हरा होने तक प्रतीक्षा करें, हरा रंग यह सूचित करता है कि ट्रेन आपरेटर व ड्राइवर आपसे बात करने के लिए तैयार हैं। माइक्रोफोन पर बात करें, ट्रेन आपरेटर-ड्राइवर द्वारा दी जाने वाली सलाह का पालन करें। पुश बटन को दोबारा न दबाएं। ऐसा करने से ट्रेन आपरेटर व ड्राइवर द्वारा काल काट दिया जाएगा। यह सुविधा केवल आपातकालीन स्थिति के लिए होगी। सामान्य स्थिति में इसका उपयोग न करें। ऐसा करने पर जुर्माना व अन्य कार्रवाई होगी।

बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस को पटरियों पर दौड़ने के लिए एक अप्रैल का इंतजार है। इस दिन ठीक दोपहर 3:15 बजे के बाद यह ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी। इसे प्रधानमंत्री मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। हालांकि यह तो शुभारंभ वाला दिन होगा, इसलिए कुछ स्टेशनों का सफर तय करने के बाद यह आएगी। लेकिन अगले ही दिन रविवार से यह नियमित चलेगी।

Tags: Facilities in Vande BharatSpecialty of Vande Bharat ExpressVande BharatVande Bharat Express Train
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

लिवर और प्लीहा में स्थित रंजक पित्त बढाता है चेहरे की रंगत, ताजगी
Khabrein Jara Hat Ke

लिवर और प्लीहा में स्थित रंजक पित्त बढाता है चेहरे की रंगत, ताजगी

21 hours ago
किसी कारण ट्रेन छूट जाए तो घबराए नहीं, तुरंत TDR भरें टिकट का पैसा वापस पाएं
Khabrein Jara Hat Ke

किसी कारण ट्रेन छूट जाए तो घबराए नहीं, तुरंत TDR भरें टिकट का पैसा वापस पाएं

22 hours ago
पीरियड्स में दर्द से आरामदायक योगासन से मिलती है राहत
Khabrein Jara Hat Ke

पीरियड्स में दर्द से आरामदायक योगासन से मिलती है राहत

2 days ago
प्रलय की तिजोरी: उस बर्फीली गुफा की कहानी… जहां कैद है ताजमहल का ‘डिजिटल क्लोन
Khabrein Jara Hat Ke

प्रलय की तिजोरी: उस बर्फीली गुफा की कहानी… जहां कैद है ताजमहल का ‘डिजिटल क्लोन

2 days ago
पानी कम पीने से ब्लड होता है गाढ़ा, इससे ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक का रिस्क
Khabrein Jara Hat Ke

पानी कम पीने से ब्लड होता है गाढ़ा, इससे ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक का रिस्क

3 days ago
दिनचर्या में पूर्ण भुजंगासन को शामिल करने से मिल सकते हैं कई स्वास्थ्य लाभ
Khabrein Jara Hat Ke

दिनचर्या में पूर्ण भुजंगासन को शामिल करने से मिल सकते हैं कई स्वास्थ्य लाभ

3 days ago
सर्दी में बच्चों का ऐसे रखें विशेष ध्यान
Breaking News

सर्दी में बच्चों का ऐसे रखें विशेष ध्यान

3 days ago
गुस्सैल बच्चों पर ऐसे करें नियंत्रण
Khabrein Jara Hat Ke

गुस्सैल बच्चों पर ऐसे करें नियंत्रण

3 days ago
बच्चों के लिए मैदान में खेलना जरुरी
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों के लिए मैदान में खेलना जरुरी

3 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In