Newz Gossip
No Result
View All Result
Saturday, September 26, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

बूढ़े माता-पिता की अनदेखी अब पड़ेगी महंगी! बच्चों की जवाबदेही तय करने को लेकर सरकारें हो रही हैं सख्त

by newzgossip
8 months ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
बूढ़े माता-पिता की अनदेखी अब पड़ेगी महंगी! बच्चों की जवाबदेही तय करने को लेकर सरकारें हो रही हैं सख्त
154
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

सुबह उठते ही कमर में अकड़न क्यों होती है? हल्की गतिविधि और नियमित कसरत को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा

यूरोप का यह छोटा देश 158 साल से बिना सेना के, फिर भी बना हुआ है शांत और सुरक्षित

पूरी जिंदगी पानी पिए बिना कैसे जिंदा रहता है कंगारू चूहा? रेगिस्तान में जीने का अद्भुत राज

वयस्क और कमाऊ बच्चों को अपने बूढ़े होते अभिभावकों की देखरेख करनी चाहिए। ये सलाह तो हमेशा दी जाती है लेकिन अब सरकार इसपर एक्ट भी बनाने जा रही है। हाल में तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा कि अगर सरकारी नौकरी करते बच्चे अपने पेरेंट्स की जरूरतें पूरी न करें तो उनकी मासिक आय से 10 प्रतिशत काटते हुए पेरेंट्स के खाते में डाल दी जाएगी। फिलहाल केवल असम में इस तरह का नियम है, जिसे प्रणाम एक्ट भी कहते हैं।

साल 2017 में असम में पेरेंटल रिस्पॉन्सिबिलिटी नॉम्र्स फॉर अकांटेबिलिटी मॉनिटरिंग एक्ट (प्रणाम एक्ट) लाया गया। यह कानून असम के सरकारी कर्मचारियों के लिए है ताकि वे अपने बुजुर्ग माता-पिता और दिव्यांग भाई-बहनों की जिम्मेदारी लें। अगर कोई कर्मचारी अपने परिवार का ध्यान नहीं रखता है तो प्रणाम आयोग के आदेश पर उसकी पगार का नियत हिस्सा काटकर उसे जरूरतमंद सदस्य के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है। असम में इस कानून की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि वहां एक सामाजिक समस्या बढ़ती दिख रही थी। सरकारी नौकरी करने वाले कई लोग शहरों में या दूसरे राज्यों में माइग्रेट हो चुके, लेकिन उनके माता-पिता अकेले रह गए।

कई मामलों में पता लगा कि इलाज और रुटीन जरूरत के लिए भी वे दूसरों पर निर्भर हो गए। लगातार ऐसी शिकायतें आने लगीं कि बच्चों के होते हुए भी पेरेंट्स की देखभाल नहीं हो पा रही। खासतौर पर सरकारी कर्मचारियों के मामलों में यह सवाल उठा कि जब लोगों को स्टेट से नियमित वेतन मिल रहा है तो वे जिम्मेदारियों से कैसे बच सकते हैं!नॉर्थईस्टर्न राज्य में पारिवारिक विवाद बढ़ रहे थे। बुजुर्ग अदालतों का चक्कर काट रहे थे। मामला इतना बढ़ा कि सरकार को नैतिक अपील छोडक़र एक्शन मोड में आना पड़ा। प्रणाम एक्ट का मकसद सजा देना नहीं, बल्कि जवाबदेही तय करना है। सरकार ने इसे सोशल रिफॉर्म की तरह पेश किया ताकि परिवार न टूटें और लोग बड़ी उम्र में लाचार और बेघर न हों। यही वजह है कि एक्ट में कोई फाइन या सजा नहीं, बल्कि सीधे पगार काटने का नियम बना दिया गया।

अभी देश में कौन सा कानून
फिलहाल हमारे यहां मेटेनेंस एंड वेलफेयर ऑफ पेरेंट्स एंड सीनियर सिटीजन (एमडब्ल्यूपीएससी) एक्ट है। यह सेंटर की पहल है। लगभग दो दशक पहले बना कानून यह पक्का करने के लिए है कि कमाऊ बच्चे अपने पेरेंट्स की पूरी देखभाल करें। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो बुजुर्ग ट्रिब्यूनल में शिकायत कर सकते हैं और उन्हें गुजारा भत्ता मिलेगा। पाया गया कि लॉ है तो, लेकिन जमीनी स्तर पर असरदार नहीं।

कानून में साफ है कि पहले माता-पिता को शिकायत करनी होगी, इससे बाद ही दखल दिया जा सकता है। पेरेंट्स के लिए न तो भावनात्मक, न ही सामाजिक और शारीरिक तौर पर ये करना आसान है। अव्वल तो वे शिकायत ही नहीं करेंगे, और करें भी तो बार-बार वकीलों और अदालत के चक्कर नहीं काट सकते। दूसरी बड़ी कमी यह थी कि इसमें सरकारी कर्मचारियों की जवाबदेही तय नहीं होती। गुजारा भत्ता लिया जा सकता है, लेकिन कब और कितना, इसपर भी विवाद रहता है।

Tags: Father Mother Property RightsGovernments are becoming stricterholding children accountablekhabrein jara hat keMWPSC Bare ActNeglecting elderly parents
SendShare62Tweet39
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

सुबह उठते ही कमर में अकड़न क्यों होती है? हल्की गतिविधि और नियमित कसरत को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा
Khabrein Jara Hat Ke

सुबह उठते ही कमर में अकड़न क्यों होती है? हल्की गतिविधि और नियमित कसरत को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा

15 hours ago
यूरोप का यह छोटा देश 158 साल से बिना सेना के, फिर भी बना हुआ है शांत और सुरक्षित
Khabrein Jara Hat Ke

यूरोप का यह छोटा देश 158 साल से बिना सेना के, फिर भी बना हुआ है शांत और सुरक्षित

16 hours ago
पूरी जिंदगी पानी पिए बिना कैसे जिंदा रहता है कंगारू चूहा? रेगिस्तान में जीने का अद्भुत राज
Khabrein Jara Hat Ke

पूरी जिंदगी पानी पिए बिना कैसे जिंदा रहता है कंगारू चूहा? रेगिस्तान में जीने का अद्भुत राज

16 hours ago
समुद्र की गहराई में छिपे हैं एवरेस्ट से भी ऊंचे पर्वत और धरती की सबसे गहरी खाइयां
Khabrein Jara Hat Ke

समुद्र की गहराई में छिपे हैं एवरेस्ट से भी ऊंचे पर्वत और धरती की सबसे गहरी खाइयां

16 hours ago
क्या वाकई सामान्य वॉक से ज्यादा असरदार है लिम्फैटिक वॉकिंग? जानें 10 मिनट की वॉक का सच
Khabrein Jara Hat Ke

क्या वाकई सामान्य वॉक से ज्यादा असरदार है लिम्फैटिक वॉकिंग? जानें 10 मिनट की वॉक का सच

3 days ago
Ghee Side Effects: रोजाना ज्यादा घी खाने से वजन और कोलेस्ट्रॉल पर पड़ सकता है असर, जानें कितनी सावधानी जरूरी
Khabrein Jara Hat Ke

Ghee Side Effects: रोजाना ज्यादा घी खाने से वजन और कोलेस्ट्रॉल पर पड़ सकता है असर, जानें कितनी सावधानी जरूरी

4 days ago
Cherry Benefits: यूरिक एसिड बढ़ने पर चेरी कितनी फायदेमंद? जानें गाउट और जोड़ों के दर्द से इसका संबंध
Khabrein Jara Hat Ke

Cherry Benefits: यूरिक एसिड बढ़ने पर चेरी कितनी फायदेमंद? जानें गाउट और जोड़ों के दर्द से इसका संबंध

4 days ago
Soap-Shampoo Rules: क्या अब साबुन, शैंपू और टूथपेस्ट पर भी दिखेगा वेज-नॉनवेज निशान? जानें पूरी बात
Khabrein Jara Hat Ke

Soap-Shampoo Rules: क्या अब साबुन, शैंपू और टूथपेस्ट पर भी दिखेगा वेज-नॉनवेज निशान? जानें पूरी बात

4 days ago
Adidas-Puma Story: दो भाइयों की दुश्मनी ने बांट दिया पूरा शहर, दोस्ती और शादियां तक हुईं बंद
Khabrein Jara Hat Ke

Adidas-Puma Story: दो भाइयों की दुश्मनी ने बांट दिया पूरा शहर, दोस्ती और शादियां तक हुईं बंद

4 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In