Newz Gossip
No Result
View All Result
Tuesday, February 3, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य HEALTH

तनाव और अनियमित खान-पान से बढ रहा विटामिन की कमी का खतरा

by newzgossip
2 months ago
in HEALTH, LIFE STYLE
0
तनाव और अनियमित खान-पान से बढ रहा विटामिन की कमी का खतरा
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट

आधुनिक जीवन शैली में बढती जा रही है स्लिप डिस्क की समस्या

दिन के उजाले से सुधर सकती है डायबिटीज मरीजों की स्थिति

आज की व्यस्त और असंतुलित जीवनशैली, प्रोसेस्ड फूड का अधिक सेवन, तनाव और अनियमित खान-पान की वजह से विटामिन की कमी का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। शरीर समय रहते संकेत देता है, जिन्हें समझकर हम गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। कई लोग सर्दी या धूप का कारण मानकर होंठ फटने को नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि बार-बार होंठ फटना या मुंह के कोनों में दर्दनाक दरारें पड़ना विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की कमी का स्पष्ट संकेत हो सकता है। इस स्थिति में आहार में अंडे, दूध, हरी पत्तेदार सब्जियां और साबुत अनाज शामिल करना उपयोगी रहता है।

वहीं लगातार थकान, कमजोरी, चक्कर, हाथ-पैर में झनझनाहट या सुन्नपन महसूस होना अक्सर विटामिन बी 12 की कमी की ओर इशारा करता है। यह विटामिन रक्त निर्माण और नसों के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। इसकी कमी पूरी करने के लिए दूध, दही, पनीर, मछली और अंडे जैसे खाद्य पदार्थ विशेष रूप से लाभदायक होते हैं। गंभीर कमी होने पर डॉक्टर इंजेक्शन या सप्लीमेंट लेने की सलाह देते हैं। यदि आंखों की रोशनी धुंधली होने लगे, रंगों की पहचान में दिक्कत आए या रात में साफ दिखाई न दे तो यह विटामिन ए की कमी का संकेत हो सकता है। ऐसे में गाजर, पालक, शकरकंद और पत्तेदार सब्जियां नियमित रूप से लेना जरूरी होता है।

इसी प्रकार मसूड़ों से खून आना, घावों का धीरे भरना या त्वचा का अत्यधिक सूखना विटामिन सी की कमी दर्शाता है, जिसे संतरा, नींबू, आंवला, अमरूद और स्ट्रॉबेरी जैसे फलों से पूरा किया जा सकता है। विटामिन डी की कमी भी आज बहुत सामान्य समस्या बन चुकी है। हड्डियों और मांसपेशियों में लगातार दर्द, थकान और कमजोरी इसके प्रमुख लक्षण हैं। सूर्य की रोशनी इसका सबसे बड़ा स्रोत है, इसलिए रोज सुबह कुछ समय धूप में बिताना उपयोगी रहता है। दूध, दही, अंडा और मछली भी इसके अच्छे विकल्प हैं। इसी तरह अगर नाखून पतले, कमजोर या चम्मच जैसे आकार के दिखाई देने लगें, तो यह शरीर में आयरन की कमी का संकेत है, जिसे पालक, मेथी, दालें, चुकंदर और सीफूड से पूरा किया जा सकता है।

डॉक्टरों के अनुसार विटामिन की कमी के मुख्य कारणों में खराब खान-पान, पाचन संबंधी बीमारियां, गर्भावस्था या स्तनपान के दौरान बढ़ी जरूरत और कुछ दवाओं का लंबे समय तक उपयोग शामिल हैं। इसलिए संतुलित आहार, समय-समय पर हेल्थ चेकअप और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की सलाह से सप्लीमेंट लेना महत्वपूर्ण है।

बता दें कि हमारे शरीर को स्वस्थ और सक्रिय बनाए रखने में विटामिनों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। यह न केवल ऊर्जा उत्पादन में मदद करते हैं, बल्कि हड्डियों, त्वचा, आंखों, मांसपेशियों और तंत्रिका तंत्र को भी सही तरीके से काम करने में सहायता करते हैं।

Tags: health and life styleirregular eating habitsrisk of vitamin deficiencystress
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट
LIFE STYLE

फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट

2 hours ago
आधुनिक जीवन शैली में बढती जा रही है स्लिप डिस्क की समस्या
LIFE STYLE

आधुनिक जीवन शैली में बढती जा रही है स्लिप डिस्क की समस्या

2 hours ago
दिन के उजाले से सुधर सकती है डायबिटीज मरीजों की स्थिति
HEALTH

दिन के उजाले से सुधर सकती है डायबिटीज मरीजों की स्थिति

2 weeks ago
विटामिन डी3 की कमी से जुड़ी हैं कई परेशानियां
HEALTH

विटामिन डी3 की कमी से जुड़ी हैं कई परेशानियां

2 weeks ago
दलिया को नाश्ते में शामिल करने से मिलते हैं कई लाभ
HEALTH

दलिया को नाश्ते में शामिल करने से मिलते हैं कई लाभ

3 weeks ago
डाइट में बदलाव करके भी कर सकते हैं वजन कम, क्या कहते हैं एक्सपर्टस
LIFE STYLE

डाइट में बदलाव करके भी कर सकते हैं वजन कम, क्या कहते हैं एक्सपर्टस

3 weeks ago
सर्दियों में शरीर की कई जरूरतों को पूरा करता है अंडा
HEALTH

सर्दियों में शरीर की कई जरूरतों को पूरा करता है अंडा

3 weeks ago
शरीर में व्हाइट और ब्राउन दोनों फैट की होती है जरुरत
HEALTH

शरीर में व्हाइट और ब्राउन दोनों फैट की होती है जरुरत

4 weeks ago
भुनी हुई अदरक के सेवन से होते है कई तरह से फायदे
HEALTH

भुनी हुई अदरक के सेवन से होते है कई तरह से फायदे

1 month ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In