Newz Gossip
No Result
View All Result
Sunday, September 20, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य HEALTH

कंधों का ख्याल रखना क्यों है जरूरी

by newzgossip
11 months ago
in HEALTH, LIFE STYLE
0
कंधों का ख्याल रखना क्यों है जरूरी
154
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

Baby Bathing Tips: शिशु को नहलाते समय न करें ये गलतियां, वरना त्वचा और सेहत पर पड़ सकता है असर

बालों को हमेशा कसकर बांधकर रखना पड़ सकता है भारी, जानें बालों को होने वाले नुकसान और बचाव के तरीके

Vitamin D और Migraine: क्या विटामिन डी से माइग्रेन के दर्द में मिल सकती है राहत?

किसी भारी बैग को उठाना हो, किसी को गले लगाना हो या किसी वस्तु तक हाथ बढ़ाना हो, हर काम में कंधे की भूमिका अहम होती है। ये हमारी ऊपरी बॉडी के साइलेंट वॉरियर हैं, जो ताकत, संतुलन और अभिव्यक्ति तीनों का केंद्र हैं। शारीरिक दृष्टि से देखें तो कंधे की संरचना बेहद जटिल है। इसमें तीन मुख्य हड्डियां ह्यूमरस (ऊपरी भुजा की हड्डी), स्कैपुला (कंधे की हड्डी) और क्लेविकल (हंसली) मिलकर एक मजबूत लेकिन लचीला जोड़ बनाती हैं। इन हड्डियों के चारों ओर रोटेटर कफ नामक मांसपेशियों का समूह होता है, जो कंधे को स्थिर रखता है और उसे 360 डिग्री तक घुमाने की क्षमता देता है। यही वजह है कि कंधे शरीर का सबसे गतिशील जोड़ माना जाता है।

दिलचस्प बात यह है कि कंधे सिर्फ शारीरिक ताकत का प्रतीक नहीं, बल्कि भावनात्मक और मानसिक स्थिति का भी आईना हैं। जब व्यक्ति थका या उदास होता है, तो उसके कंधे झुक जाते हैं, जबकि आत्मविश्वास या उत्साह के क्षणों में वे सीध में रहते हैं। आयुर्वेद में कंधों को ‘बलस्थान’ कहा गया है, जिसका अर्थ है शरीर की शक्ति और स्थिरता का आधार। आधुनिक जीवनशैली में कंधों से जुड़ी समस्याएं काफी आम हो गई हैं।

लंबे समय तक कंप्यूटर या मोबाइल का इस्तेमाल, गलत मुद्रा में बैठना या व्यायाम के दौरान अत्यधिक दबाव डालना, इन सब कारणों से फ्रोजन शोल्डर, रोटेटर कफ इंजरी और आर्थराइटिस जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। इनसे बचाव के लिए कुछ सरल घरेलू उपाय बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं। रोजाना सरसों या तिल के तेल से हल्की मालिश करने से रक्त प्रवाह बेहतर होता है और मांसपेशियों की अकड़न कम होती है।

योगासन जैसे गोमुखासन, गरुड़ासन और अधोमुख श्वानासन कंधों की लचक और मजबूती बढ़ाने में मदद करते हैं। अगर दर्द या सूजन हो, तो ठंडी और गर्म सिकाई बारी-बारी से करना फायदेमंद रहता है। आहार में भी बदलाव जरूरी है। कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे दूध, तिल, अंजीर और पनीर कंधों की हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत करते हैं। साथ ही आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां जैसे अश्वगंधा और हडजोड़ जोड़ों की मजबूती बढ़ाने में सहायक होती हैं।

Tags: Garudasana and Adho Mukha SvanasanaGomukhasanahealth and life styleHow to take care of your shoulders?Shoulder Excercisetake care of your shoulders?
SendShare62Tweet39
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

Baby Bathing Tips: शिशु को नहलाते समय न करें ये गलतियां, वरना त्वचा और सेहत पर पड़ सकता है असर
LIFE STYLE

Baby Bathing Tips: शिशु को नहलाते समय न करें ये गलतियां, वरना त्वचा और सेहत पर पड़ सकता है असर

4 hours ago
बालों को हमेशा कसकर बांधकर रखना पड़ सकता है भारी, जानें बालों को होने वाले नुकसान और बचाव के तरीके
Khabrein Jara Hat Ke

बालों को हमेशा कसकर बांधकर रखना पड़ सकता है भारी, जानें बालों को होने वाले नुकसान और बचाव के तरीके

4 days ago
Vitamin D और Migraine: क्या विटामिन डी से माइग्रेन के दर्द में मिल सकती है राहत?
Khabrein Jara Hat Ke

Vitamin D और Migraine: क्या विटामिन डी से माइग्रेन के दर्द में मिल सकती है राहत?

5 days ago
किडनी की बीमारी से बचने के लिए पर्याप्त पानी पिएं, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ
Khabrein Jara Hat Ke

किडनी की बीमारी से बचने के लिए पर्याप्त पानी पिएं, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ

5 days ago
सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन बच्चों को बना रहा बीमार
HEALTH

सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन बच्चों को बना रहा बीमार

2 weeks ago
करेला का ताजा और कम पका हुआ बीज खाने योग्य: विशेषज्ञ
HEALTH

करेला का ताजा और कम पका हुआ बीज खाने योग्य: विशेषज्ञ

4 months ago
सिर्फ 30 मिनट की ब्रिस्क वॉकिंग रख सकती है शरीर को फिट
LIFE STYLE

उम्र के हिसाब से नहीं दौड़ पा रहे लगातार इतने मिनट? तो समझ लें फिटनेस गिर चुकी है

5 months ago
खाली पेट चाय का सेवन करने से बढ़ सकती है मुश्किल होता है ये नुकसान
LIFE STYLE

खाली पेट चाय का सेवन करने से बढ़ सकती है मुश्किल होता है ये नुकसान

5 months ago
करेला को डाइट में शामिल करना हो सकता है बेहद फायदेमंद
LIFE STYLE

करेला को डाइट में शामिल करना हो सकता है बेहद फायदेमंद

5 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In