Newz Gossip
No Result
View All Result
Sunday, September 6, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य LIFE STYLE

फैटी जंक फूड के सेवन से दिमागी सेहत भी तेजी से प्रभावित

by newzgossip
12 months ago
in LIFE STYLE
0
फैटी जंक फूड के सेवन से दिमागी सेहत भी तेजी से प्रभावित
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन बच्चों को बना रहा बीमार

करेला का ताजा और कम पका हुआ बीज खाने योग्य: विशेषज्ञ

उम्र के हिसाब से नहीं दौड़ पा रहे लगातार इतने मिनट? तो समझ लें फिटनेस गिर चुकी है

फैटी जंक फूड का सेवन केवल मोटापा या डायबिटीज ही नहीं, बल्कि दिमागी सेहत को भी तेजी से प्रभावित करता है। यह दावा किया है अमेरिका स्थित उत्तरी कैरोलिना विश्वविद्यालय (यूएनसी) के वैज्ञानिकों ने। ताजा अध्ययन से पता चला है कि हाई-फैट-डाइट (एचएफडी) का असर कुछ ही दिनों में सोचने-समझने और याददाश्त की क्षमता पर पड़ने लगता है।

शोध के अनुसार, लगातार चार दिन तक उच्च वसा वाले जंक फूड खाने से हिप्पोकैम्पस में मौजूद मस्तिष्क कोशिकाओं का एक विशेष समूह, जिसे सीसीके इंटरन्यूरॉन्स कहा जाता है, असामान्य रूप से सक्रिय हो जाता है। यह अतिसक्रियता मस्तिष्क द्वारा स्मृति प्रसंस्करण को बाधित करती है और सोचने-समझने की क्षमता को कमजोर कर देती है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह प्रभाव वजन बढ़ने या डायबिटीज की समस्या से पहले ही दिमाग पर असर डालना शुरू कर देता है।

यूएनसी स्कूल ऑफ मेडिसिन में मुख्य अन्वेषक और फार्माकोलॉजी के प्रोफेसर जुआन सोंग के अनुसार, इन इंटरन्यूरॉन्स की सक्रियता का कारण मस्तिष्क की ग्लूकोज ग्रहण करने की क्षमता का कमजोर होना है। जैसे ही ग्लूकोज की कमी होती है, कोशिकाएं अपनी गतिविधि बदल लेती हैं और यह बदलाव ही स्मृति को कमजोर करने के लिए काफी होता है। अध्ययन चूहों पर किया गया और नतीजों ने दिखाया कि चार दिनों तक हाई-फैट-डाइट खाने से उनकी याददाश्त प्रभावित हो गई। इस शोध में यह भी सामने आया कि पीकेएम2 नामक एक प्रोटीन इस प्रक्रिया को और बिगाड़ने में अहम भूमिका निभाता है।

यह प्रोटीन मस्तिष्क कोशिकाओं की ऊर्जा उपयोग क्षमता को नियंत्रित करता है। अच्छी खबर यह रही कि मस्तिष्क में ग्लूकोज का स्तर सामान्य करने से अतिसक्रिय न्यूरॉन्स शांत हो गए और स्मृति संबंधी समस्याएं ठीक होने लगीं। शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि हाई-फैट-डाइट के बाद इंटरमिटेंट फास्टिंग करने से फायदा हो सकता है। इससे सीसीके इंटरन्यूरॉन्स सामान्य हो जाते हैं और मेमोरी सुधारने में मदद मिलती है। विशेषज्ञों का मानना है कि खान-पान में बदलाव और उचित जीवनशैली अपनाकर मोटापे से जुड़ी न्यूरोडीजेनेरेशन समस्याओं को रोका जा सकता है और ब्रेन हेल्थ को बेहतर बनाए रखा जा सकता है।

Tags: Consumption of fatty junk foodJunk Foodjunk food affects mental healthlife style
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन बच्चों को बना रहा बीमार
HEALTH

सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन बच्चों को बना रहा बीमार

20 hours ago
करेला का ताजा और कम पका हुआ बीज खाने योग्य: विशेषज्ञ
HEALTH

करेला का ताजा और कम पका हुआ बीज खाने योग्य: विशेषज्ञ

4 months ago
सिर्फ 30 मिनट की ब्रिस्क वॉकिंग रख सकती है शरीर को फिट
LIFE STYLE

उम्र के हिसाब से नहीं दौड़ पा रहे लगातार इतने मिनट? तो समझ लें फिटनेस गिर चुकी है

5 months ago
खाली पेट चाय का सेवन करने से बढ़ सकती है मुश्किल होता है ये नुकसान
LIFE STYLE

खाली पेट चाय का सेवन करने से बढ़ सकती है मुश्किल होता है ये नुकसान

5 months ago
करेला को डाइट में शामिल करना हो सकता है बेहद फायदेमंद
LIFE STYLE

करेला को डाइट में शामिल करना हो सकता है बेहद फायदेमंद

5 months ago
गहरी सांस लेना तनाव कम करने का सबसे आसान तरीका
LIFE STYLE

गहरी सांस लेना तनाव कम करने का सबसे आसान तरीका

5 months ago
इम्यूनिटी बढ़ाने का असरदार उपाय है मेथी दाना का पानी
LIFE STYLE

इम्यूनिटी बढ़ाने का असरदार उपाय है मेथी दाना का पानी

5 months ago
7 चीजों को आहार में शामिल करने से महिलाएं रहेगी स्वस्थ
LIFE STYLE

7 चीजों को आहार में शामिल करने से महिलाएं रहेगी स्वस्थ

5 months ago
पेट बाहर निकलने के पीछे हो सकते हैं कई कारण
LIFE STYLE

पेट बाहर निकलने के पीछे हो सकते हैं कई कारण

5 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In