Newz Gossip
No Result
View All Result
Friday, June 12, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य LIFE STYLE

भद्रासन गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान

by newzgossip
10 months ago
in LIFE STYLE
0
भद्रासन गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

करेला का ताजा और कम पका हुआ बीज खाने योग्य: विशेषज्ञ

उम्र के हिसाब से नहीं दौड़ पा रहे लगातार इतने मिनट? तो समझ लें फिटनेस गिर चुकी है

खाली पेट चाय का सेवन करने से बढ़ सकती है मुश्किल होता है ये नुकसान

भद्रासन एक ऐसा आसन है जो विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान साबित होता है। ‘भद्र’ यानी शुभ और ‘आसन’ यानी बैठने की मुद्रा से मिलकर बना यह योगासन स्थिरता बढ़ाने, मन को शांत करने और गर्भावस्था व मासिक धर्म के दौरान होने वाली असुविधाओं को कम करने में सहायक है।

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, यह घुटनों, कूल्हों और रीढ़ की हड्डी को मजबूती देता है और मासिक धर्म की ऐंठन, पाचन संबंधी समस्याओं तथा तनाव को दूर करने में कारगर भूमिका निभाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, भद्रासन का नियमित अभ्यास जांघों, कमर और घुटनों की मांसपेशियों को मजबूत करता है, जिससे शरीर में लचीलापन बढ़ता है और दर्द की समस्या कम होती है।

गर्भवती महिलाओं के लिए यह आसन विशेष लाभकारी है, क्योंकि यह कूल्हों और जांघों को मजबूती देकर प्रसव को आसान बना सकता है। इसके अभ्यास से पाचन तंत्र बेहतर होता है, कब्ज और वात दोष जैसी परेशानियों से राहत मिलती है। इतना ही नहीं, यह एकाग्रता बढ़ाने में सहायक है और सिरदर्द, कमर दर्द तथा अनिद्रा जैसी समस्याओं में भी आराम पहुंचाता है।

भद्रासन किडनी और प्रोस्टेट के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना जाता है। आयुष मंत्रालय ने इसे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का खजाना बताया है। यह आसन शरीर को स्थिर बनाता है, मन को शांत करता है और विभिन्न शारीरिक असुविधाओं को कम करने में मदद करता है। भद्रासन करने की विधि भी सरल है। इसके लिए व्यक्ति जमीन पर पालथी मारकर बैठ जाए और दोनों पैरों के तलवों को आपस में मिलाकर हाथों से थाम ले। इसके बाद कोहनियों से घुटनों पर हल्का दबाव डालें ताकि वे जमीन की ओर झुकें।

रीढ़ सीधी रखी जाए, कंधों को ढीला छोड़ा जाए और नजर सामने रखी जाए। इस अवस्था में गहरी सांस लेते हुए 2 से 5 मिनट तक बने रहना चाहिए। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि भद्रासन खाली पेट किया जाना चाहिए। अगर घुटनों या कूल्हों में गंभीर दर्द हो तो डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। शुरुआत में इस आसन को ज्यादा देर तक करने का प्रयास नहीं करना चाहिए, बल्कि धीरे-धीरे अभ्यास का समय बढ़ाना चाहिए। गर्भवती महिलाओं के लिए इसे योग विशेषज्ञ की देखरेख में करना सुरक्षित और अधिक लाभकारी होता है। कुल मिलाकर, भद्रासन न केवल गर्भवती महिलाओं के लिए, बल्कि हर उम्र और वर्ग के लोगों के लिए स्वास्थ्य का खजाना है।

Tags: benefits of BhadrasanaBhadrasanaBhadrasana for pregnant womeneffective yoga asanalife styleYoga Asan
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

करेला का ताजा और कम पका हुआ बीज खाने योग्य: विशेषज्ञ
HEALTH

करेला का ताजा और कम पका हुआ बीज खाने योग्य: विशेषज्ञ

4 weeks ago
सिर्फ 30 मिनट की ब्रिस्क वॉकिंग रख सकती है शरीर को फिट
LIFE STYLE

उम्र के हिसाब से नहीं दौड़ पा रहे लगातार इतने मिनट? तो समझ लें फिटनेस गिर चुकी है

2 months ago
खाली पेट चाय का सेवन करने से बढ़ सकती है मुश्किल होता है ये नुकसान
LIFE STYLE

खाली पेट चाय का सेवन करने से बढ़ सकती है मुश्किल होता है ये नुकसान

2 months ago
करेला को डाइट में शामिल करना हो सकता है बेहद फायदेमंद
LIFE STYLE

करेला को डाइट में शामिल करना हो सकता है बेहद फायदेमंद

2 months ago
गहरी सांस लेना तनाव कम करने का सबसे आसान तरीका
LIFE STYLE

गहरी सांस लेना तनाव कम करने का सबसे आसान तरीका

2 months ago
इम्यूनिटी बढ़ाने का असरदार उपाय है मेथी दाना का पानी
LIFE STYLE

इम्यूनिटी बढ़ाने का असरदार उपाय है मेथी दाना का पानी

2 months ago
7 चीजों को आहार में शामिल करने से महिलाएं रहेगी स्वस्थ
LIFE STYLE

7 चीजों को आहार में शामिल करने से महिलाएं रहेगी स्वस्थ

2 months ago
पेट बाहर निकलने के पीछे हो सकते हैं कई कारण
LIFE STYLE

पेट बाहर निकलने के पीछे हो सकते हैं कई कारण

2 months ago
शरीर और मन दोनों को संतुलन प्रदान करता है वृक्षासन
LIFE STYLE

शरीर और मन दोनों को संतुलन प्रदान करता है वृक्षासन

2 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In