Newz Gossip
No Result
View All Result
Tuesday, February 3, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य LIFE STYLE

हर काल के दौरान बदलती है शरीर की प्रकृति और पाचन शक्ति

by newzgossip
6 months ago
in LIFE STYLE
0
हर काल के दौरान बदलती है शरीर की प्रकृति और पाचन शक्ति
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट

आधुनिक जीवन शैली में बढती जा रही है स्लिप डिस्क की समस्या

दिन के उजाले से सुधर सकती है डायबिटीज मरीजों की स्थिति

आयुर्वेद के अनुसार, हर काल के दौरान शरीर की प्रकृति और पाचन शक्ति बदलती है, इसलिए उसी के अनुरूप भोजन का चुनाव करना लाभकारी माना जाता है। आयुर्वेद में दिन को अलग-अलग काल में बांटकर खानपान तय करने की परंपरा है, ताकि पाचन तंत्र सक्रिय रहे और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनी रहे। यह विभाजन तीन मुख्य दोषों कफ, पित्त और वात के आधार पर किया गया है।

सही समय पर सही भोजन से ऊर्जा संतुलित रहती है, जबकि गलत समय पर अनुचित आहार लेने से पेट की समस्याएं, थकान, आलस और वजन बढ़ने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। सुबह 6 से 10 बजे का समय कफ काल का होता है। सुबह का समय कफ काल कहलाता है, जब शरीर स्वभाव से भारी और ठंडा रहता है। इस समय दिन की शुरुआत गुनगुने पानी, त्रिफला जल या सादा पानी से करना चाहिए।

पपीता, सेब, अंजीर जैसे हल्के और आसानी से पचने वाले फल ऊर्जा प्रदान करते हैं और पाचन को सक्रिय करते हैं। एक चुटकी शहद या हल्का पंचकर्म ड्रिंक भी लाभकारी है। इस समय दूध, तली-भुनी और भारी चीजों से बचना चाहिए, क्योंकि ये पाचन को सुस्त कर सकती हैं और आलस बढ़ा सकती हैं। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे का समय पित्त काल का होता है। यह दिन का वह समय है जब पाचन अग्नि सबसे तेज होती है और शरीर पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से अवशोषित कर सकता है।

इस दौरान रोटी, दाल, मौसमी सब्जियां, चावल और घी वाला संतुलित भोजन सबसे उपयुक्त है। गुनगुना पानी पीना पाचन में सहायक है। दही, खट्टे फल और मीठी ड्रिंक से बचना चाहिए, खासकर गर्मियों में, ताकि पाचन में असंतुलन और पेट की तकलीफ न हो। यह दिन का मुख्य भोजन होना चाहिए, जो शाम तक ऊर्जा बनाए रखे। दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक का समय हल्के स्नैक्स का है। दोपहर बाद ऊर्जा में कमी महसूस होती है, इसलिए इस समय हल्के और पचने में आसान स्नैक्स लेना फायदेमंद है।

सौंफ, धनिया या जीरे की हर्बल चाय पाचन को सहारा देती है और थकान दूर करती है। भिगोए हुए बादाम, अखरोट या अन्य ड्राई फ्रूट्स से अच्छे फैट और प्रोटीन मिलते हैं। इस समय फल खाने से बचना बेहतर है, क्योंकि यह गैस और पाचन संबंधी परेशानी बढ़ा सकता है। शाम को भारी नाश्ता करने के बजाय भुना हुआ चना या स्प्राउट्स अच्छा विकल्प है। यह प्रोटीन, फाइबर और मिनरल्स का स्रोत है, जो रात के खाने तक भूख नियंत्रित रखता है।

इस समय तली-भुनी और मसालेदार चीजों से दूरी बनाना चाहिए, ताकि पाचन प्रभावित न हो। वहीं रात 8 से 10 बजे तक का समय हल्का डिनर का है। आयुर्वेद रात का खाना हल्का और जल्दी करने की सलाह देता है। खिचड़ी, मूंग दाल का सूप या स्टीम्ड सब्जियां इस समय के लिए आदर्श हैं। भारी, मसालेदार या तैलीय भोजन रात में पाचन को धीमा कर देता है और नींद पर नकारात्मक असर डाल सकता है। हल्का डिनर लेने से शरीर को रिपेयर और रिकवरी में मदद मिलती है, जिससे अगली सुबह ताजगी महसूस होती है।

Tags: digestive powerdigestive power of the bodyhealth and life styleNature of body
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट
LIFE STYLE

फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट

14 hours ago
आधुनिक जीवन शैली में बढती जा रही है स्लिप डिस्क की समस्या
LIFE STYLE

आधुनिक जीवन शैली में बढती जा रही है स्लिप डिस्क की समस्या

14 hours ago
दिन के उजाले से सुधर सकती है डायबिटीज मरीजों की स्थिति
HEALTH

दिन के उजाले से सुधर सकती है डायबिटीज मरीजों की स्थिति

2 weeks ago
विटामिन डी3 की कमी से जुड़ी हैं कई परेशानियां
HEALTH

विटामिन डी3 की कमी से जुड़ी हैं कई परेशानियां

3 weeks ago
दलिया को नाश्ते में शामिल करने से मिलते हैं कई लाभ
HEALTH

दलिया को नाश्ते में शामिल करने से मिलते हैं कई लाभ

3 weeks ago
डाइट में बदलाव करके भी कर सकते हैं वजन कम, क्या कहते हैं एक्सपर्टस
LIFE STYLE

डाइट में बदलाव करके भी कर सकते हैं वजन कम, क्या कहते हैं एक्सपर्टस

3 weeks ago
सर्दियों में शरीर की कई जरूरतों को पूरा करता है अंडा
HEALTH

सर्दियों में शरीर की कई जरूरतों को पूरा करता है अंडा

3 weeks ago
शरीर में व्हाइट और ब्राउन दोनों फैट की होती है जरुरत
HEALTH

शरीर में व्हाइट और ब्राउन दोनों फैट की होती है जरुरत

4 weeks ago
सर्दियों में ऐसा पानी पीने से निखरेगी त्वचा
HEALTH

सर्दियों में ऐसा पानी पीने से निखरेगी त्वचा

1 month ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In