Newz Gossip
No Result
View All Result
Wednesday, February 4, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य LIFE STYLE

गर्म मौसम में भी एक्सरसाइज कर सकती हैं गर्भवती महिलाएं

by newzgossip
7 months ago
in LIFE STYLE
0
गर्म मौसम में भी एक्सरसाइज कर सकती हैं गर्भवती महिलाएं
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट

आधुनिक जीवन शैली में बढती जा रही है स्लिप डिस्क की समस्या

दिन के उजाले से सुधर सकती है डायबिटीज मरीजों की स्थिति

अगर गर्भवती महिलाएं कुछ सावधानियां बरतें तो गर्म मौसम में भी एक्सरसाइज कर सकती हैं, स्पा या सॉना बाथ ले सकती हैं और इससे बच्चे को कोई खतरा नहीं होता। ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी की हालिया रिसर्च में यह दावा किया गया है। इस रिसर्च का नेतृत्व प्रोफेसर ओली जे ने किया। उनका कहना है कि अक्सर महिलाएं गर्मी के डर से एक्सरसाइज छोड़ देती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि यह बच्चे के लिए नुकसानदायक हो सकता है। लेकिन इस अध्ययन में ऐसा कोई सबूत नहीं मिला जिससे यह साबित हो कि गर्मी में की गई एक्सरसाइज या सॉना बाथ लेने से भ्रूण को नुकसान होता है।

रिसर्च के दौरान 347 गर्भवती महिलाओं पर 12 अलग-अलग अध्ययन किए गए। इसमें यह देखा गया कि जब महिलाएं गर्मी में एक्सरसाइज करती हैं या सॉना बाथ लेती हैं तो उनके शरीर की प्रतिक्रिया कैसी होती है। शोधकर्ताओं ने पाया कि गर्भवती महिलाएं 25 डिग्री सेल्सियस तापमान और 45 प्रतिशत नमी में 80 से 90 प्रतिशत अधिकतम हृदय गति की तीव्रता पर करीब 35 मिनट तक सुरक्षित रूप से एक्सरसाइज कर सकती हैं।

इससे बच्चे पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ता। इसी तरह, 33.4 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान वाले पानी में वे तैराकी या एक्वा एरोबिक्स जैसी गतिविधियां 45 मिनट तक कर सकती हैं। यह भी पूरी तरह सुरक्षित माना गया है। इसके अलावा, अध्ययन में यह भी सामने आया कि गर्भवती महिलाएं 40 डिग्री सेल्सियस के गर्म पानी के टब में या 70 डिग्री सेल्सियस तापमान के सॉना बाथ में, जहां नमी केवल 15 प्रतिशत होती है, 20 मिनट तक बैठ सकती हैं। रिसर्च के दौरान किसी भी महिला का शरीर का तापमान उस खतरनाक सीमा तक नहीं पहुंचा, जिससे भ्रूण को नुकसान हो सकता था। ज्यादातर मामलों में तापमान इससे काफी कम ही रहा।

हालांकि वैज्ञानिकों ने यह भी कहा है कि हर महिला की सेहत और परिस्थितियां अलग होती हैं। इसलिए कोई भी नई गतिविधि शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। यह रिसर्च उन महिलाओं के लिए राहत की खबर है जो गर्भावस्था के दौरान भी सक्रिय रहना चाहती हैं और बिना डर के हल्की-फुल्की एक्सरसाइज या सॉना बाथ का आनंद लेना चाहती हैं। मालूम हो कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अक्सर तरह-तरह की सलाहें दी जाती हैं, जैसे ज्यादा मत चलो, ठंडी जगह रहो या गर्म पानी से परहेज करो। बहुत से लोग कहते हैं कि सॉना बाथ और एक्सरसाइज से बच्चे को नुकसान हो सकता है।

Tags: Exercise for pregnant womenexercise in hot weatherlife stylePregnant womenPregnant women can exercise
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट
LIFE STYLE

फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट

1 day ago
आधुनिक जीवन शैली में बढती जा रही है स्लिप डिस्क की समस्या
LIFE STYLE

आधुनिक जीवन शैली में बढती जा रही है स्लिप डिस्क की समस्या

1 day ago
दिन के उजाले से सुधर सकती है डायबिटीज मरीजों की स्थिति
HEALTH

दिन के उजाले से सुधर सकती है डायबिटीज मरीजों की स्थिति

2 weeks ago
विटामिन डी3 की कमी से जुड़ी हैं कई परेशानियां
HEALTH

विटामिन डी3 की कमी से जुड़ी हैं कई परेशानियां

3 weeks ago
दलिया को नाश्ते में शामिल करने से मिलते हैं कई लाभ
HEALTH

दलिया को नाश्ते में शामिल करने से मिलते हैं कई लाभ

3 weeks ago
डाइट में बदलाव करके भी कर सकते हैं वजन कम, क्या कहते हैं एक्सपर्टस
LIFE STYLE

डाइट में बदलाव करके भी कर सकते हैं वजन कम, क्या कहते हैं एक्सपर्टस

3 weeks ago
सर्दियों में शरीर की कई जरूरतों को पूरा करता है अंडा
HEALTH

सर्दियों में शरीर की कई जरूरतों को पूरा करता है अंडा

3 weeks ago
शरीर में व्हाइट और ब्राउन दोनों फैट की होती है जरुरत
HEALTH

शरीर में व्हाइट और ब्राउन दोनों फैट की होती है जरुरत

4 weeks ago
सर्दियों में ऐसा पानी पीने से निखरेगी त्वचा
HEALTH

सर्दियों में ऐसा पानी पीने से निखरेगी त्वचा

1 month ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In