Newz Gossip
No Result
View All Result
Monday, August 31, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

हिरोसाकी किले को 1800 लोगों ने रस्सियों से खींचकर पुरानी जगह पहुंचाया

-इमारत को तोड़ने के बजाय रोलर्स और रेल की मदद से धीरे-धीरे किया जा रहा शिफ्ट

by newzgossip
34 minutes ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
हिरोसाकी किले को 1800 लोगों ने रस्सियों से खींचकर पुरानी जगह पहुंचाया
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

हिमालय में तीस साल में खिलता है सिक्किम सुंदरी, जाते-जाते छोड़ जाता है निशानी

पूर्वोत्तानासन से पाएं शरीर में नई ऊर्जा, तनाव भी होगा कम: विशेषज्ञ

बच्चों को इस प्रकार सिखाएं काम-काज

जापान में 400 साल पुराने ऐतिहासिक हिरोसाकी कैसल (किले) को उसकी पुरानी जगह पर वापस पहुंचाने के लिए करीब 1800 लोगों ने रस्सियों के सहारे 360 टन वजनी किले के मुख्य टावर को खींचा। यह अनोखी कवायद देश के आओमोरी प्रांत में हुई और इसमें पारंपरिक जापानी तकनीक का इस्तेमाल किया गया। प्रतिभागियों ने 30 मीटर लंबी रस्सियों को खींचते हुए किले के टावर को रेल जैसी पटरी पर आगे बढ़ाया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को टावर को 1.13 मीटर और रविवार को 1.09 मीटर यानी कुल 2.22 मीटर आगे खिसकाया गया। लोगों बारी-बारी से रस्सियां खींचती रहे और पूरे अभियान में उत्साह बढ़ाने के लिए जापानी नारे लगाए गए। इस अभियान के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखा। आयोजकों को 1800 स्थानों के लिए करीब 8,000 आवेदन मिले यानी उपलब्ध अवसरों से करीब चार गुना ज्यादा। प्रतिभागी सिर्फ हिरोसाकी शहर से ही नहीं, बल्कि जापान के दूसरे हिस्सों और विदेशों से भी पहुंचे।

रिपोर्ट के मुताबिक किले को खींचने के लिए ‘हिकिया’ तकनीक अपनाई गई। इसमें किसी ऐतिहासिक इमारत को तोड़ने के बजाय उसे रोलर्स और रेल की मदद से धीरे-धीरे दूसरी जगह ले जाया जाता है। हिरोसाकी कैसल के अधिकारियों के मुताबिक यह तकनीक प्राचीन जापान में इस्तेमाल होती रही है और करीब एक सदी बाद पहली बार किसी किले को इस तरह स्थानांतरित करने में इसका इस्तेमाल हुआ है। हिरोसाकी कैसल की पत्थर की दीवार को भूकंप से नुकसान पहुंचा था। इसकी मरम्मत के लिए 2015 में करीब 360 टन वजनी मुख्य टावर को उसकी मूल जगह से हटाकर करीब 80 मीटर दूर ले जाया गया था। दीवार की मरम्मत दिसंबर 2024 में पूरी हुई और उसके 2,185 पत्थरों को उनकी मूल स्थिति में दोबारा लगाया गया।

अब टावर को वापस लाने का काम चल रहा है। अगस्त के अंत तक करीब 4,100 लोगों की मदद से इसे हाथों से कुल पांच मीटर तक खींचने की योजना है। इसके बाद बाकी करीब 73 मीटर की दूरी मशीनों की मदद से तय की जाएगी और पूरे साल के अंत तक टावर को उसकी मूल जगह पर वापस पहुंचाने का लक्ष्य है। बता दें हिरोसाकी कैसल का निर्माण 1611 में हुआ था। मौजूदा मुख्य टावर 1810 में बनाया गया था। यह जापान में बचे केवल 12 ऐतिहासिक किला-टावरों में शामिल है और उत्तर-पूर्वी तोहोकू क्षेत्र में ऐसा एकमात्र टावर है। संरक्षण कार्य के कारण किले के मुख्य टावर को 2033 तक पर्यटकों के लिए फिर से खोलने की उम्मीद है।

Tags: Hirosaki CastleHirosaki Castle shiftingkhabrein jara hat kepeople pulled Hirosaki Castle
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

हिमालय में तीस साल में खिलता है सिक्किम सुंदरी, जाते-जाते छोड़ जाता है निशानी
Khabrein Jara Hat Ke

हिमालय में तीस साल में खिलता है सिक्किम सुंदरी, जाते-जाते छोड़ जाता है निशानी

19 minutes ago
पूर्वोत्तानासन से पाएं शरीर में नई ऊर्जा, तनाव भी होगा कम: विशेषज्ञ
Khabrein Jara Hat Ke

पूर्वोत्तानासन से पाएं शरीर में नई ऊर्जा, तनाव भी होगा कम: विशेषज्ञ

23 minutes ago
बच्चों को इस प्रकार सिखाएं काम-काज
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों को इस प्रकार सिखाएं काम-काज

1 day ago
मेडिटेशन को दिनचर्या में शामिल करने से तनाव होगा कम: मंत्रालय
Khabrein Jara Hat Ke

मेडिटेशन को दिनचर्या में शामिल करने से तनाव होगा कम: मंत्रालय

2 days ago
अब बिना एसी, कूलर के घर रहेंगे कूल-कूल, वैज्ञानिकों ने बनाया हाथी की त्वचा से टाइल
Khabrein Jara Hat Ke

अब बिना एसी, कूलर के घर रहेंगे कूल-कूल, वैज्ञानिकों ने बनाया हाथी की त्वचा से टाइल

2 days ago
चीन ने दी बादलों के बीच ‘ड्रीम जॉब’, हर माह सेलरी 9 लाख रुपए
Khabrein Jara Hat Ke

चीन ने दी बादलों के बीच ‘ड्रीम जॉब’, हर माह सेलरी 9 लाख रुपए

2 days ago
अमेरिका पर मंडरा रहा है नेपाल जैसी तबाही का खतरा
Khabrein Jara Hat Ke

अमेरिका पर मंडरा रहा है नेपाल जैसी तबाही का खतरा

3 days ago
खूबसूरत वादियों में श्री मत्स्यगिरी लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर बन रहा आकर्षण का केंद्र
Khabrein Jara Hat Ke

खूबसूरत वादियों में श्री मत्स्यगिरी लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर बन रहा आकर्षण का केंद्र

3 days ago
हर बात पर बहस करने और सवाल पूछने वाला बच्चा हो सकता है खास
Khabrein Jara Hat Ke

हर बात पर बहस करने और सवाल पूछने वाला बच्चा हो सकता है खास

3 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In