Newz Gossip
No Result
View All Result
Sunday, February 15, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य HEALTH

पीरियड्स के दिनों में भी रख सकते हैं खुद को फिट

by newzgossip
4 years ago
in HEALTH
0
पीरियड्स के दिनों में भी रख सकते हैं खुद को फिट
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

संतुलित भोजन शरीर की अग्नि को बनाए रखता है स्थिर

घी पाचन को दुरुस्त कर शरीर को पूरे दिन बनाता है हल्का

शोध में हुआ खुलासा, केवल दो दिन दलिया खाने से हो सकता है ऐसा

पीरियड्स एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिससे हर महिला को गुजरना पड़ता है। समय पर पीरियड्स आना उनके स्वस्थ रहने की निशानी है हालांकि, इन दिनों में कुछ महिलाओं को अधिक ब्लीडिंग, पेट, पैर या पीठ दर्द की शिकायत होती है। कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान क्रैंप्स का दर्द असहनीय होता है। इस कारण माहवारी का समय आते ही वे घबराने लगती हैं। ऐसी महिलाओं का डर को दूर करने में नेचुरोपैथ काफी सहायक है।

सिंकाई करें: एब्डोमन की गर्म पानी की बोतल, ओवर द काउंटर पैड या हीटिंग पैच से सिंकाई करें। एब्डोमन में सिंकाई करने से यूट्रस में सिकुड़ने वाली मांसपेशियों को आराम मिलता है।

ले वार्म बाथ: पीरियड क्रैम्प्स के दर्द में वार्म बाथ आराम ही नहीं पहुंचाता, स्ट्रेस भी दूर करता है। इसके लिए बाथ टब में गुनगुना पानी में थोड़ा-सा नमक और 2-3 चम्मच अदरक का रस मिलाकर नहाना फायदेमंद होगा। इसके साथ नहाने के पानी में लेवेंडर और क्लेरी सेज एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदे डालकर नहाने से शरीर को आराम मिलेगा। दालचीनी और यूक्लिप्टस ऑयल की कुछ बूंदे मिलाकर नहाने से पेट की सूजन कम होती है।

एब्डोमन मसाज: एसेंशियल ऑयल से पेल्विक एरिया की हल्की मसाज भी पीरियड के असहनीय दर्द से राहत पहुंचाती है। तिल के तेल से मसाज भी दर्द कम करता है।

हर्बल या ग्रीन टी: अनेक तरह की जड़ी-बूटियों की चाय पीना भी पीरियड क्रैम्प्स में आराम पहुंचाती है, जैसे- कैमोमाइल टी में मौजूद ग्लाइसिन मसल्स में ऐंठन को दूर कर यूट्रस को आराम पहुंचाती है। एंटी इम्फ्लामेट्री गुणों से भरपूर कच्ची हल्दी और अदरक की चाय भी पीरियड्स के दर्द से राहत पहुंचाती है।

मसाले और हर्ब्स: पीरियड्स के दौरान होनेवाली समस्याओं को कम करने में कई मसाले और हर्ब्स काफी प्रभावी हैं। चाय में मिश्री, सौंफ और मेथी के बीज लेना फायदेमंद है। अदरक अत्यधिक रक्तस्राव और शरीरिक परेशानियों को कम करता है। इसे खाने में, चाय में या शहद में डुबोकर रखे अदरक का सेवन कर सकते हैं। दालचीनी का सेवन भी फायदेमंद है। जीरा चाय भी पीरियड्स के दर्द से आराम पहुंचाता है।

लें विटामिंस और मिनरल्स रिच डाइट: पीरियड क्रैम्प्स से राहत पाने के लिए मसल्स टोन करना जरूरी है।
इसके लिए महिलाओं को रोजाना 1000 मिलीग्राम कैल्शियम का सेवन जरूरी है, जो उन्हें डेयरी उत्पादों, ब्रोकली, बादाम जैसे खाद्य पदार्थों से आसानी से मिल सकती है। बादाम, अंजीर, किशमिश जैस ड्राई फ्रूट्स का सेवन फायदेमंद है। सूजन व दर्द को कम करने में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन-डी और ई, मैगनीशियम युक्त आहार लेना जरूरी है।

रखें खुद को हाइड्रेट: प्रतिदिन 2-3 लीटर पानी पीएं, यह आपकी शरीर में फ्ल्यूइड रिटेंशन को बनाये रखता है। पीरियड्स में गुनगुना पानी पीने से मसल्स रिलैक्स होते हैं। साथ में जहां तक हो सके, ताजे फल व उनका जूस और वेजिटेबल सूप भी लेना चाहिए। इनसे बॉडी हाइड्रेट भी होती है और शरीर में पोषक तत्वों की आपूर्ति भी होती है। अदरक, नीबू का रस और शहद मिली काली चाय ऐंठन को कम करने में सहायक रहती है।

कैफीन से परहेज: पीरियड्स के दौरान दूधवाली चाय व काफी जैसे कैफीनयुक्त पेय से परहेज करें। इससे एंजाइटी को बढ़ावा मिलता है, जो अनियमित माहवारी का कारण बन सकता है।

एक्सरसाइज से रहें फिट: आम धारणा है कि माहवारी के समय व्यायाम व योगासन नहीं करना चाहिए हालांकि, रिसर्च कहते हैं कि सप्ताह में कम-से-कम 3 दिन 15-30 मिनट व्यायाम करने से शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन का लेवल को बढ़ाने में सहायक है। यह हॉर्मोन पीरियड्स में होनेवाले दर्द को कम करता है। साथ में पूरी नींद लेना भी जरूरी है।

Tags: health and life stylehow to stay fit in periodsperiod painperiod pain remedies
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

संतुलित भोजन शरीर की अग्नि को बनाए रखता है स्थिर
HEALTH

संतुलित भोजन शरीर की अग्नि को बनाए रखता है स्थिर

6 days ago
घी पाचन को दुरुस्त कर शरीर को पूरे दिन बनाता है हल्का
HEALTH

घी पाचन को दुरुस्त कर शरीर को पूरे दिन बनाता है हल्का

7 days ago
शोध में हुआ खुलासा, केवल दो दिन दलिया खाने से हो सकता है ऐसा
HEALTH

शोध में हुआ खुलासा, केवल दो दिन दलिया खाने से हो सकता है ऐसा

1 week ago
दिन के उजाले से सुधर सकती है डायबिटीज मरीजों की स्थिति
HEALTH

दिन के उजाले से सुधर सकती है डायबिटीज मरीजों की स्थिति

4 weeks ago
विटामिन डी3 की कमी से जुड़ी हैं कई परेशानियां
HEALTH

विटामिन डी3 की कमी से जुड़ी हैं कई परेशानियां

4 weeks ago
दलिया को नाश्ते में शामिल करने से मिलते हैं कई लाभ
HEALTH

दलिया को नाश्ते में शामिल करने से मिलते हैं कई लाभ

1 month ago
सर्दियों में शरीर की कई जरूरतों को पूरा करता है अंडा
HEALTH

सर्दियों में शरीर की कई जरूरतों को पूरा करता है अंडा

1 month ago
शरीर में व्हाइट और ब्राउन दोनों फैट की होती है जरुरत
HEALTH

शरीर में व्हाइट और ब्राउन दोनों फैट की होती है जरुरत

1 month ago
भुनी हुई अदरक के सेवन से होते है कई तरह से फायदे
HEALTH

भुनी हुई अदरक के सेवन से होते है कई तरह से फायदे

2 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In