Newz Gossip
No Result
View All Result
Monday, June 8, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

स्मार्ट पैरेंटिंग ट्रिक्स अपनाकर बच्चे को कर सकते हैं मोबाइल से दूर

by newzgossip
1 week ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
स्मार्ट पैरेंटिंग ट्रिक्स अपनाकर बच्चे को कर सकते हैं मोबाइल से दूर
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

रात 11से सुबह 7 बजे के बीच की नींद सबसे उपयुक्त : विशेषज्ञ

सरलमत्स्यासन से पाचन, सांस और पीठ दर्द से मिल सकती है राहत

चमत्कार सुन देशभर से कोल्हमपुर माता मंदिर पहुंचते हैं श्रद्धालु

स्मार्टफोन अब केवल मनोरंजन का साधन नहीं रहा, बल्कि ऑनलाइन क्लास, गेम्स, यूट्यूब वीडियो और सोशल मीडिया ने उन्हें स्क्रीन के और करीब ला दिया है। ऐसे में, बच्चों को मोबाइल की इस लत से कैसे बाहर निकाला जाए, यह कई पेरेंट्स के लिए एक बड़ा सवाल है। अच्छी खबर यह है कि डांटने या जबरदस्ती फोन छीनने की बजाय कुछ स्मार्ट पैरेंटिंग ट्रिक्स अपनाकर आप धीरे-धीरे बच्चे की स्क्रीन टाइम की आदत को नियंत्रित कर सकते हैं। पहला महत्वपूर्ण कदम है बच्चे के साथ अधिक समय बिताना।

अक्सर बच्चे अकेलेपन या बोरियत महसूस करने पर मोबाइल की ओर आकर्षित होते हैं, क्योंकि उन्हें कोई साथी नहीं मिलता। ऐसे में कोशिश करें कि रोज थोड़ा समय सिर्फ बच्चे के लिए निकालें। उनके साथ बोर्ड गेम खेलें, छोटी-छोटी बातें करें या शाम को टहलने जाएं। परिवार के साथ बिताया गया समय बच्चों का ध्यान मोबाइल से हटाने में मदद करता है और उन्हें यह एहसास दिलाता है कि असली मजा सिर्फ स्क्रीन में नहीं, बल्कि अपने लोगों के साथ भी है।

दूसरा, स्मार्टफोन इस्तेमाल के लिए छोटे-छोटे नियम बनाएं। पूरी तरह फोन बंद करना आज के दौर में मुश्किल है, लेकिन इसकी सीमा तय करना आवश्यक है। आप घर में कुछ सिंपल रूल्स बना सकते हैं, जैसे खाना खाते समय मोबाइल नहीं, पढ़ाई के दौरान फोन दूर रहेगा, रात को सोने से एक घंटा पहले स्क्रीन बंद, और दिन में सिर्फ तय समय तक ही मोबाइल इस्तेमाल।

शुरुआत में बच्चा नाराज हो सकता है, लेकिन लगातार नियमों का पालन करने और स्वयं पेरेंट्स द्वारा उन नियमों का अनुसरण करने से बच्चा उन्हें अपनाने लगता है। तीसरा उपाय है बच्चों को आउटडोर गेम्स के लिए प्रोत्साहित करना। आजकल ज्यादातर बच्चे घर के अंदर रहना पसंद करते हैं, यही वजह है कि मोबाइल उनका सबसे बड़ा टाइमपास बन जाता है। यदि आप चाहते हैं कि बच्चा स्क्रीन टाइम कम करे, तो उसे आउटडोर एक्टिविटीज में शामिल करें।

पार्क में खेलना, साइकिल चलाना, बैडमिंटन खेलना या दोस्तों के साथ समय बिताना बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए अच्छा माना जाता है। शारीरिक गतिविधि करने वाले बच्चों में चिड़चिड़ापन भी कम देखने को मिलता है और उनकी ऊर्जा सही जगह खर्च होती है। चौथा, नई हॉबीज बच्चों का ध्यान सफलतापूर्वक बदल सकती हैं। हर बच्चे के अंदर कोई न कोई खास टैलेंट जरूर होता है, चाहे वह पेंटिंग, डांस या संगीत में दिलचस्पी दिखाता हो। यदि पेरेंट्स बच्चों की इन रुचियों को पहचानकर बढ़ावा दें, तो मोबाइल की लत काफी हद तक कम हो सकती है।

उदाहरण के तौर पर, अगर बच्चा ड्राइंग पसंद करता है, तो उसे कलर किट दिलाएं, या म्यूजिक में रुचि होने पर किसी क्लास में भेज सकते हैं। जब बच्चे का मन रचनात्मक गतिविधियों में लगने लगता है, तो वह खुद स्क्रीन से दूरी बनाना शुरू कर देता है। अंत में, डांटने के बजाय प्यार से समझाना अधिक असरदार होता है। कई घरों में देखा जाता है कि गुस्से में मोबाइल छीनने से बच्चे का गुस्सा और जिद बढ़ सकती है। बेहतर तरीका यह है कि बच्चे को प्यार से समझाया जाए। उसे बताएं कि ज्यादा स्क्रीन देखने से आंखों में दर्द, नींद की समस्या और पढ़ाई में ध्यान कम होने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

Tags: how to keep your child away from mobilekhabrein jara hat keparenting trickssmart parenting tricks
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

रात 11से सुबह 7 बजे के बीच की नींद सबसे उपयुक्त : विशेषज्ञ
Khabrein Jara Hat Ke

रात 11से सुबह 7 बजे के बीच की नींद सबसे उपयुक्त : विशेषज्ञ

10 hours ago
सरलमत्स्यासन से पाचन, सांस और पीठ दर्द से मिल सकती है राहत
Khabrein Jara Hat Ke

सरलमत्स्यासन से पाचन, सांस और पीठ दर्द से मिल सकती है राहत

10 hours ago
चमत्कार सुन देशभर से कोल्हमपुर माता मंदिर पहुंचते हैं श्रद्धालु
Khabrein Jara Hat Ke

चमत्कार सुन देशभर से कोल्हमपुर माता मंदिर पहुंचते हैं श्रद्धालु

10 hours ago
गर्मी में घमौरियों की समस्या को ना करें नजरंदाज: विशेषज्ञ
Khabrein Jara Hat Ke

गर्मी में घमौरियों की समस्या को ना करें नजरंदाज: विशेषज्ञ

1 day ago
इंटरनेट गेम्स के नशे से बच्चों को बचायें
Khabrein Jara Hat Ke

इंटरनेट गेम्स के नशे से बच्चों को बचायें

1 day ago
बच्चों को इस प्रकार सिखाएं कामकाज
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों को इस प्रकार सिखाएं कामकाज

1 day ago
बेहतर प्रदर्शन के लिए बच्चों को लालच देना ठीक नहीं
Khabrein Jara Hat Ke

बेहतर प्रदर्शन के लिए बच्चों को लालच देना ठीक नहीं

1 day ago
कटिचक्रासन के नियमित अभ्यास से मिलते हैं कई शारीरिक लाभ
Khabrein Jara Hat Ke

कटिचक्रासन के नियमित अभ्यास से मिलते हैं कई शारीरिक लाभ

2 days ago
दुनिया भर के टकलों ने लंदन में मनाया खुलकर जश्न
Khabrein Jara Hat Ke

दुनिया भर के टकलों ने लंदन में मनाया खुलकर जश्न

2 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In