Newz Gossip
No Result
View All Result
Saturday, October 17, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य LIFE STYLE

फिटनेस के साथ कई बीमारियों से दूर रखता है योग

by newzgossip
1 year ago
in LIFE STYLE
0
फिटनेस के साथ कई बीमारियों से दूर रखता है योग
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

योग और संतुलित आहार से बुजुर्ग रह सकते हैं स्वस्थ, सक्रिय और आत्मनिर्भर

पर्याप्त फाइबर लेने से पाचन तंत्र बेहतर तरीके से करता है काम: एक्सपर्ट

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं, खानपान पर भी दें ध्यान

हैल्थ विशेषज्ञों का मानना है कि चाहे बच्चा हो या बुजुर्ग, रोज़ाना योग-व्यायाम की आदत डालना फिजिकल फिटनेस के साथ-साथ कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है। इन्हीं लाभकारी योगाभ्यासों में से एक है ‘बालासन’ यानी चाइल्ड पोज। नाम से भले यह बच्चों के लिए बना आसन लगे, लेकिन योग विशेषज्ञ इसे हर उम्र के लोगों के लिए लाभकारी मानते हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक, बालासन का नियमित अभ्यास शरीर और मन दोनों को गहरी शांति प्रदान करता है। इस आसन में शरीर पूरी तरह जमीन से जुड़ा होता है और ध्यान सांसों पर केंद्रित रहता है, जिससे तनाव और चिंता कम करने में मदद मिलती है। यह रीढ़ की हड्डी, कूल्हों, जांघों और टखनों को खिंचाव देता है, साथ ही लंबे समय तक बैठकर काम करने वालों के लिए कमर और पीठ दर्द से राहत दिलाने में सहायक है। बालासन करते समय गहरी सांस लेने से मानसिक थकान और बेचैनी में कमी आती है। यह नकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकालने में मदद करता है और सिर में रक्त संचार को बेहतर बनाकर एकाग्रता तथा नींद की गुणवत्ता को बढ़ाता है।

साथ ही, इस आसन के दौरान पेट के निचले हिस्से पर हल्का दबाव पड़ता है, जिससे पाचन क्रिया सक्रिय होती है और पेट संबंधी दिक्कतों से बचाव होता है। आयुर्वेद भी भोजन के कुछ समय बाद इस आसन को करने की सलाह देता है। बालासन करने के लिए सबसे पहले वज्रासन में बैठें। गहरी सांस लेते हुए दोनों हाथों को सिर के ऊपर उठाएं और सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे आगे की ओर झुकें। माथा जमीन से सटाएं और हाथों को सामने की ओर सीधा फैलाएं। इस स्थिति में कुछ समय तक रहें, फिर धीरे-धीरे वापस वज्रासन की मुद्रा में आ जाएं। हालांकि, इसे करते समय कुछ सावधानियां भी जरूरी हैं। जिन लोगों को घुटनों या पीठ में तेज दर्द है, उन्हें इसे करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

हाई ब्लड प्रेशर या चक्कर आने की समस्या वाले लोगों को भी यह आसन सावधानी से करना चाहिए। योग विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर बालासन को सही तकनीक और नियमितता के साथ किया जाए, तो यह न केवल शरीर को लचीला और दर्द-मुक्त बनाएगा, बल्कि मानसिक शांति, बेहतर पाचन और गहरी नींद के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित होगा। बता दें कि आज की तेज रफ्तार जिंदगी में जहां सेहत को अक्सर नज़रअंदाज कर दिया जाता है, वहीं योग एक ऐसा उपाय है जो न केवल शरीर को मजबूती देता है बल्कि मानसिक संतुलन भी बनाए रखता है।

Tags: fitnessmental healthPhysical healthyoga keeps you away from many diseasesYoga keeps you fit
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

योग और संतुलित आहार से बुजुर्ग रह सकते हैं स्वस्थ, सक्रिय और आत्मनिर्भर
HEALTH

योग और संतुलित आहार से बुजुर्ग रह सकते हैं स्वस्थ, सक्रिय और आत्मनिर्भर

4 days ago
पर्याप्त फाइबर लेने से पाचन तंत्र बेहतर तरीके से करता है काम: एक्सपर्ट
LIFE STYLE

पर्याप्त फाइबर लेने से पाचन तंत्र बेहतर तरीके से करता है काम: एक्सपर्ट

2 weeks ago
किडनी को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं, खानपान पर भी दें ध्यान
HEALTH

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं, खानपान पर भी दें ध्यान

2 weeks ago
सुबह की कड़ी कसरत से खत्म नहीं होता फैटी लिवर का खतरा, शराब के नुकसान की नहीं हो सकती भरपाई
HEALTH

सुबह की कड़ी कसरत से खत्म नहीं होता फैटी लिवर का खतरा, शराब के नुकसान की नहीं हो सकती भरपाई

2 weeks ago
डिहाइड्रेशन और सिरदर्द: पानी की कमी से क्यों होता है सिर दर्द?
Khabrein Jara Hat Ke

डिहाइड्रेशन और सिरदर्द: पानी की कमी से क्यों होता है सिर दर्द?

2 weeks ago
पीठ और पैरों की जकड़न दूर करने में मदद करता है पाद-प्रसार पश्चिमोत्तानासन, जानें सही तरीका और फायदे
LIFE STYLE

पीठ और पैरों की जकड़न दूर करने में मदद करता है पाद-प्रसार पश्चिमोत्तानासन, जानें सही तरीका और फायदे

3 weeks ago
क्या वाकई सामान्य वॉक से ज्यादा असरदार है लिम्फैटिक वॉकिंग? जानें 10 मिनट की वॉक का सच
Khabrein Jara Hat Ke

क्या वाकई सामान्य वॉक से ज्यादा असरदार है लिम्फैटिक वॉकिंग? जानें 10 मिनट की वॉक का सच

3 weeks ago
डायबिटीज में कौन से फल खाएं? डायबिटोलॉजिस्ट ने बताए बेहतर विकल्प, बोले- जूस नहीं पूरा फल खाएं
HEALTH

डायबिटीज में कौन से फल खाएं? डायबिटोलॉजिस्ट ने बताए बेहतर विकल्प, बोले- जूस नहीं पूरा फल खाएं

3 weeks ago
Ghee Side Effects: रोजाना ज्यादा घी खाने से वजन और कोलेस्ट्रॉल पर पड़ सकता है असर, जानें कितनी सावधानी जरूरी
Khabrein Jara Hat Ke

Ghee Side Effects: रोजाना ज्यादा घी खाने से वजन और कोलेस्ट्रॉल पर पड़ सकता है असर, जानें कितनी सावधानी जरूरी

3 weeks ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In