Newz Gossip
No Result
View All Result
Friday, November 6, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

यजीद जो पहाड़ी इलाकों में रहते हैं, पूरी दुनिया में इनकी आबादी 20-30 लाख

-पढ़ते हैं बाईबल और कुरआन, मयूर और सूर्य की करते हैं उपासना

by newzgossip
1 year ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
यजीद जो पहाड़ी इलाकों में रहते हैं, पूरी दुनिया में इनकी आबादी 20-30 लाख
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

सोआ की पत्तियां खाने के 7 बड़े फायदे, पाचन से लेकर हड्डियों तक रखती हैं मजबूत

सर्दियों में रोज धूप सेंकने के 7 बड़े फायदे, हड्डियां मजबूत और तनाव होगा कम

बद्ध पद्मासन के फायदे: शरीर का लचीलापन बढ़ाने के साथ कंधों और पीठ को रखता है सक्रिय

कट्टरपंथी ताकतों ने दुनिया का जीना मुहाल कर रखा है। इनमें से एक समूह यजीदियों का भी है। आईएसआईएस के डर से यजीदी समुदाय इराक के उत्तरी-पश्चिमी हिस्से के पहाड़ी इलाकों में रहता है। बीते साल भी यजीदी समुदाय के नेता ने भारत से मदद की गुहार लगाई थी। इराक के अलावा यजीदी जर्मनी, रूस, आर्मेनिया, जॉर्जिया, यूक्रेन, अमेरिका, कनाडा, सीरिया और तुर्की जैसे देशों में रहते हैं।

यजीदियों की संख्या इतनी कम है कि इनके मुद्दे अनदेखे ही रह जाते हैं दुनियाभर में यजीदियों की आबादी 20 से 30 लाख के करीब है। उनका धर्म इस्लाम, हिंदू और ईसाई सबसे अलग है। यह धर्म एक तरह से गुमनाम और रहस्यमय कहा जा सकता है। यजीदियों की मान्यताओं और उनकी उपासना की पद्धति की वजह से इस्लामिक देशों में उन्हें शैतान के उपासक भी कहा जाता है। इनकी ज्यादा संख्या इराक, सीरिया और दक्षिण-पूर्वी तुर्की में है। ये छोटे समुदायों के रूप में रहते हैं। अकसर ये दुनिया से कटे ही रहते हैं। आईएसआईएस जैसी कट्टरपंथी ताकतों से सताए जाने की वजह से उनकी संख्या में गिरावट आई है।

यजीदियों की खास बात है कि कोई भी धर्म परिवर्तन करके यजीदी नहीं बन सकता है। यजीदी वही हो सकता है जो यजीदी के ही घर पैदा हुआ हो। यह भी एक वजह है कि यजीदियों की संख्या सीमित है। एक तरफ जहां इस्लाम विस्तारवाद के लिए मशहूर हो गया है। वहीं यजीदी इसके ठीक विपरीत हैं। फारसी भाषा में इजीद का मतलब देवता या फरिश्ता होता है। माना जाता है कि इसी वजह से इस धर्म का नाम यजीदी रखा गया है।

हालांकि कट्टरपंथी समूहों का मानना है कि इनका ताल्लुक उमैयद राजवंश के दूसरे खलीफा यज़ीद इब्न मुआविया से है। कट्टरपंथी यजीद को बुरा शासक मानते थे। इसी वजह से वे यजीदियों से नफरत करने लगे। जानकारों का कहना है कि इस धर्म का यजीद से कोई भी लेना-देना नहीं है। यजीदियों की बहुत सारी मान्यताएं मुस्लिमों, ईसाइयों से मिलती जुलती हैं। वैसे तो ये बाइबल और कुरआन दोनों को मानते हैं लेकिन इनकी ज्यादातर पद्धतियां पारंपरिक रूप से चली आ रही हैं जो कि इस्लाम और ईसाइयों से अलग हैं। उनकी कई मान्यताएं ऐसी हैं जो कि हिंदू धर्म से मेल खाती हैं।

यजीदी महिलाएं भी लाल जोड़ा पहनकर शादी करती हैं। हालांकि इस दौरान वे चर्च में जाती हैं। मुसलमानों की तरह वे जानवरों की कुर्बीनी देते हैं और खतना भी करते हैं। वहीं इस्लाम से विपरीत वे सूर्य और मोर की उपासना करते हैं। यजीदी ईश्वर को इस श्रृष्टि का रचयिता मानते हैं। उनका मानना है कि परमात्मा ने श्रृष्टि के संचालन का कार्य अपने अवतारों को सौंप रखा है। उनमें ईश्वर के सात अवतारों की मान्यता है जिसमें सबसे प्रमुख मोर का अवतार है जिसे मलक ताउस कहा जाता है।

यजीदी मयूर की उपासना करते हैं। यजीदियों के पवित्र स्थल लालिश की एक दीवार पर तस्वीर बनी हुई है जिसमें महिला दीपक जला रही है। उसकी वेशभूषा भारतीय महिला की तरह है। यजीदी सूर्यास्त और सूर्योदय के वक्त पश्चिम और पूर्व में मुंह करके उपासना करते हैं और फिर दीपक जलाकर आरती करते हैं। उसमें व्रत रखने और मुंडन कराने की भी परंपरा है। यजीदी पृथ्वी, जल और अग्नि को पवित्र मानते हैं।

Tags: Yazidi community in IraqYazidisYazidis Read BibleYazidis worship peacock and sun
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

सोआ की पत्तियां खाने के 7 बड़े फायदे, पाचन से लेकर हड्डियों तक रखती हैं मजबूत
Khabrein Jara Hat Ke

सोआ की पत्तियां खाने के 7 बड़े फायदे, पाचन से लेकर हड्डियों तक रखती हैं मजबूत

17 hours ago
सर्दियों में रोज धूप सेंकने के 7 बड़े फायदे, हड्डियां मजबूत और तनाव होगा कम
Khabrein Jara Hat Ke

सर्दियों में रोज धूप सेंकने के 7 बड़े फायदे, हड्डियां मजबूत और तनाव होगा कम

17 hours ago
बद्ध पद्मासन के फायदे: शरीर का लचीलापन बढ़ाने के साथ कंधों और पीठ को रखता है सक्रिय
Khabrein Jara Hat Ke

बद्ध पद्मासन के फायदे: शरीर का लचीलापन बढ़ाने के साथ कंधों और पीठ को रखता है सक्रिय

2 days ago
केवलादेव नेशनल पार्क में क्यों आते हैं हजारों विदेशी पक्षी? जानें ऐचा घास का महत्व
Khabrein Jara Hat Ke

केवलादेव नेशनल पार्क में क्यों आते हैं हजारों विदेशी पक्षी? जानें ऐचा घास का महत्व

3 days ago
सांप के जहर से बनी हाई BP की दवा! जानें कैसे खोजी गई कैप्टोप्रिल
Khabrein Jara Hat Ke

सांप के जहर से बनी हाई BP की दवा! जानें कैसे खोजी गई कैप्टोप्रिल

3 days ago
यमन के सोकोत्रा द्वीप पर पेड़ों से निकलता है खून! जानें ड्रैगन ब्लड ट्री का रहस्य
Khabrein Jara Hat Ke

यमन के सोकोत्रा द्वीप पर पेड़ों से निकलता है खून! जानें ड्रैगन ब्लड ट्री का रहस्य

3 days ago
डेथ वैली में अपने आप कैसे चलते हैं भारी पत्थर? वैज्ञानिकों ने खोला 100 साल पुराना रहस्य
Khabrein Jara Hat Ke

डेथ वैली में अपने आप कैसे चलते हैं भारी पत्थर? वैज्ञानिकों ने खोला 100 साल पुराना रहस्य

4 days ago
सोते समय मुंह से लार टपकना क्यों होता है? जानें स्लीप एपनिया समेत 6 प्रमुख कारण और खतरे
Khabrein Jara Hat Ke

सोते समय मुंह से लार टपकना क्यों होता है? जानें स्लीप एपनिया समेत 6 प्रमुख कारण और खतरे

4 days ago
हरी सोआ की पत्तियों के 7 चमत्कारी फायदे, पाचन से लेकर दिल की सेहत तक के लिए हैं फायदेमंद
Khabrein Jara Hat Ke

हरी सोआ की पत्तियों के 7 चमत्कारी फायदे, पाचन से लेकर दिल की सेहत तक के लिए हैं फायदेमंद

4 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In