Newz Gossip
No Result
View All Result
Wednesday, July 15, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

मां का ब्लड ग्रुप सीधे बच्चे के ब्लड ग्रुप को प्रभावित क्यों नहीं करता: शोध

by newzgossip
2 days ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
मां का ब्लड ग्रुप सीधे बच्चे के ब्लड ग्रुप को प्रभावित क्यों नहीं करता: शोध
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

स्वस्थ एकांत और नुकसानदायक सामाजिक अलगाव के बीच होता है अंतर

वैज्ञानिकों ने विकसित की ‘स्मार्ट घाव ड्रेसिंग’, संक्रमण को रोकेगी

अनोखे और विवादित क्रॉइसांट को लेकर सुर्खियां बटोर रही बेकरी

क्या आपने कभी सोचा है कि जब मां के शरीर से ही बच्चे को पोषण मिलता है, तो दोनों का ब्लड ग्रुप एक जैसा क्यों नहीं होता। एक अध्ययन के अनुसार इसका कारण गर्भ में मौजूद प्लेसेंटा और आनुवंशिक प्रक्रिया है, जो मां और शिशु के रक्त को अलग-अलग बनाए रखती है। विशेषज्ञों के अनुसार, गर्भावस्था के दौरान मां का रक्त सीधे शिशु के शरीर में प्रवेश नहीं करता। मां और शिशु के बीच प्लेसेंटा नामक विशेष अंग एक सुरक्षा कवच और फिल्टर की तरह कार्य करता है।

यह मां के रक्त से ऑक्सीजन, पोषक तत्व, हार्मोन और अन्य आवश्यक तत्व शिशु तक पहुंचाता है, लेकिन लाल रक्त कोशिकाओं (रेड ब्लड सेल्स) को सीधे शिशु के रक्त प्रवाह में जाने से रोकता है। चूंकि ब्लड ग्रुप का निर्धारण इन्हीं लाल रक्त कोशिकाओं की सतह पर मौजूद एंटीजन के आधार पर होता है, इसलिए मां का ब्लड ग्रुप सीधे बच्चे के ब्लड ग्रुप को प्रभावित नहीं करता। शिशु के अपने रक्त का निर्माण गर्भावस्था के दौरान ही शुरू हो जाता है।

शुरुआती चरण में लीवर और प्लीहा इस प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जबकि बाद में विकसित होने वाली अस्थि मज्जा (बोन मैरो) लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करने लगती है। यही कारण है कि बच्चे का ब्लड ग्रुप उसके माता-पिता से मिले जीन के संयोजन के आधार पर तय होता है। उदाहरण के लिए यदि मां का ब्लड ग्रुप ‘ए’ और पिता का ‘बी’ है, तो बच्चे का ब्लड ग्रुप ‘ए’, ‘बी’, ‘एबी’ या ‘ओ’ में से कोई भी हो सकता है। इसी तरह आरएच (आरएस) फैक्टर भी आनुवंशिक रूप से निर्धारित होता है। यदि मां आरएच नेगेटिव और गर्भस्थ शिशु आरएच पॉजिटिव हो, तो कुछ परिस्थितियों में मां के शरीर में ऐसी एंटीबॉडी बन सकती हैं जो शिशु की लाल रक्त कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

इस जोखिम को कम करने के लिए चिकित्सक आरएच नेगेटिव गर्भवती महिलाओं को समय पर एंटी-डी इंजेक्शन लगाने की सलाह देते हैं, जिससे भविष्य में होने वाली जटिलताओं से बचाव किया जा सके। चिकित्सकों का कहना है कि प्लेसेंटा केवल पोषण पहुंचाने का माध्यम नहीं, बल्कि मां और शिशु दोनों की सुरक्षा का महत्वपूर्ण अंग भी है। यही कारण है कि गर्भावस्था की शुरुआत में ही ब्लड ग्रुप और आरएच फैक्टर की जांच कराई जाती है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर समय रहते उचित उपचार किया जा सके। विशेषज्ञों के अनुसार बच्चे का ब्लड ग्रुप केवल मां से नहीं, बल्कि माता-पिता दोनों से मिले आनुवंशिक गुणों के आधार पर तय होता है। कई बार यह दादा-दादी या पूर्वजों से मिले जीन के कारण भी अलग दिखाई दे सकता है।

Tags: blood groupchild's blood groupkhabrein jara hat kemother's blood groupRh-negative pregnant woman
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

स्वस्थ एकांत और नुकसानदायक सामाजिक अलगाव के बीच होता है अंतर
Khabrein Jara Hat Ke

स्वस्थ एकांत और नुकसानदायक सामाजिक अलगाव के बीच होता है अंतर

8 hours ago
वैज्ञानिकों ने विकसित की ‘स्मार्ट घाव ड्रेसिंग’, संक्रमण को रोकेगी
Khabrein Jara Hat Ke

वैज्ञानिकों ने विकसित की ‘स्मार्ट घाव ड्रेसिंग’, संक्रमण को रोकेगी

8 hours ago
अनोखे और विवादित क्रॉइसांट को लेकर सुर्खियां बटोर रही बेकरी
Khabrein Jara Hat Ke

अनोखे और विवादित क्रॉइसांट को लेकर सुर्खियां बटोर रही बेकरी

1 day ago
बारिश के मौसम में बीमारियों से बचने करें ये आसान उपाय
Khabrein Jara Hat Ke

बारिश के मौसम में बीमारियों से बचने करें ये आसान उपाय

1 day ago
आज के डिजिटल युग में आंखों को इस प्रकार रखें ठीक
Khabrein Jara Hat Ke

आज के डिजिटल युग में आंखों को इस प्रकार रखें ठीक

1 day ago
सात मोक्षदायिनी नगरों में स्थान प्राप्त है ‘हरिद्वार’ को, भगवान शिव से है खास संबंध
Khabrein Jara Hat Ke

सात मोक्षदायिनी नगरों में स्थान प्राप्त है ‘हरिद्वार’ को, भगवान शिव से है खास संबंध

2 days ago
नेतन्याहू के बेटे ने अपने नाम से पिता का सरनेम हटाया, टैक्स से बचने के लिए कर दिया बड़ा कांड
Khabrein Jara Hat Ke

नेतन्याहू के बेटे ने अपने नाम से पिता का सरनेम हटाया, टैक्स से बचने के लिए कर दिया बड़ा कांड

2 days ago
एसी में रहने से त्वचा और बालों पर पडता है नकारात्मक प्रभाव
Khabrein Jara Hat Ke

एसी में रहने से त्वचा और बालों पर पडता है नकारात्मक प्रभाव

3 days ago
बच्चों को बनायें उत्साही, बच्चों को शुरु से ही दें ये जरुरी जानकारी
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों को बनायें उत्साही, बच्चों को शुरु से ही दें ये जरुरी जानकारी

3 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In