Newz Gossip
No Result
View All Result
Friday, June 12, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

पीओके में क्यों है प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और अलग झंडा? जानिए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का पूरा सच

by newzgossip
13 minutes ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
पीओके में क्यों है प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और अलग झंडा? जानिए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का पूरा सच
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

चीन में मिला शिकारी डायनासोर का करोडों साल पुराना जीवाश्म

नियमित योगाभ्यास से माइग्रेन की तीव्रता को कर सकते हैं कम: विशेषज्ञ

बच्चों को सही समय पर सिखाई गई आदतें बनाती हैं जिम्मेदार

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में इन दिनों अशांति चरम पर है। लोग पाकिस्तान सरकार के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं, जिन्हें पाकिस्तानी सेना गोलीबारी कर दबा रही है। जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी) के नेतृत्व में हो रहे इन विरोधों के बीच एक अहम सवाल उभर रहा है। अगर पीओके पर पाकिस्तान का पूर्ण नियंत्रण है, तब यहां अपना प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, विधानसभा और अलग झंडा क्यों है? पाकिस्तान इस क्षेत्र को आजाद जम्मू-कश्मीर (एजेके) कहता है, जहां प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, विधानसभा और अदालतें भी हैं। यह व्यवस्था पहली नजर में किसी स्वतंत्र या अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र जैसी दिखती है, लेकिन विशेषज्ञ इन सभी को महज एक दिखावा मानते हैं। उनका कहना है कि असली नियंत्रण इस्लामाबाद और पाकिस्तानी सेना के हाथों में है।

इस अनोखी व्यवस्था की जड़ें 1947 के भारत-पाक विभाजन में हैं। जम्मू-कश्मीर रियासत के महाराजा हरि सिंह ने शुरुआत में किसी भी देश में शामिल होने का फैसला नहीं किया था। अक्टूबर 1947 में पाकिस्तानी समर्थित कबायली हमलावरों के आक्रमण के बाद महाराजा ने भारत से मदद मांगी और विलय-पत्र पर हस्ताक्षर किए। भारतीय सेना के हस्तक्षेप के बाद पहला भारत-पाकिस्तान युद्ध छिड़ गया। युद्धविराम के बाद जम्मू-कश्मीर का एक हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे में रह गया। भारत का रुख स्पष्ट है कि पूरा जम्मू-कश्मीर, जिसमें पीओके भी शामिल है, भारत का अभिन्न अंग है और पाकिस्तान ने इस पर अवैध कब्जा कर रखा है।

पाकिस्तान ने पीओके को अपने अन्य प्रांतों जैसे पंजाब या सिंध की तरह कभी औपचारिक रूप से शामिल नहीं किया। इसके पीछे गहरे राजनीतिक और कूटनीतिक कारण थे। यदि पाकिस्तान ऐसा करता, तब जम्मू-कश्मीर पर उसके विवादित क्षेत्र के दावे को नुकसान पहुंचता। पाकिस्तान इस रणनीति के तहत अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यह दिखाना चाहता था कि वह केवल एक विवादित क्षेत्र का प्रशासन चला रहा है, न कि उसे अपने देश का हिस्सा बना चुका है।

पीओके में वर्तमान राजनीतिक ढांचा 1949 के कराची समझौते के बाद विकसित हुआ, जब रक्षा, विदेश नीति और संचार जैसे महत्वपूर्ण मामले पाकिस्तान के नियंत्रण में आ गए। 1974 में लागू अंतरिम संविधान के तहत यहां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, विधानसभा और न्यायिक प्रणाली की स्थापना की गई। कागजों पर यह प्रणाली लोकतांत्रिक और स्वायत्त दिखती है, जहां स्थानीय चुनाव भी होते हैं। हालांकि, महत्वपूर्ण मामलों में अंतिम निर्णय हमेशा पाकिस्तान की संघीय सरकार और सेना द्वारा ही लिए जाते हैं। इस प्रकार, पीओके की आजादी एक राजनीतिक मुखौटा है, जो पाकिस्तान के भू-रणनीतिक हितों को साधती है।

Tags: Flag of Pakistankhabrein jara hat kePakistan controls POKWhy does POK have a separate presidentWhy does PoK have separate flag?why does the territory have its own PM
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

चीन में मिला शिकारी डायनासोर का करोडों साल पुराना जीवाश्म
Khabrein Jara Hat Ke

चीन में मिला शिकारी डायनासोर का करोडों साल पुराना जीवाश्म

6 minutes ago
नियमित योगाभ्यास से माइग्रेन की तीव्रता को कर सकते हैं कम: विशेषज्ञ
Khabrein Jara Hat Ke

नियमित योगाभ्यास से माइग्रेन की तीव्रता को कर सकते हैं कम: विशेषज्ञ

21 minutes ago
बच्चों को सही समय पर सिखाई गई आदतें बनाती हैं जिम्मेदार
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों को सही समय पर सिखाई गई आदतें बनाती हैं जिम्मेदार

26 minutes ago
भद्रासन घुटनों और कूल्हों को मजबूत बनाने में सहायक
Khabrein Jara Hat Ke

भद्रासन घुटनों और कूल्हों को मजबूत बनाने में सहायक

1 day ago
आयरलैंड में लगता है लाल बाल वालों का अनूठा मेला
Khabrein Jara Hat Ke

आयरलैंड में लगता है लाल बाल वालों का अनूठा मेला

1 day ago
गुड्डे से शादी, गुड्डे पर बेवफाई का आरोप: ब्राजील की महिला की अनोखी कहानी में नया मोड़
Khabrein Jara Hat Ke

गुड्डे से शादी, गुड्डे पर बेवफाई का आरोप: ब्राजील की महिला की अनोखी कहानी में नया मोड़

1 day ago
दुनिया की सबसे ऊंची और रहस्यमयी मानव बस्ती
Khabrein Jara Hat Ke

दुनिया की सबसे ऊंची और रहस्यमयी मानव बस्ती

3 days ago
हार्ट अटैक से पहले के संकेत पहचान कर बचाई जा सकती है जान
Khabrein Jara Hat Ke

हार्ट अटैक से पहले के संकेत पहचान कर बचाई जा सकती है जान

3 days ago
खाद्य पदार्थ को ज्यादा जलाना स्वास्थ्य के लिए उचित नहीं: न्यूट्रिशनिस्ट
Khabrein Jara Hat Ke

खाद्य पदार्थ को ज्यादा जलाना स्वास्थ्य के लिए उचित नहीं: न्यूट्रिशनिस्ट

3 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In