Newz Gossip
No Result
View All Result
Sunday, November 8, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

आसमान में दिखने वाली रंग बिरंगी ऑरोरा लाइट्स का क्या है रहस्य, जानिए

by newzgossip
8 months ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
आसमान में दिखने वाली रंग बिरंगी ऑरोरा लाइट्स का क्या है रहस्य, जानिए
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

सर्दियों में हाई बीपी के मरीज रहें सावधान, अचानक बिस्तर से उठने से बचें

आकर्ण धनुरासन के फायदे: कंधों, पीठ और रीढ़ की हड्डी में बढ़ाएं लचीलापन

बच्चों के सामने न करें ये 6 गलतियां, उनके स्वभाव और भविष्य पर पड़ सकता है असर

आसमान में रात के समय अचानक हरे, बैंगनी, लाल, नीले और गुलाबी रंगों में चमकने वाले लाइट्स को ऑरोरा लाइट्स कहा जाता है। इन रंग बिरंगी लाइट्स को उत्तरी इलाकों में इन्हें नॉर्दर्न लाइट्स या ऑरोरा बोरेलिस और दक्षिणी क्षेत्रों में सदर्न लाइट्स या ऑरोरा ऑस्ट्रेलिस के नाम से जाना जाता है।

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के अनुसार, ऑरोरा स्पेस वातावरण की सबसे खूबसूरत और वैज्ञानिक रूप से दिलचस्प घटनाओं में से एक है। ऑरोरा तब बनती है जब सूरज से चार्ज्ड पार्टिकल्स प्रोटॉन और इलेक्ट्रॉन का लगातार प्रवाह पृथ्वी की ओर आता है। इन्हें सोलर विंड कहा जाता है। पृथ्वी के पास पहुंचते ही सोलर विंड की टक्कर पृथ्वी की चुंबकीय ढाल यानी मैग्नेटोस्फीयर से होती है। इस टक्कर से ऊर्जा जमा होती रहती है और जब यह ऊर्जा अचानक रिलीज होती है, तो चार्ज्ड कण तेज़ी से पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करते हैं। वहां ऑक्सीजन और नाइट्रोजन जैसी गैसों से टकराकर वे इन गैसों को उत्तेजित करते हैं। यही उत्साहित गैसें रंगीन रोशनी छोड़ती हैं, जिसे हम ऑरोरा के रूप में देखते हैं।

अब सवाल यह है कि ऑरोरा के रंग अलग-अलग क्यों होते हैं? इसका जवाब है गैस का प्रकार और उसकी ऊंचाई। हरा रंग सबसे आम है और यह 100 से 200 किमी ऊंचाई पर मौजूद ऑक्सीजन से बनता है। लाल रंग 200 किमी से अधिक ऊंचाई पर ऑक्सीजन के उत्तेजित होने से दिखाई देता है। नीला और बैंगनी रंग नाइट्रोजन गैस से आता है, खासकर 100–200 किमी की ऊंचाई पर।

वहीं गुलाबी या लाल-बैंगनी चमक तब बनती है जब नाइट्रोजन 100 किमी से नीचे की ऊंचाई पर एक्साइट होती है। कभी-कभी ये रंग आपस में मिलकर सफेद, बैंगनी या गुलाबी आभा भी पैदा कर देते हैं। जब सूरज अत्यधिक सक्रिय होता है जैसे सोलर फ्लेयर्स या बड़े विस्फोट तब जियोमैग्नेटिक स्टॉर्म यानी चुंबकीय तूफान बनते हैं। इन तूफानों में अतिरिक्त ऊर्जा पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करती है, जिससे ऑरोरा बहुत दूर-दराज के इलाकों में भी दिखने लगती है।

Tags: aurora lights seen in the skycolorful aurora lightskhabrein jara hat kesecret of the colorful aurora lights
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

सर्दियों में हाई बीपी के मरीज रहें सावधान, अचानक बिस्तर से उठने से बचें
Khabrein Jara Hat Ke

सर्दियों में हाई बीपी के मरीज रहें सावधान, अचानक बिस्तर से उठने से बचें

4 hours ago
आकर्ण धनुरासन के फायदे: कंधों, पीठ और रीढ़ की हड्डी में बढ़ाएं लचीलापन
Khabrein Jara Hat Ke

आकर्ण धनुरासन के फायदे: कंधों, पीठ और रीढ़ की हड्डी में बढ़ाएं लचीलापन

4 hours ago
बच्चों के सामने न करें ये 6 गलतियां, उनके स्वभाव और भविष्य पर पड़ सकता है असर
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों के सामने न करें ये 6 गलतियां, उनके स्वभाव और भविष्य पर पड़ सकता है असर

5 hours ago
बच्चों में बार-बार पीठ दर्द क्यों होता है? जानिए इसके कारण और खतरे
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों में बार-बार पीठ दर्द क्यों होता है? जानिए इसके कारण और खतरे

5 hours ago
बच्चों को ध्यान यानी मेडिटेशन के लिए करें प्रेरित, बढ़ेगी एकाग्रता और याददाश्त
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों को ध्यान यानी मेडिटेशन के लिए करें प्रेरित, बढ़ेगी एकाग्रता और याददाश्त

5 hours ago
बच्चों को क्यों नहीं लगती भूख? जानिए 5 प्रमुख कारण, जिन्हें माता-पिता को नहीं करना चाहिए नजरअंदाज
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों को क्यों नहीं लगती भूख? जानिए 5 प्रमुख कारण, जिन्हें माता-पिता को नहीं करना चाहिए नजरअंदाज

5 hours ago
मच्छरों को भगाने के लिए अपनाएं नींबू और लौंग का नुस्खा, जानें इस्तेमाल का तरीका
Khabrein Jara Hat Ke

मच्छरों को भगाने के लिए अपनाएं नींबू और लौंग का नुस्खा, जानें इस्तेमाल का तरीका

1 day ago
कमर दर्द और तनाव से राहत दिलाने में मददगार शशकासन, जानें करने का सही तरीका और फायदे
Khabrein Jara Hat Ke

कमर दर्द और तनाव से राहत दिलाने में मददगार शशकासन, जानें करने का सही तरीका और फायदे

1 day ago
सोआ की पत्तियां खाने के 7 बड़े फायदे, पाचन से लेकर हड्डियों तक रखती हैं मजबूत
Khabrein Jara Hat Ke

सोआ की पत्तियां खाने के 7 बड़े फायदे, पाचन से लेकर हड्डियों तक रखती हैं मजबूत

2 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In