Newz Gossip
No Result
View All Result
Wednesday, February 4, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home विदेश

Twitter के नए बॉस Elon musk ने अब तक क्या-क्या किए बदलाव?

by newzgossip
3 years ago
in विदेश
0
Twitter के नए बॉस Elon musk ने अब तक क्या-क्या किए बदलाव?
155
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

आखिर क्यों अचानक से दुनिया भर के देशों के लिए अहम हो गया ग्रीनलैंड?

नीदरलैंड के मेयर मां को ढूंढने आए भारत और कहा- हर कर्ण को कुंती से मिलने का अधिकार

क्या राष्ट्रपति मादुरो की तरह खामनेई को भी तेहरान से उठावा सकते हैं टंप?

ट्विटर का बॉस बनने के बाद से ही एलन मस्क लगातार एक्शन में हैं. मस्क धड़ाधड़ एक के बाद एक ऐसे फैसले ले रहे हैं, जिनकी दुनियाभर में चर्चा हो रही है. एलन मस्क ने ट्विटर का नया बॉस बनते ही सीईओ पराग अग्रवाल समेत तमाम बड़े अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया. इसके बाद उन्होंने ट्विटर से कर्मचारियों की छुट्टी करने का फरमान सुनाया. एलन मस्क यहीं नहीं रुके उन्होंने ब्लू टिक के लिए सब्सक्रिप्शन, नेताओं-हस्तियों की प्रोफाइल पर सेकेंडरी टैग, पैरोडी अकाउंट पर प्रतिबंध जैसे तमाम बड़े बदलाव का भी ऐलान किया है. आइए जानते हैं कि Elon musk के ट्विटर के नए बॉस बनने के बाद क्या क्या बदला?

कई लोगों की छंटनी
मस्क ने ट्विटर का बॉस बनते ही सीईओ पराग अग्रवाल, CFO नेड सेगल को और लीगल अफेयर-पॉलिसी हेड विजया गाड्डे को बाहर का रास्ता दिखा दिया. मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी खातों की संख्या को लेकर उन्हें और ट्विटर निवेशकों को गुमराह करने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही एलन मस्क ने 7500 कर्मचारियों वाले ट्विटर से 3700 यानी करीब 50 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी का फैसला किया है. छंटनी के लिए कर्मचारियों को मेल भी जाने लगे हैं. कहा तो ये तक जा रहा है कि ट्विटर से 50-75% तक कर्मचारियों की छंटनी की जा सकती है. हालांकि मस्क ने अपने फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि कंपनी को रोजाना चार मिलियन डॉलर (32,77,95,800 भारतीय रुपये) से अधिक का नुकसान हो रहा है. इसलिए कार्यबल में कटौती के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था।

ब्लू टिक से कमाई
इसके बाद एलन मस्क ने ब्लू टिक के लिए यूजर्स से हर महीने फीस वसूलने की बात कही. उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि ब्लू टिक के लिए यूजर्स को 8 डॉलर फीस के रूप में देने होंगे. हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि फीस हर देश में अलग-अलग होगी। हालांकि, मस्क ने दावा किया था कि ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन लेने पर लोगों पर रिप्लाई, मेंशन और सर्च में प्रायॉरिटी मिलेगी. Elon Musk के मुताबिक, इस फीचर की वजह से स्पैम और स्कैम पर लगाम कसी जा सकेगी. मस्क के मुताबिक, ब्लू सब्सक्रिप्शन के तहत यूजर्स लंबे वीडियो और ऑडियो पोस्ट कर सकेंगे. ट्विटर ब्लू सब्सक्राइबर को नॉर्मल यूजर्स के मुकाबले आधे ऐड्स देखने को मिलेंगे. मस्क ने ये भी कहा है कि अगर पब्लिशर्स ट्विटर के साथ कॉन्ट्रैक्ट करते हैं तो Twitter Blue सब्सक्राइबर्स पेड आर्टिकल भी फ्री में पढ़ सकते हैं. ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन की वजह से ट्विटर का रेवेन्यू बढ़ेगा और कॉन्टेंट क्रिएटर्स को रिवॉर्ड भी मिलेगा।

पैरोडी अकाउंट पर बड़ा फैसला
एलन मस्क ने सोमवार को पैरोडी अकाउंट्स को लेकर बड़ा फैसला किया. उन्होंने ट्वीट किया, कि वो हर अकाउंट सस्पेंड कर दिया जाएगा जो अपनी पहचान बदलेगा. अगर कोई पैरोडी अकाउंट है तो उसपर साफ लिखा होना चाहिए कि वो पैरोडी अकाउंट है, अन्यथा वो अकाउंट सस्पेंड कर दिया जाएगा जो किसी और का नाम या फोटो इस्तेमाल कर रहा होगा।

एलन मस्क के नौकरी से निकालने समेत तमाम ऐलानों ने भले ही हजारों परिवारों की चिंता को बढ़ा दिया हो, लेकिन ट्विटर के नए बॉस का दावा है कि उन्होंने यह डील पैसा कमाने के लिए नहीं की है. उन्होंने ट्विटर खरीदने के बाद ट्वीट कर कहा था, ‘ मैंने यह सौदा मानवता के लिए किया है, जिससे मुझे प्यार है. मैं यह पूरी विनम्रता के साथ कर रहा हूं क्योंकि ऐसे लक्ष्य को हासिल करने में असफलता मिले, ऐसा संभव है, ये मानकर चलना चाहिए.”

गौरतलब है कि एलन मस्क ने इस साल 13 अप्रैल को ट्विटर खरीदने का ऐलान किया था. लेकिन तब स्पैम और फेक अकाउंट्स की वजह से उन्होंने उस डील को ही होल्ड पर रख दिया था. इसके बाद 8 जुलाई को मस्क ने डील तोड़ने का फैसला किया. इसके खिलाफ ट्विटर ने कोर्ट का रुख किया था. लेकिन फिर अक्टूबर महीने की शुरुआत में मस्क ने अपना रुख बदला और फिर से डील को पूरी करने के लिए तैयार हो गए. 6 महीने चले ड्रामे के बाद 28 अक्टूबर को एलन मस्‍क ने ट्विटर का अधिग्रहण मंजूर कर लिया और कंपनी के नए बॉस बन गए।

Tags: Changes in Twitter by Elon Muskchanges made by Twitter's new bossElon Musk TwitterNew Boss of TwitterTwitter Changes
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

आखिर क्यों अचानक से दुनिया भर के देशों के लिए अहम हो गया ग्रीनलैंड?
Khabrein Jara Hat Ke

आखिर क्यों अचानक से दुनिया भर के देशों के लिए अहम हो गया ग्रीनलैंड?

2 weeks ago
नीदरलैंड के मेयर मां को ढूंढने आए भारत और कहा- हर कर्ण को कुंती से मिलने का अधिकार
Khabrein Jara Hat Ke

नीदरलैंड के मेयर मां को ढूंढने आए भारत और कहा- हर कर्ण को कुंती से मिलने का अधिकार

2 weeks ago
क्या राष्ट्रपति मादुरो की तरह खामनेई को भी तेहरान से उठावा सकते हैं टंप?
विदेश

क्या राष्ट्रपति मादुरो की तरह खामनेई को भी तेहरान से उठावा सकते हैं टंप?

4 weeks ago
वेनेजुएला का प्राकृतिक खजाना: तेल, गैस और बहुमूल्य खनिजों पर टिकी अमेरिका की नजरें
Khabrein Jara Hat Ke

वेनेजुएला का प्राकृतिक खजाना: तेल, गैस और बहुमूल्य खनिजों पर टिकी अमेरिका की नजरें

4 weeks ago
कैसे काम करती हैं स्पेशल डेल्टा फोर्स…..निकोलस मादुरो और पत्नी को अपने साथ ले गई
विदेश

कैसे काम करती हैं स्पेशल डेल्टा फोर्स…..निकोलस मादुरो और पत्नी को अपने साथ ले गई

1 month ago
अरे बाप रे…..यहां पर नदी में तैरते हुए ऑफिस जाते हैं लोग
Khabrein Jara Hat Ke

अरे बाप रे…..यहां पर नदी में तैरते हुए ऑफिस जाते हैं लोग

1 month ago
ढाकेश्वरी देवी मंदिर: इतिहास, आस्था और ढाका की पहचान का जीवंत प्रतीक
Khabrein Jara Hat Ke

ढाकेश्वरी देवी मंदिर: इतिहास, आस्था और ढाका की पहचान का जीवंत प्रतीक

1 month ago
 ट्रंप और उनकी टीम ने बड़े पैमाने पर कारोबारियों से चंदा जुटाया……..बदले में किसी को माफी मिली, किसी का केस खत्म हुआ 
Khabrein Jara Hat Ke

 ट्रंप और उनकी टीम ने बड़े पैमाने पर कारोबारियों से चंदा जुटाया……..बदले में किसी को माफी मिली, किसी का केस खत्म हुआ 

1 month ago
पैर, कूल्हे और गर्दन पर काली स्याही से ‘लोलिता’ की पंक्तियां लिखी नजर आईं
Khabrein Jara Hat Ke

पैर, कूल्हे और गर्दन पर काली स्याही से ‘लोलिता’ की पंक्तियां लिखी नजर आईं

1 month ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In