Newz Gossip
No Result
View All Result
Friday, April 17, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

जंग से सिर्फ सरहदें नहीं बदलतीं, उस देश के खाने-पीने की पहचान तक मिट जाती

-1940 में जर्मन ने फ्रांस पर कब्जा किया तो वहां की संस्कृति-खानपान बदल गया

by newzgossip
2 minutes ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
जंग से सिर्फ सरहदें नहीं बदलतीं, उस देश के खाने-पीने की पहचान तक मिट जाती
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

आँखों के लिए व्यायाम और सूर्यनमस्कार बेहद महत्वपूर्ण

शहर छोड़िए साहब……..भारत के ये पांच गांव सादगी, शांति और प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर

विशिष्ट नियमों के साथ चावल के सेवन से नहीं होगा नुकसान

चेलो कबाब, कबाब कूबीदेह, आश रेश्तेह, मोरसा पोलो…ये ईरान के पारंपरिक व्यंजन हैं। जब दो देश युद्ध के मैदान में आमने-सामने होते हैं, तो सिर्फ सरहदें नहीं बदलतीं, बल्कि आम आदमी की थाली का स्वाद तक बदल सकता है। आज ईरान इजराइल-अमेरिका के बीच तनाव को देखकर यह सवाल उठा रहा है कि क्या लंबी खींचने वाली जंग किसी देश के खानपान की पहचान मिटा सकती है?

युद्ध का प्रभाव इतना गहरा होता है कि यह सदियों पुरानी परंपराओं को उखाड़ फेंकता है। जब रसद की कमी होती है, तो इंसान खाने-पीने को मजबूर हो जाता है जिसे उसने कभी जानवरों के लिए छोड़ दिया था। इतिहास गवाह है कि जंग के बाद कई देशों ने अपने पसंदीदा पकवानों को भूलकर उन चीजों को अपना लिया जो केवल जिंदा रहने के लिए जरूरी थीं। फ्रांस इसका उदाहरण है- कैसे एक भीषण युद्ध ने दुनिया के सबसे बेहतरीन खानपान वाले देश की आदतों को हमेशा के लिए बदल दिया।

जानकारी के मुताबिक दूसरे विश्वयुद्ध में जून 1940 में जब जर्मन सेना ने फ्रांस पर कब्जा किया, तो वहां की खानपान संस्कृति पूरी तरह बदल गई। पनीर, मांस और बेहतरीन ब्रेड के लिए मशहूर फ्रांस में अचानक इन चीजों की किल्लत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 1942 आते-आते हालात इतने बदतर हो गए कि एक औसत फ्रांसीसी को दिन भर में केवल 1,110 कैलोरी ही मिल पा रही थी। यह वह दौर था जब खाने की कमी ने लोगों को अपनी पसंदीदा चीजें छोड़ने पर मजबूर कर दिया।

रिपोर्ट के मुताबिक जंग ने फ्रांस में कई नई चीजों को जन्म दिया। वहां लोग इसे इरशात्ज़ या विकल्प कहने लगे- जैसे शक्कर की जगह सैकरिन ने ले ली, मक्खन की जगह चर्बी का इस्तेमाल होने लगा और असली कॉफी तो एक सपना ही बन गई थी। कॉफी की कमी को पूरा करने के लिए लोगों ने चने, जौ और चिकोरी की जड़ों को भूनकर पीना शुरू किया। आज भी फ्रांस के सुपरमार्केट में मिलने वाली चिकोरी कॉफी इसी युद्ध की ही देन है।

जानकार बताते हैं कि रूटाबागा जो एक तरह का शलजम और यरूसलम आर्टिचोक जैसी सब्जियां युद्ध से पहले केवल जानवरों को खिलाई जाती थीं, लेकिन जब आलू की कमी हुई तो फ्रांसीसियों को इन्हीं जानवरों के चारे पर निर्भर रहना पड़ा। युद्ध के बाद कई दशकों तक लोगों ने इन सब्जियों को छूना तक पसंद नहीं किया क्योंकि ये उन्हें गरीबी और बदहाली की याद दिलाती थीं।

फ्रांस की मशहूर सफेद ब्रेड भी युद्ध की भेंट चढ़ गई। 1940 के दशक में सफेद मैदा मिलना बंद हो गया और उसकी जगह काले अनाज, चेस्टनट और आलू के मिश्रण वाली रोटियां बनने लगीं। लोग अपने दोस्तों के घर जाते समय अपनी हिस्से की रोटी साथ ले जाते थे। युद्ध खत्म होने के बाद सफेद ब्रेड की चाहत इतनी बढ़ गई कि पारंपरिक खमीर वाली ब्रेड बनाने वालों को बुरी नजर से देखा जाने लगा, क्योंकि लोग अब सिर्फ सफेद और आधुनिक ब्रेड खाना चाहते थे।

Tags: culinary identity of a nationkhabrein jara hat kevery culinary identity of a nationWar does not merely alter borders
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

आँखों के लिए व्यायाम और सूर्यनमस्कार बेहद महत्वपूर्ण
Khabrein Jara Hat Ke

आँखों के लिए व्यायाम और सूर्यनमस्कार बेहद महत्वपूर्ण

8 minutes ago
शहर छोड़िए साहब……..भारत के ये पांच गांव सादगी, शांति और प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर
Khabrein Jara Hat Ke

शहर छोड़िए साहब……..भारत के ये पांच गांव सादगी, शांति और प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर

12 minutes ago
विशिष्ट नियमों के साथ चावल के सेवन से नहीं होगा नुकसान
Khabrein Jara Hat Ke

विशिष्ट नियमों के साथ चावल के सेवन से नहीं होगा नुकसान

20 minutes ago
जरा सोचिए, पानी की हर बूंद गोलाकार ही क्यों होती है हमेशा
Khabrein Jara Hat Ke

जरा सोचिए, पानी की हर बूंद गोलाकार ही क्यों होती है हमेशा

34 minutes ago
अंटार्कटिका के समंदर में पनडुब्बी को दिखा रहस्यमयी शहर फिर लापता हो गई सबमरीन
Khabrein Jara Hat Ke

अंटार्कटिका के समंदर में पनडुब्बी को दिखा रहस्यमयी शहर फिर लापता हो गई सबमरीन

39 minutes ago
अष्टविनायक वरदविनायक मंदिर में लगातार जल रहा एक दीपक
Khabrein Jara Hat Ke

अष्टविनायक वरदविनायक मंदिर में लगातार जल रहा एक दीपक

1 day ago
Jagannath Temple Mystery: 5 ऐसे राज जो आज भी वैज्ञानिकों को करते हैं हैरान
Khabrein Jara Hat Ke

Jagannath Temple Mystery: 5 ऐसे राज जो आज भी वैज्ञानिकों को करते हैं हैरान

2 days ago
गरीबों का खाना कैसे बना दुनिया का फेवरेट पिज्जा? जानिए हैरान करने वाला इतिहास
Khabrein Jara Hat Ke

गरीबों का खाना कैसे बना दुनिया का फेवरेट पिज्जा? जानिए हैरान करने वाला इतिहास

2 days ago
सिर्फ ईंधन के रूप में ही नहीं 6000 से भी ज़्यादा चीज़ों का आधार है क्रूड ऑयल
Khabrein Jara Hat Ke

सिर्फ ईंधन के रूप में ही नहीं 6000 से भी ज़्यादा चीज़ों का आधार है क्रूड ऑयल

2 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In