Newz Gossip
No Result
View All Result
Wednesday, April 8, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य LIFE STYLE

शरीर और मन दोनों को संतुलन प्रदान करता है वृक्षासन

by newzgossip
5 days ago
in LIFE STYLE
0
शरीर और मन दोनों को संतुलन प्रदान करता है वृक्षासन
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

गहरी सांस लेना तनाव कम करने का सबसे आसान तरीका

इम्यूनिटी बढ़ाने का असरदार उपाय है मेथी दाना का पानी

7 चीजों को आहार में शामिल करने से महिलाएं रहेगी स्वस्थ

तनाव भरी जीवनशैली में मानसिक शांति के लिए योग को प्रभावी उपाय माना जाता है। योगासनों में वृक्षासन एक ऐसा अभ्यास है, जो शरीर और मन दोनों को संतुलन प्रदान करने में मदद करता है। संस्कृत शब्द ‘वृक्ष’ का अर्थ पेड़ होता है और इस आसन का नाम भी उसी से लिया गया है। जिस तरह पेड़ अपनी जड़ों के सहारे मजबूती से खड़ा रहता है और तेज हवा या बारिश में भी स्थिर बना रहता है, उसी प्रकार यह आसन व्यक्ति को जीवन की चुनौतियों के बीच भी शांत और संतुलित रहने की प्रेरणा देता है।

विशेषज्ञों के अनुसार वृक्षासन शरीर के संतुलन को बेहतर बनाने वाला एक प्रभावी योगासन है। इसे एक पैर पर खड़े होकर नमस्कार मुद्रा में किया जाता है, जिससे शरीर की स्थिरता और संतुलन क्षमता विकसित होती है। नियमित अभ्यास से पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और शरीर का संतुलन धीरे-धीरे बेहतर होने लगता है।

इसके साथ ही यह आसन ध्यान और एकाग्रता बढ़ाने में भी सहायक माना जाता है। आयुष मंत्रालय के अनुसार वृक्षासन एक संतुलनकारी योगाभ्यास है, जो मानसिक स्पष्टता, एकाग्रता और शारीरिक स्थिरता को बढ़ाने में मदद करता है। इसका नियमित अभ्यास रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है और पैरों की मांसपेशियों को टोन करने में भी सहायक होता है। इसके अलावा यह शरीर के ‘न्यूरो-मस्कुलर को-ऑर्डिनेशन’ को बेहतर बनाकर शरीर और दिमाग के बीच तालमेल को मजबूत करता है। योग विशेषज्ञों का मानना है कि यह आसन वात दोष को संतुलित करने में भी मदद करता है और तनाव को कम करने में सहायक साबित हो सकता है।

योग विशेषज्ञ बताते हैं कि इस आसन का अभ्यास सुबह खाली पेट करना सबसे अधिक लाभकारी माना जाता है। सुबह के समय शरीर और मन दोनों अपेक्षाकृत शांत रहते हैं, जिससे आसन का प्रभाव बेहतर तरीके से मिलता है। हालांकि यदि समय की कमी के कारण इसे शाम के समय करना हो तो भोजन के कम से कम चार से छह घंटे बाद ही इसका अभ्यास करना चाहिए। विशेषज्ञ यह भी सलाह देते हैं कि वृक्षासन करने से पहले शरीर को तैयार करने के लिए कुछ अन्य योगासन करना उपयोगी होता है। इनमें त्रिकोणासन, वीरभद्रासन और बद्ध कोणासन शामिल हैं, जो शरीर को लचीला बनाने और संतुलन सुधारने में मदद करते हैं।

Tags: Baddha Konasanabalance your body and mindHow to balance body and the mindlife styleTrikonasanaVirabhadrasanaVrikshasana
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

गहरी सांस लेना तनाव कम करने का सबसे आसान तरीका
LIFE STYLE

गहरी सांस लेना तनाव कम करने का सबसे आसान तरीका

3 days ago
इम्यूनिटी बढ़ाने का असरदार उपाय है मेथी दाना का पानी
LIFE STYLE

इम्यूनिटी बढ़ाने का असरदार उपाय है मेथी दाना का पानी

3 days ago
7 चीजों को आहार में शामिल करने से महिलाएं रहेगी स्वस्थ
LIFE STYLE

7 चीजों को आहार में शामिल करने से महिलाएं रहेगी स्वस्थ

3 days ago
पेट बाहर निकलने के पीछे हो सकते हैं कई कारण
LIFE STYLE

पेट बाहर निकलने के पीछे हो सकते हैं कई कारण

5 days ago
पित्त प्रकृति वाले व्यक्ति ऐसे रखें शरीर को ठंडा और संतुलित
LIFE STYLE

पित्त प्रकृति वाले व्यक्ति ऐसे रखें शरीर को ठंडा और संतुलित

5 days ago
सुंदरता बढ़ाने के लिए करें करी पत्ते का सेवन, लेकिन ऐसे
Khabrein Jara Hat Ke

सुंदरता बढ़ाने के लिए करें करी पत्ते का सेवन, लेकिन ऐसे

1 week ago
बुढ़ापे की निशानी समय से पहले ही दिखाई देने के कारण
LIFE STYLE

बुढ़ापे की निशानी समय से पहले ही दिखाई देने के कारण

1 week ago
अजवाइन को कच्चा खाने के बजाय हल्का भूनकर खाए, होगा ये फायदा
HEALTH

अजवाइन को कच्चा खाने के बजाय हल्का भूनकर खाए, होगा ये फायदा

2 weeks ago
अनिंद्रा से बचने जीवनशैली में सुधार बेहद जरूरी: विशेषज्ञ
LIFE STYLE

अनिंद्रा से बचने जीवनशैली में सुधार बेहद जरूरी: विशेषज्ञ

1 month ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In