Newz Gossip
No Result
View All Result
Monday, June 8, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

मच्छर मारने वाले बैट के प्रयोग से खराब हो सकता है टीवी

by newzgossip
3 weeks ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
मच्छर मारने वाले बैट के प्रयोग से खराब हो सकता है टीवी
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

रात 11से सुबह 7 बजे के बीच की नींद सबसे उपयुक्त : विशेषज्ञ

सरलमत्स्यासन से पाचन, सांस और पीठ दर्द से मिल सकती है राहत

चमत्कार सुन देशभर से कोल्हमपुर माता मंदिर पहुंचते हैं श्रद्धालु

अक्सर लोग टीवी देखते समय स्क्रीन के आसपास उड़ रहे मच्छरों को मारने के लिए इलेक्ट्रिक बैट का इस्तेमाल कर लेते हैं, लेकिन यही छोटी सी लापरवाही भारी नुकसान का कारण बन सकती है। इसी संदर्भ में इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट उत्पादक कंपनी एलजी ने अपने मैन्युअल में साफ चेतावनी दी है कि टीवी के आसपास हाई-वोल्टेज वाले मच्छर मारने वाले बैट या बग जैपर का इस्तेमाल करने से टीवी खराब हो सकता है।

कंपनी के मुताबिक इससे एलईडी और ओएलईडी टीवी के अंदर मौजूद संवेदनशील इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। विशेषज्ञों के अनुसार मच्छर मारने वाले रैकेट से निकलने वाले हाई-वोल्टेज स्पार्क और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक पल्स टीवी के मदरबोर्ड, डिस्प्ले पैनल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सर्किट को प्रभावित कर सकते हैं। इससे टीवी अचानक खराब होना, स्क्रीन फ्रीज होना या डिवाइस का बंद हो जाना जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं।

कंपनी के अनुसार सबसे ज्यादा खतरा टीवी के डिस्प्ले पैनल और मदरबोर्ड को होता है। यदि डिस्प्ले पैनल प्रभावित हो जाए तो स्क्रीन पर लाइनें दिखाई देना, स्क्रीन ब्लैक हो जाना या तस्वीर का रुक-रुक कर दिखना जैसी दिक्कतें आने लगती हैं। इसके अलावा टी-कॉन बोर्ड और चिप-ऑन-फिल्म सर्किट जैसे महत्वपूर्ण हिस्से भी खराब हो सकते हैं, जो स्क्रीन पर तस्वीर दिखाने का काम करते हैं।

कई मामलों में टीवी बार-बार रीस्टार्ट होने लगता है या पूरी तरह ऑन होना बंद कर देता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इन पार्ट्स की मरम्मत काफी महंगी पड़ सकती है। कई बार स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि पूरा टीवी बदलने की नौबत आ जाती है। यही कारण है कि कंपनियां टीवी के आसपास ऐसे उपकरणों के इस्तेमाल से बचने की सलाह देती हैं। सिर्फ मच्छर मारने वाला बैट ही नहीं, बल्कि टीवी के पास अन्य हाई-हीट या हाई-पावर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस रखना भी नुकसानदायक हो सकता है।

विशेषज्ञों के मुताबिक हेयर ड्रायर, इंडक्शन डिवाइस, भारी स्पीकर या ज्यादा गर्मी पैदा करने वाले उपकरण टीवी के बेहद पास नहीं रखने चाहिए। इसके अलावा स्क्रीन साफ करने के लिए गीले कपड़े या केमिकल क्लीनर का इस्तेमाल भी नुकसान पहुंचा सकता है। टीवी को सुरक्षित रखने के लिए विशेषज्ञ अच्छी वेंटिलेशन वाली जगह पर टीवी लगाने की सलाह देते हैं ताकि ज्यादा गर्मी ना बने। बिजली के उतार-चढ़ाव से बचाने के लिए सर्ज प्रोटेक्टर का इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है। स्क्रीन की सफाई हमेशा माइक्रोफाइबर कपड़े से करनी चाहिए और सीधे स्क्रीन पर पानी या क्लीनर स्प्रे करने से बचना चाहिए।

Tags: bat could damage your TVElectric batkhabrein jara hat kemosquito-killing bat
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

रात 11से सुबह 7 बजे के बीच की नींद सबसे उपयुक्त : विशेषज्ञ
Khabrein Jara Hat Ke

रात 11से सुबह 7 बजे के बीच की नींद सबसे उपयुक्त : विशेषज्ञ

8 hours ago
सरलमत्स्यासन से पाचन, सांस और पीठ दर्द से मिल सकती है राहत
Khabrein Jara Hat Ke

सरलमत्स्यासन से पाचन, सांस और पीठ दर्द से मिल सकती है राहत

8 hours ago
चमत्कार सुन देशभर से कोल्हमपुर माता मंदिर पहुंचते हैं श्रद्धालु
Khabrein Jara Hat Ke

चमत्कार सुन देशभर से कोल्हमपुर माता मंदिर पहुंचते हैं श्रद्धालु

8 hours ago
गर्मी में घमौरियों की समस्या को ना करें नजरंदाज: विशेषज्ञ
Khabrein Jara Hat Ke

गर्मी में घमौरियों की समस्या को ना करें नजरंदाज: विशेषज्ञ

1 day ago
इंटरनेट गेम्स के नशे से बच्चों को बचायें
Khabrein Jara Hat Ke

इंटरनेट गेम्स के नशे से बच्चों को बचायें

1 day ago
बच्चों को इस प्रकार सिखाएं कामकाज
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों को इस प्रकार सिखाएं कामकाज

1 day ago
बेहतर प्रदर्शन के लिए बच्चों को लालच देना ठीक नहीं
Khabrein Jara Hat Ke

बेहतर प्रदर्शन के लिए बच्चों को लालच देना ठीक नहीं

1 day ago
कटिचक्रासन के नियमित अभ्यास से मिलते हैं कई शारीरिक लाभ
Khabrein Jara Hat Ke

कटिचक्रासन के नियमित अभ्यास से मिलते हैं कई शारीरिक लाभ

2 days ago
दुनिया भर के टकलों ने लंदन में मनाया खुलकर जश्न
Khabrein Jara Hat Ke

दुनिया भर के टकलों ने लंदन में मनाया खुलकर जश्न

2 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In