Newz Gossip
No Result
View All Result
Friday, September 29, 2023
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home भारत

UP Election 2022: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप, सपा और बसपा ने अंदरखाने भाजपा से समझौता कर लिया

by newzgossip
2 years ago
in भारत, राजनीति
0
UP Election 2022: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप, सपा और बसपा ने अंदरखाने भाजपा से समझौता कर लिया
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

सिद्धार्थनगर: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी से अंदरखाने समझौता करने का आरोप लगाकर कहा कि अपने खिलाफ जांच के डर से इन दोनों दलों ने पिछले पांच वर्षों के दौरान भाजपा सरकार के अत्याचारों के खिलाफ आवाज नहीं उठाई। प्रियंका ने आरोप लगाया, यह समाजवादी दल और बसपा, भाजपा से समझौता किए हुए हैं। आप इस गलतफहमी में मत रहिए कि अगर इनकी सरकार बन भी गई,तब वे भाजपा का सामना कर पाएंगे।”

कांग्रेस महासचिव ने कहा, सपा और बसपा ने योगी सरकार की नीतियों के खिलाफ पिछले सालों में कुछ किया ही नहीं है। उन्हें डर है कि एक जांच हो जाएगी, कोई एजेंसी पीछे लग जाएगी तब चुप हो जाएंगे, दुबक जाएंगे अपने कमरों में। उन्होंने कहा कि दुनिया में ऐसी कोई जंग नहीं है, जो बिना लड़े जीती गई हो। यहां तो यह राजनीतिक दल आपस में लड़ ही नहीं रहे हैं।

RelatedPosts

सोशल मीडिया पर अगर दिखे ये ऐड तो हो जाएं सावधान, चुटकियों में बैंक अकाउंट हो जाएगा साफ

क्या आसमानी बिजली गिरने के दौरान लैंडलाइन या मोबाइल फोन का उपयोग करना चाहिए?

जस्टिन ट्रूडो के बयान के बाद भारत और कनाडा के बीच बढ़ता जा रहा तनाव… सख्ती पर उतरी मोदी सरकार

प्रियंका ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ हुए आंदोलन के दौरान कथित रूप से पुलिस की गोली से कई लोगों के मारे जाने का जिक्र कर कहा कि सपा और बसपा का कोई नेता उनके परिवारों से मिलने नहीं गया। उन्होंने कहा कि सिर्फ कांग्रेस ने ही उनकी सुध ली और इस तरह जब आगरा में दलित अरुण वाल्मीकि और उसके परिवार को पुलिस ने बेरहमी से पीटा और हाथरस में एक लड़की की बलात्कार के बाद मौत हो गई और प्रशासन ने उसके शव को जबरन जलवा दिया, तब भी सपा और बसपा का कोई नेता उनके यहां नहीं गया।

प्रियंका ने जनता पर जाति और धर्म की राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाकर उन्हें आंखें खोलने की सलाह देकर कहा, जब अत्याचार आपके पास आया, तब क्या उसने पूछा कि आप की क्या जाति और धर्म है। जब महंगाई और बेरोजगारी आती है,तब क्या वह पूछती है कि आपकी धर्म और जाति क्या है?,तब यह राजनीतिक दलों के नेता आप से जाति और धर्म की बात क्यों करते हैं।”

कांग्रेस महासचिव ने कहा “दूसरी पार्टियों के नेता जनता के मंचो पर खड़े होकर पाकिस्तान, आतंकवाद, बुलडोजर और यहां तक कि रूस और यूक्रेन की बातें भी क्यों कर रहे हैं। ’’उन्होंने पूछा कि क्या इससे आपको रोजी-रोटी मिल रही है, क्या आपकी तरक्की हो रही है? आप आंखें खोल लीजिए। तरक्की सिर्फ इन्हीं लोगों की हो रही है।” उन्होंने कहा, ‘‘जनता के लिए संघर्ष सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी ने किया है। सिर्फ कांग्रेस ही आपके लिए सड़क पर उतरी। कांग्रेस ने आपका धर्म और जाति नहीं पूछी।’’ प्रियंका ने जाति और धर्म के आधार पर चुने जाने वाले नेताओं की तुलना किसी निकम्मे लड़के से करते हुए जनता से कहा, “आपने जाति धर्म के आधार पर वोट देकर ऐसे नेताओं की आदत डाल दी है।

Tags: assembly electionpriyanka gandhi on bjppriyanka gandhi rallypriyanka gandhi vadrasp-bspup chunavup election 2022
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

सोशल मीडिया पर अगर दिखे ये ऐड तो हो जाएं सावधान, चुटकियों में बैंक अकाउंट हो जाएगा साफ
भारत

सोशल मीडिया पर अगर दिखे ये ऐड तो हो जाएं सावधान, चुटकियों में बैंक अकाउंट हो जाएगा साफ

4 days ago
क्या आसमानी बिजली गिरने के दौरान लैंडलाइन या मोबाइल फोन का उपयोग करना चाहिए?
भारत

क्या आसमानी बिजली गिरने के दौरान लैंडलाइन या मोबाइल फोन का उपयोग करना चाहिए?

5 days ago
जस्टिन ट्रूडो के बयान के बाद भारत और कनाडा के बीच बढ़ता जा रहा तनाव… सख्ती पर उतरी मोदी सरकार
भारत

जस्टिन ट्रूडो के बयान के बाद भारत और कनाडा के बीच बढ़ता जा रहा तनाव… सख्ती पर उतरी मोदी सरकार

1 week ago
बेंगलुरु में ढाई करोड़ रुपये से सजा गणपति बप्पा का दरबार, 10,20,50,100, 200 और 500 के नोटों की बनाई माला
भारत

बेंगलुरु में ढाई करोड़ रुपये से सजा गणपति बप्पा का दरबार, 10,20,50,100, 200 और 500 के नोटों की बनाई माला

1 week ago
कई ग्राहकों को चॉकलेट भेज रहा एसबीआई, ये है वजह
भारत

कई ग्राहकों को चॉकलेट भेज रहा एसबीआई, ये है वजह

2 weeks ago
आज से  संसद का विशेष सत्र, जानिए किन मुद्दों पर होगी चर्चा और कौन से विधेयक किए जाएंगे पेश
भारत

आज से संसद का विशेष सत्र, जानिए किन मुद्दों पर होगी चर्चा और कौन से विधेयक किए जाएंगे पेश

2 weeks ago
वंदे भारत के बाद सस्ते किराये वाली ट्रेन वंदे साधारण होगी शुरू
भारत

वंदे भारत के बाद सस्ते किराये वाली ट्रेन वंदे साधारण होगी शुरू

2 weeks ago
भारत आ रहा हैं सी 295 विमान, वायुसेना की ताकत में होगा इजाफा
भारत

भारत आ रहा हैं सी 295 विमान, वायुसेना की ताकत में होगा इजाफा

2 weeks ago
वंदे भारत से तेज दौड़ेगी रैपिड रेल, इस महीने पीएम मोदी दिखा सकते हरी झंडी
भारत

वंदे भारत से तेज दौड़ेगी रैपिड रेल, इस महीने पीएम मोदी दिखा सकते हरी झंडी

2 weeks ago
  • Trending
  • Comments
  • Latest
CM योगी की साख को बट्टा लगा रहे अधिकारी, कई बार शिकायत के बावजदू नहीं हुई कार्रवाई

CM योगी की साख को बट्टा लगा रहे अधिकारी, कई बार शिकायत के बावजदू नहीं हुई कार्रवाई

January 13, 2023
अगर आपने नहीं देखी हॉलीवुड की ये 10 Webseries तो कर रहे हैं बहुत बड़ी भूल…आज ही देखिए

अगर आपने नहीं देखी हॉलीवुड की ये 10 Webseries तो कर रहे हैं बहुत बड़ी भूल…आज ही देखिए

October 28, 2022
“Breaking the Silence: Creative Approaches to Overcoming Mental Health Stigma”

“Breaking the Silence: Creative Approaches to Overcoming Mental Health Stigma”

March 31, 2023
अच्छी नींद लेने वाले नवजात को होता है ये फायदा,  एक नई स्टडी में सामने आई अहम जानकारी

अच्छी नींद लेने वाले नवजात को होता है ये फायदा, एक नई स्टडी में सामने आई अहम जानकारी

February 11, 2022
गलती से Delete हो गई फोटो तो ऐसे करें रिकवर, गैलरी से डिलीट किए गए फोटो को पा सकते हैं दोबारा

गलती से Delete हो गई फोटो तो ऐसे करें रिकवर, गैलरी से डिलीट किए गए फोटो को पा सकते हैं दोबारा

3
आज की व्यस्त जीवन शैली से बढ़ रही है इन बीमारी के रोगियां की तादाद

आज की व्यस्त जीवन शैली से बढ़ रही है इन बीमारी के रोगियां की तादाद

3
दोस्त की पार्टी में गाना गाया, हुआ इतना बुरा हाल

दोस्त की पार्टी में गाना गाया, हुआ इतना बुरा हाल

3
पैर के तलवे भी बताते हैं जीवन के ये रहस्य

पैर के तलवे भी बताते हैं जीवन के ये रहस्य

3
अगर आपको भी होती है थकान…तो ये हो सकती है वजह

अगर आपको भी होती है थकान…तो ये हो सकती है वजह

September 28, 2023
दुनिया में पहली बार मिली नीले रंग की टैरेंटुला मकड़ी, थाईलैंड के बांस के जंगलों में मिली

दुनिया में पहली बार मिली नीले रंग की टैरेंटुला मकड़ी, थाईलैंड के बांस के जंगलों में मिली

September 28, 2023
‘दूध से भरा’ एक रहस्यमयी तालाब मिला, 700 फीट नीचे गुफा में मिला रहस्यमयी तालाब

‘दूध से भरा’ एक रहस्यमयी तालाब मिला, 700 फीट नीचे गुफा में मिला रहस्यमयी तालाब

September 28, 2023
आंखों पर पट्टी बांध कर शतरंज की बिसात बिछाती है लड़की

आंखों पर पट्टी बांध कर शतरंज की बिसात बिछाती है लड़की

September 28, 2023

Recent News

अगर आपको भी होती है थकान…तो ये हो सकती है वजह

अगर आपको भी होती है थकान…तो ये हो सकती है वजह

September 28, 2023
दुनिया में पहली बार मिली नीले रंग की टैरेंटुला मकड़ी, थाईलैंड के बांस के जंगलों में मिली

दुनिया में पहली बार मिली नीले रंग की टैरेंटुला मकड़ी, थाईलैंड के बांस के जंगलों में मिली

September 28, 2023

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer
Newz Gossip

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
x