Newz Gossip
No Result
View All Result
Tuesday, February 3, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य HEALTH

ज्यादा गर्म चाय हो सकती है स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा

by newzgossip
3 months ago
in HEALTH
0
ज्यादा गर्म चाय हो सकती है स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

दिन के उजाले से सुधर सकती है डायबिटीज मरीजों की स्थिति

विटामिन डी3 की कमी से जुड़ी हैं कई परेशानियां

दलिया को नाश्ते में शामिल करने से मिलते हैं कई लाभ

अधिकांश भारतीय घरों में दिन की शुरुआत चाय के बिना अधूरी मानी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह पसंदीदा पेय यदि बहुत गर्म पी जाए तो यह स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है? कई वैज्ञानिक शोधों में यह सामने आया है कि 65 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक गर्म चाय पीने से खाने की नली यानी एसोफैगस में कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। बार-बार बहुत गर्म चीजें निगलने से नली की कोमल परतें जल जाती हैं और वहां सूजन पैदा होती है। समय के साथ यह सूजन कोशिकाओं में बदलाव ला सकती है, जिससे कैंसर जैसी स्थिति विकसित हो सकती है। इसे विज्ञान की भाषा में क्रॉनिक इंफ्लेमेशन और सेल म्यूटेशन कहा जाता है। एसोफैजियल कैंसर मुख्य रूप से दो प्रकार का होता है।

पहला, एसोफेजियल स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा, जो नली के ऊपरी हिस्से में अधिक होता है और अक्सर बहुत गर्म पेय या तंबाकू के सेवन से जुड़ा होता है। दूसरा, एसोफेगल एडेनोकार्सिनोमा, नली के निचले हिस्से में पाया जाता है और इसका संबंध मोटापा या लंबे समय से चल रही एसिडिटी से होता है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) भी इस बात की पुष्टि करता है कि 65 डिग्री सेल्सियस से अधिक गर्म चीजों के नियमित सेवन से इस तरह के कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।

हालांकि, चाय अपने आप में हानिकारक नहीं है। असली समस्या तब होती है जब यह जरूरत से ज्यादा गर्म होकर निगली जाए। कॉफी, सूप या अन्य पेय भी यदि अत्यधिक गर्म हो तो स्वास्थ्य पर विपरीत असर डाल सकते हैं। आयुर्वेद भी इसी बात की सलाह देता है कि भोजन या पेय न तो अत्यधिक गर्म होना चाहिए और न ही बहुत ठंडा। यदि आपको खाने में समस्या, लगातार गले में खराश, निगलने में दर्द या अचानक वजन कम होने जैसे लक्षण महसूस हों, तो इन्हें नजरअंदाज न करें।

ऐसे संकेत गंभीर स्वास्थ्य समस्या की ओर इशारा कर सकते हैं और तुरंत डॉक्टर से परामर्श आवश्यक है। विशेषज्ञों का मानना है कि गर्म चाय पीना स्वयं कैंसर का कारण नहीं बनता। खतरा तब बढ़ता है जब इसके साथ धूम्रपान, शराब या अन्य अस्वास्थ्यकर आदतें भी हों। बता दें कि भारत में चाय सिर्फ एक पेय नहीं बल्कि हमारी संस्कृति और रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है। सुबह की नींद को अलविदा कहने से लेकर दिनभर की थकान मिटाने तक, चाय की चुस्की लोगों के लिए एक अनिवार्य रिवाज बन चुकी है।

Tags: healthhot tea can serious health hazardlife styleserious health hazardToo hot tea
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

दिन के उजाले से सुधर सकती है डायबिटीज मरीजों की स्थिति
HEALTH

दिन के उजाले से सुधर सकती है डायबिटीज मरीजों की स्थिति

2 weeks ago
विटामिन डी3 की कमी से जुड़ी हैं कई परेशानियां
HEALTH

विटामिन डी3 की कमी से जुड़ी हैं कई परेशानियां

3 weeks ago
दलिया को नाश्ते में शामिल करने से मिलते हैं कई लाभ
HEALTH

दलिया को नाश्ते में शामिल करने से मिलते हैं कई लाभ

3 weeks ago
सर्दियों में शरीर की कई जरूरतों को पूरा करता है अंडा
HEALTH

सर्दियों में शरीर की कई जरूरतों को पूरा करता है अंडा

3 weeks ago
शरीर में व्हाइट और ब्राउन दोनों फैट की होती है जरुरत
HEALTH

शरीर में व्हाइट और ब्राउन दोनों फैट की होती है जरुरत

4 weeks ago
भुनी हुई अदरक के सेवन से होते है कई तरह से फायदे
HEALTH

भुनी हुई अदरक के सेवन से होते है कई तरह से फायदे

1 month ago
सर्दियों में ऐसा पानी पीने से निखरेगी त्वचा
HEALTH

सर्दियों में ऐसा पानी पीने से निखरेगी त्वचा

1 month ago
लिवर सिरोसिस से बचने के लिए ठीक रखें खानपान
HEALTH

लिवर सिरोसिस से बचने के लिए ठीक रखें खानपान

1 month ago
बढती उम्र के नेचुरल बदलावों की वजह से होता है बेली फैट
HEALTH

बढती उम्र के नेचुरल बदलावों की वजह से होता है बेली फैट

1 month ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In