Newz Gossip
No Result
View All Result
Sunday, March 15, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home BREAKING

इस गां में दुकानों पर नहीं लगता ताला, चोरी का भी नही रहता डर

by newzgossip
6 months ago
in BREAKING
0
इस गां में दुकानों पर नहीं लगता ताला, चोरी का भी नही रहता डर
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

होलाष्टक से इन आठ दिनों तक ये काम ना करें

पादहस्तासन के नियमित अभ्यास से बढती है शरीर की लचक

ना बारुद, ना फाइटर जेट….अदृश्य तरंगों से अमेरिका को मिट्टी में मिला देगा ईरान

पढ़ने में यह भले ही यह आपको किसी कहानी जैसा लगे, लेकिन भारत में एक ऐसी जगह सचमुच मौजूद है। हम बात कर रहे हैं नागालैंड के खूबसूरत खोनोमा विलेज की, जो सिर्फ अपनी सुंदरता के लिए नहीं, बल्कि अपनी बेमिसाल ईमानदारी के लिए भी जाना जाता है। आइए जानते हैं, कैसे यह छोटा-सा गांव आज के इस भागदौड़ भरे जमाने में सालों से ईमानदारी की मिसाल पेश कर रहा है।खोनोमा गांव की गलियों में चलते हुए आपको सब्जियों की छोटी दुकानें या किताबें शॉप्स देखेंगे, लेकिन आपको वहां कोई दुकानदार नहीं नजर आएगा।

ऐसे में, ग्राहक अपनी जरूरत का सामान खुद उठाता है और उसके बदले निर्धारित रकम पास रखे डिब्बे में डाल देता है। यह देखकर ऐसा लगता है मानो हम किसी और ही दुनिया में आ गए हों। यह व्यवस्था वर्षों से चली आ रही है और आज भी पूरी ईमानदारी के साथ निभाई जा रही है। खोनोमा के लोग इतने सादगीपूर्ण और भरोसेमंद हैं कि वे अपने घरों पर भी ताला नहीं लगाते। उन्हें विश्वास है कि उनका सामान सुरक्षित है और कोई चोरी नहीं करेगा। इस तरह का माहौल आपको शायद ही किसी और जगह देखने को मिले।

यह गांव अपनी बांस और बेंत की कलाकारी के लिए भी मशहूर है। यहां के कारीगर अपनी निपुणता से ऐसी चीजें बनाते हैं जो न केवल खूबसूरत होती हैं बल्कि टिकाऊ भी होती हैं। यह हुनर पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ रहा है। खोनोमा गांव हमें सिखाता है कि विश्वास और ईमानदारी से भरी एक दुनिया आज भी संभव है। यह गांव सिर्फ एक जगह नहीं, बल्कि एक सबक है, जो हमें याद दिलाता है कि इंसानियत और आपसी भरोसा आज भी सबसे बड़ी दौलत हैं।

यह ईमानदारी और अनुशासन यहां की अंगामी जनजाति से जुड़ी परंपरा ‘केन्यो’ से आता है। इसमें 154 तरह के नियम और वर्जनाएं शामिल हैं जो लोगों को प्रकृति से प्रेम करना, दूसरों की इज्जत करना और गलत कामों से दूर रहना सिखाते हैं। यही कारण है कि गांव में अनुशासन और नैतिकता की गहरी जड़ें हैं।यह ईमानदारी सिर्फ एक संयोग नहीं है। इसके पीछे गांव की गहरी संस्कृति और परवरिश है। यहां के लोग बचपन से ही आपसी सम्मान और विश्वास का पाठ सीखते हैं। यहां चोरी को एक बड़ा पाप माना जाता है, जिससे पूरा गांव शर्मिंदा होता है।

इसके अलावा, यह गांव एशिया का पहला ग्रीन विलेज भी घोषित हो चुका है, जहां शिकार और जंगलों की कटाई पूरी तरह से बैन है। यहां के लोग मानते हैं कि प्रकृति और इंसान के बीच का रिश्ता भी विश्वास पर टिका है, ठीक वैसे ही जैसे इंसान-इंसान के बीच।

Tags: khabrein jara hat keKhonoma VillageKhonoma Village of NagalandThe beautiful Khonoma Village of NagalandTradition related to the tribe 'Kenyo'
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

होलाष्टक से इन आठ दिनों तक ये काम ना करें
BREAKING

होलाष्टक से इन आठ दिनों तक ये काम ना करें

2 weeks ago
पादहस्तासन के नियमित अभ्यास से बढती है शरीर की लचक
BREAKING

पादहस्तासन के नियमित अभ्यास से बढती है शरीर की लचक

2 weeks ago
ना बारुद, ना फाइटर जेट….अदृश्य तरंगों से अमेरिका को मिट्टी में मिला देगा ईरान
BREAKING

ना बारुद, ना फाइटर जेट….अदृश्य तरंगों से अमेरिका को मिट्टी में मिला देगा ईरान

2 weeks ago
पूर्ण सूर्य ग्रहण के दिन वैज्ञानिकों ने सूर्य के रहस्यों को सुलझाने की दिशा में कामयाबी हासिल की
BREAKING

पूर्ण सूर्य ग्रहण के दिन वैज्ञानिकों ने सूर्य के रहस्यों को सुलझाने की दिशा में कामयाबी हासिल की

3 weeks ago
पपीता के फल के साथ पत्तियां और बीज भी है औषधीय गुणों भरपूर
BREAKING

पपीता के फल के साथ पत्तियां और बीज भी है औषधीय गुणों भरपूर

3 weeks ago
रोजाना केवल एक लहसुन का सेवन कर पा सकती हैं कई तरह बीमारियों से छुटकारा
BREAKING

रोजाना केवल एक लहसुन का सेवन कर पा सकती हैं कई तरह बीमारियों से छुटकारा

1 month ago
कैलाश मानसरोवर का पारंपरिक पैदल मार्ग इतिहास के पन्नों में सिमटने को आतुर, सैकड़ों धर्मशालाएं बनीं खंडहर
BREAKING

कैलाश मानसरोवर का पारंपरिक पैदल मार्ग इतिहास के पन्नों में सिमटने को आतुर, सैकड़ों धर्मशालाएं बनीं खंडहर

1 month ago
दुनिया के वो देश जहां नहीं देना पड़ता है लोगों को कोई टैक्स
BREAKING

दुनिया के वो देश जहां नहीं देना पड़ता है लोगों को कोई टैक्स

1 month ago
भारत ने चली ऐसी चाल अमेरिकी फार्मर्स बौखलाए, ट्रंप को लिखा पत्र
BREAKING

भारत ने चली ऐसी चाल अमेरिकी फार्मर्स बौखलाए, ट्रंप को लिखा पत्र

2 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In