Newz Gossip
No Result
View All Result
Wednesday, September 23, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

दुनिया की सबसे ऊंची और रहस्यमयी मानव बस्ती

सोने की चाह में मौत से आंख-मिचौली खेलते लोग

by newzgossip
4 months ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
दुनिया की सबसे ऊंची और रहस्यमयी मानव बस्ती
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

Solar System Cost Recovery: कितने समय में वसूल हो सकती है लागत? जानें 1, 3 और 5 kW का हिसाब

रात में बार-बार नींद खुलने के हो सकते हैं कई कारण, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

रीढ़ को स्वस्थ रखने में मदद करेंगे ये योगासन, कमर और गर्दन की जकड़न में भी हो सकते हैं उपयोगी

यह जगह वैसे तो धरती पर ही मौजूद है, लेकिन इसका वास्ता जमीन से ज्यादा आसमान से है। यहां रहने वालों के लिए हाड़ कंपाने वाली ठंड से भी बड़ी चुनौती हवा है, जहां इंसान को सांस का हर कतरा अंदर खींचने के लिए अपने फेफड़ों को दोगुनी मेहनत करानी पड़ती है। समुद्र तल से 5,100 मीटर की ऊंचाई पर पेरू के एंडीज पर्वतों में बसी इस बस्ती का नाम है ला रिनकोनाडा। यह शहर ला बेला डुरमिएंट (स्लीपिंग ब्यूटी) नामक एक विशाल ग्लेशियर के ठीक नीचे स्थित है, जहां कुदरत के नियम पूरी तरह बदल जाते हैं। इतनी ऊंचाई पर न तो कोई पेड़ उगता है और न ही हरियाली दिखती है; चारों तरफ सिर्फ काले पहाड़ और सफेद बर्फ का साम्राज्य है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) जैसी वैश्विक संस्थाओं की रिपोर्ट के अनुसार, इतनी ऊंचाई पर हवा में ऑक्सीजन की मात्रा मैदानी इलाकों के मुकाबले महज 50 प्रतिशत रह जाती है। इस वजह से यहां की आबादी का एक बड़ा हिस्सा क्रोनिक माउंटेन सिकनेस से पीड़ित है। ऑक्सीजन की भारी कमी के कारण लोगों का खून गाढ़ा हो जाता है, जिससे लगातार सिरदर्द, थकान और दिल के दौरे का खतरा बना रहता है। इस जानलेवा माहौल के बावजूद यहां लगभग 30 हजार लोग रहते हैं, जिन्हें यहां छिपा सोने का जादुई लालच खींचकर लाता है। गरीबी से जूझ रहे हजारों लोग अपनी किस्मत आजमाने इन दुर्गम पहाड़ों पर पहुंचते हैं, जिससे टीन की छतों और तिरपाल से बनी यह बस्ती एक शहर में तब्दील हो गई है।

यहां खदानों में काम करने वाले मजदूरों को कोई तय पगार नहीं मिलती, बल्कि यहां कैचोरियो नामक एक अनोखा पुराना सिस्टम लागू है। इसके तहत खनिक 30 दिनों तक बिना किसी वेतन के खदान में पसीना बहाते हैं और 31वें दिन उन्हें अपनी पीठ पर लादकर उतना अयस्क (पत्थर और मिट्टी) ले जाने की छूट होती है, जितना वे एक बार में उठा सकें। अगर किस्मत अच्छी रही तो उस पत्थर से सोना निकलता है और वे मालामाल हो जाते हैं, अन्यथा उनकी महीने भर की हाड़-तोड़ मेहनत शून्य हो जाती है।

सुविधाओं के नाम पर इस सबसे ऊंची मानव बस्ती में न तो पक्की सड़कें हैं, न पीने के साफ पानी की पाइपलाइन और न ही सीवेज सिस्टम। लोग ग्लेशियर की बर्फ पिघलाकर पानी पीते हैं। सबसे खतरनाक बात यह है कि सोने को अलग करने के लिए पारे का अंधाधुंध इस्तेमाल होता है, जिससे यहां की जमीन, पानी और हवा में जहर घुल चुका है। इसके अलावा, खदानों में एक अंधविश्वास के कारण महिलाओं का अंदर जाना वर्जित है। वे बाहर जमा देने वाली ठंड में खदान से निकले मलबे को हथौड़े से तोड़कर सोने के बारीक कण तलाशती हैं। इन भयानक परिस्थितियों के बाद भी यहां के लोगों में गजब का भाईचारा है। वे पचमामा यानी धरती माता पर विश्वास रखते हैं, कम ऑक्सीजन में भी फुटबॉल खेलते हैं और इस उम्मीद में जीते हैं कि एक दिन सोना उन्हें इस नर्क से मुक्ति दिलाएगा।

भयानक ऊंचाई पर बसे सबसे ऊंची मानव बस्ती ला रिनकोनाडा में पक्की सड़कें नहीं हैं। बर्फ और बारिश से सड़कें कीचड़ में तब्दील हो जाती हैं जो रात में जम कर पत्थर बन जाती हैं। यहां न तो पीने के साफ पानी की पाइपलाइन है, न ही कोई सीवेज सिस्टम। लोग ग्लेशियर की बर्फ पिघलाकर पानी पीते हैं और कचरा घरों के पास ही पहाड़ बनते रहता है। सबसे खतरनाक बात यह है कि सोने को अलग करने के लिए यहां पारा का अंधाधुंध इस्तेमाल होता है। इस कारण यहां की जमीन, पानी और हवा में जहर घुल चुका है। कड़ाके की ठंड, कुपोषण, पारे के धुएं और ऑक्सीजन की कमी के कारण लोगों को फेफड़ों की गंभीर बीमारियां होती हैं। यहां का जीवन सचमुच हर दिन मौत से आंख मिचौली खेलने जैसा है।

Tags: Andes mountains of Peruis La Rinconada.khabrein jara hat kemysterious human settlement
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

Solar System Cost Recovery: कितने समय में वसूल हो सकती है लागत? जानें 1, 3 और 5 kW का हिसाब
Khabrein Jara Hat Ke

Solar System Cost Recovery: कितने समय में वसूल हो सकती है लागत? जानें 1, 3 और 5 kW का हिसाब

2 days ago
रात में बार-बार नींद खुलने के हो सकते हैं कई कारण, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
Khabrein Jara Hat Ke

रात में बार-बार नींद खुलने के हो सकते हैं कई कारण, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

2 days ago
रीढ़ को स्वस्थ रखने में मदद करेंगे ये योगासन, कमर और गर्दन की जकड़न में भी हो सकते हैं उपयोगी
Khabrein Jara Hat Ke

रीढ़ को स्वस्थ रखने में मदद करेंगे ये योगासन, कमर और गर्दन की जकड़न में भी हो सकते हैं उपयोगी

2 days ago
Gen-Z Dating: सिर्फ रिलेशनशिप नहीं, डेटिंग की हर कंफ्यूजिंग सिचुएशन का है अलग नाम
Khabrein Jara Hat Ke

Gen-Z Dating: सिर्फ रिलेशनशिप नहीं, डेटिंग की हर कंफ्यूजिंग सिचुएशन का है अलग नाम

2 days ago
बरसाना: जहां आज भी जीवंत है राधा-कृष्ण के प्रेम की अमर गाथा, जानें इन पवित्र स्थलों का महत्व
Khabrein Jara Hat Ke

बरसाना: जहां आज भी जीवंत है राधा-कृष्ण के प्रेम की अमर गाथा, जानें इन पवित्र स्थलों का महत्व

3 days ago
झंकार सैम मंदिर: भगवान शिव से जुड़ी मान्यताओं वाला देवभूमि का अनोखा धाम, जानें पौराणिक कहानी
Khabrein Jara Hat Ke

झंकार सैम मंदिर: भगवान शिव से जुड़ी मान्यताओं वाला देवभूमि का अनोखा धाम, जानें पौराणिक कहानी

3 days ago
Train Ticket: टिकट पर गलत उम्र लिखना पड़ सकता है भारी, TTE कर सकता है कार्रवाई; जानें रेलवे का नियम
Khabrein Jara Hat Ke

Train Ticket: टिकट पर गलत उम्र लिखना पड़ सकता है भारी, TTE कर सकता है कार्रवाई; जानें रेलवे का नियम

3 days ago
चीन में हवा में उल्टी लटककर दौड़ती है सस्पेंडेड मोनोरेल, कांच के फर्श से दिखता है नीचे का शहर
Khabrein Jara Hat Ke

चीन में हवा में उल्टी लटककर दौड़ती है सस्पेंडेड मोनोरेल, कांच के फर्श से दिखता है नीचे का शहर

3 days ago
Shavasana Benefits: तनाव और चिंता कम करने में मदद करता है शवासन? जानें सही तरीका और फायदे
Khabrein Jara Hat Ke

Shavasana Benefits: तनाव और चिंता कम करने में मदद करता है शवासन? जानें सही तरीका और फायदे

4 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In