Newz Gossip
No Result
View All Result
Saturday, June 13, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

तेजी से बढ रहा “स्टैंडिंग डेस्क” का इस्तेमाल, मिलेंगे कई फायदे

by newzgossip
4 weeks ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
तेजी से बढ रहा “स्टैंडिंग डेस्क” का इस्तेमाल, मिलेंगे कई फायदे
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

ज्वालामुखी के अंदर बना दिया हरा-भरा फुटबॉल मैदान, नाम दिया देवताओं का मैदान

…लो आ गया फिर युवा होने वाला इंजेक्शन! इंसान पर हुआ पहला ट्रायल

चीन में मिला शिकारी डायनासोर का करोडों साल पुराना जीवाश्म

ताजा शोध में यह बात सामने आई है कि काम के दौरान बीच-बीच में खड़े होकर काम करना ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है। यही कारण है कि अब “स्टैंडिंग डेस्क” का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार लगातार बैठे रहने से शरीर की गतिविधियां कम हो जाती हैं, जिससे मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ता है और ब्लड शुगर बढ़ने लगता है। खासकर उन लोगों के लिए यह ज्यादा खतरनाक माना जाता है जो पहले से प्री-डायबिटीज या डायबिटीज से जूझ रहे हैं।

शोधकर्ताओं का कहना है कि भोजन के बाद लंबे समय तक बैठे रहने से शरीर ग्लूकोज को सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाता, जिससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकती है। अध्ययन में पाया गया कि जिन लोगों ने दोपहर का भोजन करने के बाद लगभग तीन घंटे तक खड़े होकर काम किया, उनके ब्लड शुगर स्तर में करीब 43 प्रतिशत तक सुधार दर्ज किया गया। वहीं लगातार बैठे रहने वाले लोगों में शुगर का स्तर अधिक पाया गया। इतना ही नहीं, जिन लोगों की ब्लड शुगर लंबे समय से अनियंत्रित थी, उन्हें भी खड़े होकर काम करने से सकारात्मक परिणाम देखने को मिले।

विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि दोपहर में महसूस होने वाली सुस्ती, थकान और चिड़चिड़ापन भी ब्लड शुगर के उतार-चढ़ाव से जुड़ा हो सकता है। लंबे समय तक निष्क्रिय रहने से शरीर की ऊर्जा प्रभावित होती है, जबकि खड़े होकर काम करने से शरीर इंसुलिन का बेहतर उपयोग कर पाता है। इससे ब्लड शुगर स्थिर रहती है और मानसिक स्वास्थ्य पर भी अच्छा असर पड़ता है। कम बैठने वाले लोगों में तनाव और घबराहट की समस्या भी अपेाकृत कम देखी गई है। इसके अलावा लंबे समय तक बैठे रहने से गर्दन और पीठ दर्द की शिकायत भी बढ़ती है।

अध्ययन में सामने आया कि खड़े होकर काम करने वाले लोगों में गर्दन और पीठ के ऊपरी हिस्से के दर्द में लगभग 54 प्रतिशत तक कमी देखी गई। लगातार एक ही मुद्रा में बैठे रहने से रीढ़ और मांसपेशियों पर दबाव बढ़ता है, जबकि खड़े रहने से शरीर की हलचल बनी रहती है। स्टैंडिंग डेस्क एक विशेष प्रकार की टेबल होती है जिसे इस तरह डिजाइन किया जाता है कि व्यक्ति उस पर खड़े होकर आराम से काम कर सके। आजकल एडजस्टेबल स्टैंडिंग डेस्क भी बाजार में उपलब्ध हैं, जिन्हें जरूरत के अनुसार ऊपर या नीचे किया जा सकता है।

हालांकि विशेषज्ञ यह भी सलाह देते हैं कि पूरे दिन लगातार खड़े रहना भी सही नहीं है। इसके लिए 50/50 नियम अपनाना बेहतर माना जाता है। यानी हर 30 से 40 मिनट बैठकर काम करने के बाद 10 से 20 मिनट तक खड़े होकर काम करना चाहिए। साथ ही सही पोश्चर बनाए रखना भी जरूरी है। कंप्यूटर स्क्रीन आंखों की सीध में होनी चाहिए और पैरों पर दबाव कम करने के लिए आरामदायक जूते पहनने की सलाह दी जाती है।

विशेषज्ञों का मानना है कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके डायबिटीज, मोटापा और शरीर दर्द जैसी समस्याओं से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि लंबे समय तक बैठे रहने की आदत धीरे-धीरे कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। इनमें मोटापा, पीठ दर्द और खासतौर पर टाइप 2 डायबिटिज जैसी समस्याएं शामिल हैं।

Tags: khabrein jara hat kestanding desksstanding desks numerous benefitsuse of "standing desksuse of "standing desks" is rapidly increasing
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

ज्वालामुखी के अंदर बना दिया हरा-भरा फुटबॉल मैदान, नाम दिया देवताओं का मैदान
Khabrein Jara Hat Ke

ज्वालामुखी के अंदर बना दिया हरा-भरा फुटबॉल मैदान, नाम दिया देवताओं का मैदान

22 hours ago
…लो आ गया फिर युवा होने वाला इंजेक्शन! इंसान पर हुआ पहला ट्रायल
Khabrein Jara Hat Ke

…लो आ गया फिर युवा होने वाला इंजेक्शन! इंसान पर हुआ पहला ट्रायल

22 hours ago
चीन में मिला शिकारी डायनासोर का करोडों साल पुराना जीवाश्म
Khabrein Jara Hat Ke

चीन में मिला शिकारी डायनासोर का करोडों साल पुराना जीवाश्म

2 days ago
पीओके में क्यों है प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और अलग झंडा? जानिए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का पूरा सच
Khabrein Jara Hat Ke

पीओके में क्यों है प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और अलग झंडा? जानिए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का पूरा सच

2 days ago
नियमित योगाभ्यास से माइग्रेन की तीव्रता को कर सकते हैं कम: विशेषज्ञ
Khabrein Jara Hat Ke

नियमित योगाभ्यास से माइग्रेन की तीव्रता को कर सकते हैं कम: विशेषज्ञ

2 days ago
बच्चों को सही समय पर सिखाई गई आदतें बनाती हैं जिम्मेदार
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों को सही समय पर सिखाई गई आदतें बनाती हैं जिम्मेदार

2 days ago
भद्रासन घुटनों और कूल्हों को मजबूत बनाने में सहायक
Khabrein Jara Hat Ke

भद्रासन घुटनों और कूल्हों को मजबूत बनाने में सहायक

3 days ago
आयरलैंड में लगता है लाल बाल वालों का अनूठा मेला
Khabrein Jara Hat Ke

आयरलैंड में लगता है लाल बाल वालों का अनूठा मेला

3 days ago
गुड्डे से शादी, गुड्डे पर बेवफाई का आरोप: ब्राजील की महिला की अनोखी कहानी में नया मोड़
Khabrein Jara Hat Ke

गुड्डे से शादी, गुड्डे पर बेवफाई का आरोप: ब्राजील की महिला की अनोखी कहानी में नया मोड़

3 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In