Newz Gossip
No Result
View All Result
Saturday, May 9, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य धर्म

जगन्नाथ रथयात्रा की रस्सियों का भी होता है विशेष महत्व, इन रस्सियों के होते हैं नाम

by newzgossip
10 months ago
in धर्म
0
जगन्नाथ रथयात्रा की रस्सियों का भी होता है विशेष महत्व, इन रस्सियों के होते हैं नाम
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

इन 4 राशियों पर रहती है बजरंगबली की विशेष कृपा

हनुमान जी की तस्वीर पवित्र स्थान पर लगाना शुभ रहता है, जानिए कौन से स्थान हैं पवित्र

लंका जाते-जाते देवघर में क्यों रुक गए शिव? बैद्यनाथ धाम की स्थापना की रहस्यमयी गाथा

ओडिशा के पुरी में चल रही विश्वप्रसिद्ध जगन्नाथ रथयात्रा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भारत की गहराई से जुड़ी सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। इस यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालु न केवल भगवान के दर्शन करते हैं, बल्कि उनके रथ को खींचने वाली रस्सियों को छूने भर से स्वयं को धन्य मानते हैं।

सवाल यही है कि कि क्या आप जानते हैं इन रस्सियों के बारे में और उनके महत्व को। तो यहां बताते चलें कि इन रस्सियों के भी नाम हैं, और उनके पीछे गूढ़ पौराणिक कथाएं छुपी हैं। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं तीनों रथों की रस्सियों का महत्व—

1. भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी — शंखचूड़
भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने वाली रस्सी को शंखचूड़ कहा जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार, शंखचूड़ नामक एक असुर ने भगवान जगन्नाथ को अधूरी प्रतिमा समझकर उनका हरण करना चाहा। तब भगवान बलभद्र ने उसे पराजित कर मोक्ष प्रदान किया। उसकी रीढ़ व नाड़ी से बनी रस्सी आज भगवान के रथ को खींचने का माध्यम बनी है। यह रस्सी मोक्ष, समर्पण और शुद्धि का प्रतीक है।

एक अन्य कथा में शंखचूड़ असुर को भगवान शिव ने पराजित किया था, जब विष्णु ने ब्राह्मण का रूप लेकर उससे उसका दिव्य कवच ले लिया। उस समय शंखचूड़ को वरदान मिला था कि वह कलियुग में भगवान के कार्य में उपयोगी होगा, इसलिए इस रस्सी को उसका प्रतीक माना जाता है। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार शंखचूड़ कालसर्प दोष की पीड़ा से मुक्ति पाने के लिए इस रस्सी को छूना अत्यंत शुभ माना जाता है।

2. भगवान बलभद्र की रस्सी — वासुकि
बलभद्रजी के रथ की रस्सी का नाम है वासुकि, जो पौराणिक नागराज और भगवान शिव के गले का आभूषण माने जाते हैं। कहा जाता है कि वासुकि ने अपने बड़े भाई शेषनाग से सेवा का अवसर मांगा था, तब शेषनाग ने कहा कि जब वह बलभद्र के रूप में जन्म लेंगे, तब वासुकि को सेवा का अवसर मिलेगा। यह रस्सी भाईचारे, सेवा और समर्पण का प्रतीक है।

3. देवी सुभद्रा की रस्सी — स्वर्णचूड़
देवी सुभद्रा के रथ की रस्सी को स्वर्णचूड़ कहा जाता है। यह रस्सी माया और मोह के बंधन को दर्शाती है। मान्यता है कि यह रस्सी संसारिक बंधनों, रिश्तों, कर्म और भाग्य की गिरहों को दर्शाती है, जिनसे आत्मा परमात्मा से मिलने की यात्रा करती है। इस रस्सी को खींचना माया के बंधन से मुक्ति और आत्मिक शुद्धि का प्रतीक माना जाता है।

रथ खींचना: केवल परंपरा नहीं, ईश्वर-स्पर्श का अनुभव
पुरी की रथयात्रा में रस्सियों को खींचना केवल एक धार्मिक क्रिया नहीं, बल्कि ईश्वर को छू लेने जैसा अनुभव है। ये रस्सियां न केवल रथ को खींचती हैं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं, आस्था और संस्कारों को जोड़ने वाली डोर भी बन जाती हैं। पुरी की रथयात्रा की रस्सियां केवल रेशों का गुच्छा नहीं, बल्कि पौराणिक कहानियों, दिव्यता और आस्था की जीवित प्रतिमाएं हैं।

Tags: Goddess Subhadra's RopeJagannath Rath YatraRope of Lord BalabhadraRope of Lord Jagannath's chariotropes have namesropes of Jagannath Rath YatraSwarnchud
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

इन 4 राशियों पर रहती है बजरंगबली की विशेष कृपा
धर्म

इन 4 राशियों पर रहती है बजरंगबली की विशेष कृपा

4 weeks ago
हनुमान जी की तस्वीर पवित्र स्थान पर लगाना शुभ रहता है, जानिए कौन से स्थान हैं पवित्र
धर्म

हनुमान जी की तस्वीर पवित्र स्थान पर लगाना शुभ रहता है, जानिए कौन से स्थान हैं पवित्र

1 month ago
लंका जाते-जाते देवघर में क्यों रुक गए शिव? बैद्यनाथ धाम की स्थापना की रहस्यमयी गाथा
Khabrein Jara Hat Ke

लंका जाते-जाते देवघर में क्यों रुक गए शिव? बैद्यनाथ धाम की स्थापना की रहस्यमयी गाथा

2 months ago
एकादशी का महत्व और चावल का सेवन ना करने के कारण
धर्म

एकादशी का महत्व और चावल का सेवन ना करने के कारण

3 months ago
दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर के कुएं का पानी बदलता है रंग, रावण से जुड़ी है मान्यता
धर्म

दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर के कुएं का पानी बदलता है रंग, रावण से जुड़ी है मान्यता

3 months ago
शिव परिवार की पूजा करने से एक साथ कई देवी-देवताओं का प्राप्त होता है आशीर्वाद
धर्म

शिव परिवार की पूजा करने से एक साथ कई देवी-देवताओं का प्राप्त होता है आशीर्वाद

3 months ago
सनातन धर्म में हर दिन किसी ना किसी भगवान को है समर्पित
धर्म

सनातन धर्म में हर दिन किसी ना किसी भगवान को है समर्पित

3 months ago
मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन से टल जाते हैं संकट
धर्म

मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन से टल जाते हैं संकट

4 months ago
एकादशी व्रत करने से होती हैं बड़ी से बड़ी मनोकामनाएं पूरी
धर्म

एकादशी व्रत करने से होती हैं बड़ी से बड़ी मनोकामनाएं पूरी

4 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In