Newz Gossip
No Result
View All Result
Saturday, September 5, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

भगवान श्रीगणेश की 32 स्वरूपों वाली प्रतिमाएं, दुनिया में इकलौता मंदिर

मैसूर का 11वीं शताब्दी में बना श्रीकांतेश्वर मंदिर

by newzgossip
1 year ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
भगवान श्रीगणेश की 32 स्वरूपों वाली प्रतिमाएं, दुनिया में इकलौता मंदिर
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

पेट दर्द और अनियमित पीरियड्स भी हो सकते हैं कैंसर के लक्षण

संतुलित मात्रा में चाय पीने से नहीं होता कैल्शियम कम: एक्सपर्ट

सही मुद्रा में खड़े होने की आदत विकसित करता है ताड़ासन

कर्नाटक में मैसूर के नंजनगूड में 11वीं शताब्दी में बना श्रीकांतेश्वर मंदिर मौजूद है। भगवान शिव के मंदिर के परकोटे के ऊपर भगवान श्रीगणेश की 32 स्वरूपों वाली प्रतिमाएं बनी हुई हैं। जो इस मंदिर की विशेषता है। आपको जानकार हैरानी होगी कि इस तरह की खासियत वाला ये पूरे विश्व का इकलौता मंदिर है। मंदिर का प्रवेश द्वार 120 फीट ऊंचा है, जो इसके आंगन में खुलता है। मंदिर के काफी अंदर जाकर भगवान श्रीकांतेश्वर यानी महादेव की प्रतिमा के दर्शन होते हैं।

भगवान गणेश के जो 32 स्वरूप वाली प्रतिमाएं यहां मौजूद हैं, उनमें गणेश को नृत्य करता दिखाया गया है। वे बाल (बच्चे) रूप में भी और तरुण (युवा) रूप में भी हैं। ये प्रतिमाएं गेहुएं रंग के पत्थर से बनी हैं। नंजनगूड मंदिर संघ के अध्यक्ष श्रीकांत ने बताया कि इन स्वरूपों का उल्लेख मुद्‌गल और गणेश पुराण में मिलता है। श्रीकांतेश्वर मंदिर को नंजुदेश्वर मंदिर भी कहा जाता है।

मैसूर से 27 किमी दूर है नंजनगूड
मैसूर शहर से करीब 27 किमी दूर कपिला या काबिनी नदी के किनारे बना मंदिर द्रविड़ स्थापत्य शैली में बना है। मंदिर के कार्यकारी अधिकारी एम.जगदीश कुमार ने बताया कि करीब 50 हजार वर्ग फीट में मंदिर में 147 स्तंभ हैं। शिव पुराण में नंजनगूड का जिक्र श्री गरलपुरी के रूप में किया गया है। नंजनगूड यानी भगवान नंजुदेश्वर का घर। कन्नड में नंजु का मतबल जहर देना होता है। यानी जहर पीने वाले भगवान शिव का घर। इस मंदिर को दक्षिण का काशी भी कहा जाता है। मंदिर परिसर में हर साल मार्च-अप्रैल के दौरान डोड्डा जत्रा उत्सव होता है, जिसमें शिव और गणेश के साथ देवी-देवताओं की रथ यात्रा निकलती है। चोल राजाओं ने 11वीं सदी में मंदिर के गर्भगृह का निर्माण कराया था।

सात मंजिला है मुख्यद्वार
इस मंदिर में गणेशजी, शिवजी और पार्वतीजी के अलग-अलग गर्भगृह हैं। बड़े अहाते में एक किनारे पर 108 शिवलिंग हैं। इस बहुत बड़े मंदिर में एक जगह ऐसी भी है, जहां ऊंची छत से सुबह सूर्य की पहली किरण आती है। मंदिर का मुख्यद्वार को महाद्वार के नाम से जाना जाता है।

इन 32 स्वरूपों में विराजमान हैं भगवान गणेश
बाल गणपति, तरुण, भक्त, वीर, शक्ति, द्विज, सिद्धि, उच्छिष्ट, विघ्न, क्षिप्र, हेरम्ब, लक्ष्मी, महागणपति, विजय, नृत्य, उर्ध्व, एकाक्षर, वरद, त्र्यक्षर, क्षिप्र प्रसाद, हरिद्रा, एकदंत, सृष्टि, उदण्ड, ऋणमोचन, धुद्धि, द्विमुख, त्रिमुख, सिंह, योग, दुर्गा गणपति और संकट हरण गणपति।

Tags: Ganesh ji temple in mysoreGanesh ji Unique templeGanesh TempleLord Ganesha in 32 forms
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

पेट दर्द और अनियमित पीरियड्स भी हो सकते हैं कैंसर के लक्षण
Khabrein Jara Hat Ke

पेट दर्द और अनियमित पीरियड्स भी हो सकते हैं कैंसर के लक्षण

31 seconds ago
संतुलित मात्रा में चाय पीने से नहीं होता कैल्शियम कम: एक्सपर्ट
Khabrein Jara Hat Ke

संतुलित मात्रा में चाय पीने से नहीं होता कैल्शियम कम: एक्सपर्ट

4 minutes ago
सही मुद्रा में खड़े होने की आदत विकसित करता है ताड़ासन
Khabrein Jara Hat Ke

सही मुद्रा में खड़े होने की आदत विकसित करता है ताड़ासन

10 minutes ago
दुनिया के सबसे लंबे विषैले सांप के रूप में जाना जाता है किंग कोबरा
Khabrein Jara Hat Ke

दुनिया के सबसे लंबे विषैले सांप के रूप में जाना जाता है किंग कोबरा

13 minutes ago
अपने जीवन की इन बातों को हमेशा छिपाकर रखें
Khabrein Jara Hat Ke

चाणक्य नीति: पुरुषों को इन चार महिलाओं से रहना चाहिए सावधान

28 minutes ago
बच्चों को गलत संगत से इस प्रकार दूर रखें
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों को गलत संगत से इस प्रकार दूर रखें

47 minutes ago
सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन बच्चों को बना रहा बीमार
HEALTH

सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन बच्चों को बना रहा बीमार

51 minutes ago
अचानक इस कारण उठ जाते हैं नवजात शिशु
Khabrein Jara Hat Ke

अचानक इस कारण उठ जाते हैं नवजात शिशु

55 minutes ago
अंधेरा होते ही हरे रंग की रोशनी बिखेरने लगती हैं ये मशरुम
Khabrein Jara Hat Ke

अंधेरा होते ही हरे रंग की रोशनी बिखेरने लगती हैं ये मशरुम

2 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In