Newz Gossip
No Result
View All Result
Thursday, September 10, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

सांप का भ्रूण अपनी शुरुआती अवस्था में ही मुड़ने लगता है खास दिशा में: शोध

by newzgossip
23 minutes ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
सांप का भ्रूण अपनी शुरुआती अवस्था में ही मुड़ने लगता है खास दिशा में: शोध
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

भारतीय परंपरा में सोलह श्रृंगार का है विशेष महत्व

बुखार, शरीर में दर्द, गठिया के उपचार में उपयोगी है लामज्जक

रीढ़ की मजबूती और वजन नियंत्रित रखने में सहायक है शलभासन

वैज्ञानिकों के एक अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में सामने आया है कि अंडे के भीतर विकसित हो रहा सांप का भ्रूण अपनी शुरुआती अवस्था में ही एक खास दिशा में मुड़ने लगता है। हैरानी की बात यह है कि ज्यादातर सांपों में यह घुमाव घड़ी की सुई की दिशा यानी दक्षिणावर्त होता है। कनाडा और अमेरिका के शोधकर्ताओं ने 39 अलग-अलग प्रजातियों के 900 से अधिक भ्रूणों का अध्ययन कर इस पैटर्न को समझने की कोशिश की।

वैज्ञानिकों ने सांप के अंडों की सीटी स्कैनिंग और उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरों के जरिए भ्रूण के विकास को देखा। अध्ययन में पाया गया कि शुरुआती करीब दो सप्ताह के दौरान भ्रूण सिर से पूंछ तक घुमावदार स्थिति में रहता है। यह वह समय होता है जब उसकी मांसपेशियां भी पूरी तरह विकसित नहीं हुई होतीं।

अफ्रीकी हाउस स्नेक के 146 शुरुआती भ्रूणों में सभी दक्षिणावर्त दिशा में मुड़े मिले, जबकि कॉर्न स्नेक के 200 से अधिक नमूनों में केवल नौ भ्रूण दूसरी दिशा में मुड़े थे। शोधकर्ताओं के अनुसार, सांपों का शरीर विकास के दौरान बेहद तेजी से लंबा होता है। एक सामान्य जीव की तुलना में सांप के भ्रूण में 300 से अधिक शरीर खंड विकसित हो सकते हैं। इस दौरान शरीर की लंबाई बढ़ने की गति आंत की वृद्धि से काफी अधिक होती है।

शरीर के भीतर मौजूद आंत एक पतली झिल्ली के सहारे जुड़ी रहती है। ऐसे में जब बाहरी शरीर तेजी से लंबा होता है, तो सीमित जगह के कारण वह आंत के आसपास घुमावदार रूप लेने लगता है। वैज्ञानिकों ने इस प्रक्रिया में अंडे की जर्दी की स्थिति को भी महत्वपूर्ण पाया। सांपों और उनसे जुड़े कुछ जीवों में जर्दी भ्रूण के बाईं ओर होती है। भ्रूण के बढ़ने और जर्दी पर दबाव बनने से उसके सिर और शरीर की स्थिति प्रभावित होती है। इससे उसके लिए दाईं ओर मुड़ने की स्थिति बनती है और शरीर दक्षिणावर्त दिशा में लिपटने लगता है।

कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर राउल डियाज और यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया की शोधकर्ता अलेक्जेंड्रा वेबर सहित वैज्ञानिकों का मानना है कि यह शुरुआती घुमाव सांपों के लंबे शरीर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हालांकि बाद के चरण में जब मांसपेशियां मजबूत हो जाती हैं और भ्रूण स्वतंत्र रूप से हिलने लगता है, तो घुमाव की दिशा अधिक विविध हो जाती है। अध्ययन में बिना पैरों वाली कुछ छिपकलियों के भ्रूणों की भी जांच की गई, लेकिन उनमें सांपों जैसा निश्चित दक्षिणावर्त पैटर्न नहीं मिला। वैज्ञानिकों का कहना है कि इससे संकेत मिलता है कि सांपों के लंबे शरीर और उनके अंगों के विकास की अलग-अलग गति इस अनोखी प्रक्रिया के पीछे महत्वपूर्ण कारण हो सकती है।

Tags: embryo of a snake tends to twistkhabrein jara hat keSnake embryoThe embryo of a snake
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

भारतीय परंपरा में सोलह श्रृंगार का है विशेष महत्व
Khabrein Jara Hat Ke

भारतीय परंपरा में सोलह श्रृंगार का है विशेष महत्व

9 minutes ago
बुखार, शरीर में दर्द, गठिया के उपचार में उपयोगी है लामज्जक
Khabrein Jara Hat Ke

बुखार, शरीर में दर्द, गठिया के उपचार में उपयोगी है लामज्जक

32 minutes ago
रीढ़ की मजबूती और वजन नियंत्रित रखने में सहायक है शलभासन
Khabrein Jara Hat Ke

रीढ़ की मजबूती और वजन नियंत्रित रखने में सहायक है शलभासन

1 day ago
रेनडियर का दूध पीता हैं मंगोलिया का दुखा समुदाय, अनोखी है जीवनशैली
Khabrein Jara Hat Ke

रेनडियर का दूध पीता हैं मंगोलिया का दुखा समुदाय, अनोखी है जीवनशैली

1 day ago
आसमान छूते जलप्रपात: दुनिया के 10 सबसे ऊंचे और मनमोहक झरने
Khabrein Jara Hat Ke

आसमान छूते जलप्रपात: दुनिया के 10 सबसे ऊंचे और मनमोहक झरने

1 day ago
कुछ ही हफ्तों बाद गायब हो गया ‘तैरता द्वीप’, लोग हैरान
Khabrein Jara Hat Ke

कुछ ही हफ्तों बाद गायब हो गया ‘तैरता द्वीप’, लोग हैरान

1 day ago
चूहे ऊंचाई से गिरने के बाद भी यूं ही नहीं बच जाते हैं जीवित
Khabrein Jara Hat Ke

चूहे ऊंचाई से गिरने के बाद भी यूं ही नहीं बच जाते हैं जीवित

1 day ago
चीन के नास्त्रेदमस की 2027 के लिए पांच डरावनी भविष्यवाणियां
Khabrein Jara Hat Ke

चीन के नास्त्रेदमस की 2027 के लिए पांच डरावनी भविष्यवाणियां

2 days ago
शरीर और मन को संतुलित रखता है महामुद्रा योग
Khabrein Jara Hat Ke

शरीर और मन को संतुलित रखता है महामुद्रा योग

2 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In