Newz Gossip
No Result
View All Result
Tuesday, June 9, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

भारत में के-पॉप और कोरियाई संस्कृति का बढ़ रहा है क्रेज

by newzgossip
9 months ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
भारत में के-पॉप और कोरियाई संस्कृति का बढ़ रहा है क्रेज
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

दुनिया की सबसे ऊंची और रहस्यमयी मानव बस्ती

हार्ट अटैक से पहले के संकेत पहचान कर बचाई जा सकती है जान

खाद्य पदार्थ को ज्यादा जलाना स्वास्थ्य के लिए उचित नहीं: न्यूट्रिशनिस्ट

कोरियाई सलाद और वहां की खानपान शैली अब भारत में लोकप्रिय होती जा रही है। इन डाइटरी आदतों में कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ शामिल हैं जो मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने और डिप्रेशन जैसी गंभीर समस्या से बचाने में सहायक हो सकते हैं। भारत में के-पॉप और कोरियाई संस्कृति का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। संगीत, फैशन और सीरियल्स के बाद अब इसका असर भारतीय युवाओं की थाली में भी देखने को मिल रहा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि केवल पांच खास फूड आइटम्स को डाइट में शामिल करने से मानसिक स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है और अवसाद की समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकती है। इनमें सबसे अहम है ओमेगा-3 फैटी एसिड। यह तत्व साल्मन मछली, अखरोट, अलसी, चिया सीड्स और सोयाबीन जैसे खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। इसे एंटी-इंफ्लेमेटरी कंपोनेंट माना जाता है। कई अध्ययनों से यह बात साबित हुई है कि अधिकतर डिप्रेशन से पीड़ित लोगों में ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी होती है। यह दिमाग को चुस्त रखने और मूड को संतुलित करने में मदद करता है।

दूसरा जरूरी घटक हैं फल और सब्जियां। एंटीऑक्सीडेंट और आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर फल और सब्जियां मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। खासतौर पर बेरीज, केले, पालक और अन्य रंगीन फल और सब्जियां ऐसे पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं जो न्यूरोट्रांसमीटर को नियंत्रित करने का काम करते हैं, जिससे मूड बेहतर रहता है। तीसरा है प्रोबायोटिक्स। दही, किमची, केफिर और खट्टी गोभी (सॉकरक्राट) जैसे फूड्स आंतों की सेहत को सुधारते हैं। यह मस्तिष्क और आंत के बीच बेहतर संचार बनाए रखते हैं। शोध बताते हैं कि आंतों की सेहत और मानसिक स्वास्थ्य का गहरा संबंध है, इसलिए प्रोबायोटिक युक्त फूड्स डिप्रेशन से राहत देने में मदद कर सकते हैं। साबुत अनाज चौथे स्थान पर आते हैं।

क्विनोआ, ओट्स, ब्राउन राइस और गेहूं जैसे खाद्य पदार्थों में जटिल कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित रखते हैं और मूड को स्थिर करने में सहायक होते हैं। आखिरी लेकिन उतना ही महत्वपूर्ण विकल्प है डार्क चॉकलेट। इसमें मौजूद फ्लेवोनोइड्स और एंटीऑक्सीडेंट तनाव को कम करने और मूड को हल्का करने में मदद करते हैं। यही कारण है कि इसे मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति अवसाद जैसी स्थिति महसूस कर रहा हो, तो इन पांच खाद्य पदार्थों को संतुलित रूप से डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।

Tags: K-popkhabrein jara hat keKorean cultureKorean culture is increasing in IndiaKorean Salad
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

दुनिया की सबसे ऊंची और रहस्यमयी मानव बस्ती
Khabrein Jara Hat Ke

दुनिया की सबसे ऊंची और रहस्यमयी मानव बस्ती

20 hours ago
हार्ट अटैक से पहले के संकेत पहचान कर बचाई जा सकती है जान
Khabrein Jara Hat Ke

हार्ट अटैक से पहले के संकेत पहचान कर बचाई जा सकती है जान

20 hours ago
खाद्य पदार्थ को ज्यादा जलाना स्वास्थ्य के लिए उचित नहीं: न्यूट्रिशनिस्ट
Khabrein Jara Hat Ke

खाद्य पदार्थ को ज्यादा जलाना स्वास्थ्य के लिए उचित नहीं: न्यूट्रिशनिस्ट

20 hours ago
भारत-बांग्लादेश सीमा पर ‘नो मैन्स लैंड’ क्या है? जानिए इस संवेदनशील क्षेत्र से जुड़े नियम और हकीकत
Khabrein Jara Hat Ke

भारत-बांग्लादेश सीमा पर ‘नो मैन्स लैंड’ क्या है? जानिए इस संवेदनशील क्षेत्र से जुड़े नियम और हकीकत

20 hours ago
रात 11से सुबह 7 बजे के बीच की नींद सबसे उपयुक्त : विशेषज्ञ
Khabrein Jara Hat Ke

रात 11से सुबह 7 बजे के बीच की नींद सबसे उपयुक्त : विशेषज्ञ

2 days ago
सरलमत्स्यासन से पाचन, सांस और पीठ दर्द से मिल सकती है राहत
Khabrein Jara Hat Ke

सरलमत्स्यासन से पाचन, सांस और पीठ दर्द से मिल सकती है राहत

2 days ago
चमत्कार सुन देशभर से कोल्हमपुर माता मंदिर पहुंचते हैं श्रद्धालु
Khabrein Jara Hat Ke

चमत्कार सुन देशभर से कोल्हमपुर माता मंदिर पहुंचते हैं श्रद्धालु

2 days ago
गर्मी में घमौरियों की समस्या को ना करें नजरंदाज: विशेषज्ञ
Khabrein Jara Hat Ke

गर्मी में घमौरियों की समस्या को ना करें नजरंदाज: विशेषज्ञ

3 days ago
इंटरनेट गेम्स के नशे से बच्चों को बचायें
Khabrein Jara Hat Ke

इंटरनेट गेम्स के नशे से बच्चों को बचायें

3 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In