Newz Gossip
No Result
View All Result
Friday, September 11, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह जीवनशैली से ज्यादा हो सकते हैं जीन

by newzgossip
14 minutes ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह जीवनशैली से ज्यादा हो सकते हैं जीन
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

जानवरों की इंद्रियां इंसानों के मुकाबले होती है अधिक संवेदनशील

रिटायरमेंट के बाद हेल्थ पॉलिसी खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान

किडनी को स्वस्थ रखने योग को बनाए दिनचर्चा का हिस्सा

बहुत से लोग मानते हैं कि वे घर का खाना खा रहे हैं तो उनका कोलेस्ट्रॉल कभी नहीं बढ़ सकता। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है। कई बार अच्छी डाइट लेने के बाद भी रिपोर्ट में कोलेस्ट्रॉल ज्यादा आ सकता है। इसकी वजह ज्यादा वजन, कम चलना-फिरना या खाने में कुछ चीजों की ज्यादा मात्रा हो सकती है।

कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए पूरी तरह खराब नहीं होता। हमारे शरीर को इसकी थोड़ी मात्रा की जरूरत होती है। यह शरीर के कई जरूरी कामों में मदद करता है। परेशानी तब शुरू होती है जब खून में बैड कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) की मात्रा जरूरत से ज्यादा हो जाती है। लंबे समय तक ऐसा रहने पर खून की नसों में धीरे-धीरे चर्बी जैसी परत जमा होती है। इससे आगे चलकर दिल की बीमारी और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है।

कुछ लोगों में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह उनकी जीवनशैली से ज्यादा उनके जीन हो सकते हैं। अगर परिवार में कम उम्र में हार्ट अटैक, स्ट्रोक या बहुत ज्यादा कोलेस्ट्रॉल की समस्या रही है, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। कुछ आनुवंशिक स्थितियों में शरीर एलडीएल को खून से हटाने में ठीक से काम नहीं करता और व्यक्ति की डाइट अच्छी होने के बावजूद कोलेस्ट्रॉल काफी बढ़ा रह सकता है।

ऐसी स्थिति में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। घर का खाना पौष्टिक होता है, लेकिन उसमें इस्तेमाल होने वाली चीजों की मात्रा भी मायने रखती है। घी, मक्खन, मलाई और कुछ दूसरे पशु-आधारित खाद्य पदार्थों में सैचुरेटेड फैट ज्यादा होता है। इनका जरूरत से ज्यादा सेवन एलडीएल को बढ़ा सकता है। इसलिए खाना बनाते समय कुल फैट और उसकी गुणवत्ता दोनों पर ध्यान देना चाहिए।

पूरी, पकौड़े, कचौड़ी या दूसरे डीप-फ्राइड व्यंजन अगर कभी-कभार खाए जाएं तो बात अलग है, लेकिन इन्हें रोज के भोजन का हिस्सा बनाना वजन और हृदय स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। अगर इसके साथ आप दिनभर कम चलते-फिरते हैं, तो वजन बढ़ने की संभावना भी बढ़ सकती है। इसलिए खाना घर का है या बाहर का, इसके साथ यह भी देखना जरूरी है कि उसे किस तरह बनाया गया है और कितनी मात्रा में खाया जा रहा है।

कोलेस्ट्रॉल को ठीक रखने के लिए सिर्फ तेल कम करना काफी नहीं है। खाने में फल, सब्जियां, साबुत अनाज, ओट्स, जौ, बीन्स और दाल जैसी चीजें भी होनी चाहिए। इनमें फाइबर पाया जाता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। आपका खाना घर का है लेकिन अगर दिन का ज्यादातर समय बैठे हुए गुजरता है तो सिर्फ डाइट पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है। नियमित शारीरिक गतिविधि वजन को नियंत्रित रखने और हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करती है। अगर आपकी रोज की थाली में सब्जियां और फल बहुत कम हैं और मैदा, सफेद ब्रेड, बिस्किट या दूसरे पैकेट वाले खाने की मात्रा ज्यादा है, तो डाइट संतुलित नहीं मानी जाती।

Tags: cholesterolHow to deal with cholesterolkhabrein jara hat kelifestyle genesThe burden of raised cholesterol
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

जानवरों की इंद्रियां इंसानों के मुकाबले होती है अधिक संवेदनशील
Khabrein Jara Hat Ke

जानवरों की इंद्रियां इंसानों के मुकाबले होती है अधिक संवेदनशील

5 minutes ago
रिटायरमेंट के बाद हेल्थ पॉलिसी खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान
Khabrein Jara Hat Ke

रिटायरमेंट के बाद हेल्थ पॉलिसी खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान

21 minutes ago
किडनी को स्वस्थ रखने योग को बनाए दिनचर्चा का हिस्सा
Khabrein Jara Hat Ke

किडनी को स्वस्थ रखने योग को बनाए दिनचर्चा का हिस्सा

24 minutes ago
भारतीय परंपरा में सोलह श्रृंगार का है विशेष महत्व
Khabrein Jara Hat Ke

भारतीय परंपरा में सोलह श्रृंगार का है विशेष महत्व

23 hours ago
सांप का भ्रूण अपनी शुरुआती अवस्था में ही मुड़ने लगता है खास दिशा में: शोध
Khabrein Jara Hat Ke

सांप का भ्रूण अपनी शुरुआती अवस्था में ही मुड़ने लगता है खास दिशा में: शोध

24 hours ago
बुखार, शरीर में दर्द, गठिया के उपचार में उपयोगी है लामज्जक
Khabrein Jara Hat Ke

बुखार, शरीर में दर्द, गठिया के उपचार में उपयोगी है लामज्जक

24 hours ago
रीढ़ की मजबूती और वजन नियंत्रित रखने में सहायक है शलभासन
Khabrein Jara Hat Ke

रीढ़ की मजबूती और वजन नियंत्रित रखने में सहायक है शलभासन

2 days ago
रेनडियर का दूध पीता हैं मंगोलिया का दुखा समुदाय, अनोखी है जीवनशैली
Khabrein Jara Hat Ke

रेनडियर का दूध पीता हैं मंगोलिया का दुखा समुदाय, अनोखी है जीवनशैली

2 days ago
आसमान छूते जलप्रपात: दुनिया के 10 सबसे ऊंचे और मनमोहक झरने
Khabrein Jara Hat Ke

आसमान छूते जलप्रपात: दुनिया के 10 सबसे ऊंचे और मनमोहक झरने

2 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In