Newz Gossip
No Result
View All Result
Friday, October 16, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

मस्तिष्क का ऐमिग्डाला नामक हिस्सा करता है भावनाओं को नियंत्रित

by newzgossip
1 year ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
मस्तिष्क का ऐमिग्डाला नामक हिस्सा करता है भावनाओं को नियंत्रित
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

Gen Z Gadgets: तार वाले ईयरफोन से डिजी कैम तक, आखिर पुरानी टेक्नोलॉजी की दीवानी क्यों हो रही Gen Z?

ब्रिटेन का लुंडी द्वीप पानी के गंभीर संकट से जूझ रहा, जलाशयों में सिर्फ 13% पानी बचने से खाली कराने की आशंका

हिमाचल के काकती गांव में रहते हैं सिर्फ 6 लोग, 300 साल पुराने पुश्तैनी घर और कठिन जीवन की अनोखी कहानी

क्या आपने कभी सोचा है कि अगर किसी इंसान को डर ही महसूस न हो, तो क्या होगा? सुनने में यह अजीब लग सकता है, लेकिन कुछ दुर्लभ बीमारियों में यह संभव है। ऐसे मामलों में व्यक्ति की भावनात्मक स्थिति पूरी तरह बदल जाती है और उनका व्यवहार भी सामान्य से अलग हो जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, डर मस्तिष्क की एक जैविक प्रतिक्रिया है, जो संभावित खतरे को देखकर उत्पन्न होती है। यह हमें ‘फाइट या फ्लाइट’ जैसी परिस्थितियों के लिए तैयार करती है ताकि हम खतरे से बच सकें।

मस्तिष्क का ऐमिग्डाला नामक हिस्सा डर, चिंता और तनाव जैसी भावनाओं को नियंत्रित करता है। खतरा सामने आते ही ऐमिग्डाला पूरे शरीर को सतर्क कर देता है, जिससे दिल की धड़कन तेज होती है, पसीना आता है और शरीर किसी प्रतिक्रिया के लिए तैयार हो जाता है। कुछ दुर्लभ मेडिकल कंडीशंस, जैसे उर्बाख–वीथे डिजीज, में ऐमिग्डाला क्षतिग्रस्त हो जाता है या काम करना बंद कर देता है। इस बीमारी को लिपॉइड प्रोटीनोसिस भी कहा जाता है और यह जेनेटिक होती है। दुनिया में अब तक केवल 400 मामले सामने आए हैं। इस स्थिति में व्यक्ति को डर महसूस ही नहीं होता। ऐसे लोग खतरनाक परिस्थितियों में भी शांत रहते हैं, चाहे वह ऊंचाई हो, गहरी जगह हो या कोई जानवर सामने हो।

हैरानी की बात यह है कि वे खुशी, गुस्सा, उदासी और हैरानी जैसी भावनाओं को महसूस कर पाते हैं, लेकिन डर की भावना पूरी तरह गायब रहती है। वैज्ञानिक रिसर्च बताती है कि डर दो प्रकार का होता है। बाहरी खतरे, जैसे हमला, सांप या ऊंचाई पर ऐमिग्डाला सक्रिय होता है, जबकि आंतरिक खतरे, जैसे घुटन, सांस न आना या दिल की तेज धड़कन पर ब्रेनस्टेम सक्रिय होता है। जिन लोगों का ऐमिग्डाला क्षतिग्रस्त होता है, वे सामाजिक रूप से भी अलग व्यवहार करते हैं।

ये लोग दूसरों के बेहद करीब हो जाते हैं, पर्सनल स्पेस का ध्यान नहीं रखते और खतरनाक परिस्थितियों में भी खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि डर हमेशा नुकसानदायक नहीं होता। यह हमें सतर्क रहने और जीवन बचाने में मदद करता है। अगर डर न हो, तो जीवन खतरनाक हो सकता है, और अधिक डर जीवन को तनावपूर्ण बना देता है।

वैज्ञानिक अब यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि मस्तिष्क के अलग-अलग हिस्से डर की प्रतिक्रिया को कैसे नियंत्रित करते हैं और अत्यधिक या कम डर की स्थितियों का इलाज कैसे किया जा सकता है। बता दें कि डर एक स्वाभाविक भावना है और यह हमारे जीवन के लिए बेहद जरूरी है। साहसी व्यक्ति भी जब किसी खतरे में फंसते हैं, तो उन्हें डर महसूस होता है। यह शरीर की एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जो हमें खतरों के प्रति सतर्क करती है और जीवन बचाने में मदद करती है।

Tags: amygdalaamygdala controls emotionsbrain functionbrain partsbrain that controls emotionskhabrein jara hat ke
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

Gen Z Gadgets: तार वाले ईयरफोन से डिजी कैम तक, आखिर पुरानी टेक्नोलॉजी की दीवानी क्यों हो रही Gen Z?
Khabrein Jara Hat Ke

Gen Z Gadgets: तार वाले ईयरफोन से डिजी कैम तक, आखिर पुरानी टेक्नोलॉजी की दीवानी क्यों हो रही Gen Z?

14 hours ago
ब्रिटेन का लुंडी द्वीप पानी के गंभीर संकट से जूझ रहा, जलाशयों में सिर्फ 13% पानी बचने से खाली कराने की आशंका
Khabrein Jara Hat Ke

ब्रिटेन का लुंडी द्वीप पानी के गंभीर संकट से जूझ रहा, जलाशयों में सिर्फ 13% पानी बचने से खाली कराने की आशंका

15 hours ago
हिमाचल के काकती गांव में रहते हैं सिर्फ 6 लोग, 300 साल पुराने पुश्तैनी घर और कठिन जीवन की अनोखी कहानी
Khabrein Jara Hat Ke

हिमाचल के काकती गांव में रहते हैं सिर्फ 6 लोग, 300 साल पुराने पुश्तैनी घर और कठिन जीवन की अनोखी कहानी

15 hours ago
योगाभ्यास से पहले प्रार्थना क्यों है जरूरी? जानें मन को शांत करने और ध्यान केंद्रित करने का महत्व
Khabrein Jara Hat Ke

योगाभ्यास से पहले प्रार्थना क्यों है जरूरी? जानें मन को शांत करने और ध्यान केंद्रित करने का महत्व

15 hours ago
दुर्गा पूजा में ‘उलू-उलू’ की आवाज क्यों मानी जाती है शुभ? जानिए बंगाल की अनोखी परंपरा
Khabrein Jara Hat Ke

दुर्गा पूजा में ‘उलू-उलू’ की आवाज क्यों मानी जाती है शुभ? जानिए बंगाल की अनोखी परंपरा

2 days ago
भारत में अशांति फैलाने के लिए विदेशी फंडिंग? मैरी मिलबेन ने सोशल मीडिया पर लगाए आरोप
Khabrein Jara Hat Ke

भारत में अशांति फैलाने के लिए विदेशी फंडिंग? मैरी मिलबेन ने सोशल मीडिया पर लगाए आरोप

2 days ago
ग्लास स्किन के नाम पर बड़ा दावा! 95% सोशल मीडिया वीडियो में मिली गलत या भ्रामक जानकारी
Khabrein Jara Hat Ke

ग्लास स्किन के नाम पर बड़ा दावा! 95% सोशल मीडिया वीडियो में मिली गलत या भ्रामक जानकारी

2 days ago
पूर्ण शलभासन: रीढ़ और पीठ को मजबूत बनाने वाला उन्नत योगासन, जानें अभ्यास का सही तरीका और फायदे
Khabrein Jara Hat Ke

पूर्ण शलभासन: रीढ़ और पीठ को मजबूत बनाने वाला उन्नत योगासन, जानें अभ्यास का सही तरीका और फायदे

3 days ago
सर्दियों में महिलाएं रहेंगी फिट और सेहतमंद, अपनाएं ये 7 आसान हेल्थ टिप्स
Khabrein Jara Hat Ke

सर्दियों में महिलाएं रहेंगी फिट और सेहतमंद, अपनाएं ये 7 आसान हेल्थ टिप्स

3 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In