Newz Gossip
No Result
View All Result
Saturday, February 14, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

इसीलिए भारत को कहा जाता है सांपों का देश, भारत में सांपों की पाई जाती हैं लगभग 367 प्रजातियां

by newzgossip
6 months ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
इसीलिए भारत को कहा जाता है सांपों का देश, भारत में सांपों की पाई जाती हैं लगभग 367 प्रजातियां
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

चाय में गुड़ डालते ही दूध के फटने की वजह है उसकी अम्लता

तारे को निगलने के बाद ब्लैक होल से निकल रही रहस्यमय रोशनी

भोजन के तुरंत बाद ब्रश करना हो सकता है नुकसानदेह

किंग कोबरा यानी नागराज को एशिया में सबसे खतरनाक सांपों में गिना जाता है। जानकार बताते हैं कि इसके विष से पीड़ित की मौत महज 15 से 20 मिनट में हो सकती है। वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट के अनुसार भारत में सांपों की लगभग 367 प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें से सिर्फ 10 प्रतिशत ही जहरीली होती हैं। देश में इन अधिकांश सांपों के विष का एंटीवेनम मौजूद है, लेकिन किंग कोबरा के मामले में अब तक कोई प्रभावी एंटीवेनम विकसित नहीं किया गया है। इस सांप का विष अन्य सभी प्रजातियों की तुलना में कहीं अधिक घातक और जटिल माना जाता है।

किंग कोबरा का विष न्यूरोटॉक्सिक, हीमोटॉक्सिक और साइटोटॉक्सिक तीनों प्रकार के तत्वों का मिश्रण होता है। इसका असर न केवल तंत्रिका तंत्र को तुरंत प्रभावित करता है, बल्कि रक्त और ऊतकों पर भी गंभीर असर डालता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि किसी खतरे के समय यह सांप एक बार में करीब 420 मिलीग्राम तक विष इंजेक्ट कर सकता है, जो दुनिया के किसी भी सांप के मुकाबले सबसे अधिक है।

यही वजह है कि इसके दंश के बाद मौत का खतरा बेहद तेजी से बढ़ जाता है। जहां “बिग फोर” के नाम से मशहूर चार सांप गेहूंवन (कोबरा), करैत, रसल वाइपर और सॉ स्केल वाइपर के डंसने के बाद मरीज को सामान्यतः 45 मिनट से दो घंटे तक का समय मिल जाता है, वहीं किंग कोबरा के मामले में यह समय घटकर सिर्फ 20 मिनट रह जाता है। यह समय भी कई बार विष की मात्रा और पीड़ित की शारीरिक क्षमता पर निर्भर करता है। यदि समय पर इलाज न मिले तो परिणाम लगभग तय माने जाते हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतने खतरनाक विष के बावजूद भारत में इसका एंटीवेनम क्यों नहीं बनाया गया। विशेषज्ञ बताते हैं कि चूंकि देश में सांप के काटने से होने वाली अधिकांश मौतें “बिग फोर” के कारण होती हैं, इसलिए एंटीवेनम निर्माण इन्हीं पर केंद्रित रहा है।

किंग कोबरा मुख्य रूप से घने जंगलों में पाया जाता है और इंसानों से इसका सामना बेहद कम होता है, जिससे इसके दंश के मामले भी दुर्लभ हैं। यही वजह है कि इस पर अलग से शोध और एंटीवेनम निर्माण को प्राथमिकता नहीं दी गई है। उपचार के मामले में डॉक्टर आमतौर पर कोबरा (गेहूंवन) के एंटीवेनम का सहारा लेते हैं। हालांकि, किंग कोबरा के मामले में विष की मात्रा कहीं अधिक होने के कारण एंटीवेनम की खुराक भी कई गुना बढ़ानी पड़ती है और अन्य सहायक दवाओं के साथ कॉम्बिनेशन में दिया जाता है।

Tags: 367 species of snakescobraindia is country of snakeskhabrein jara hat kesnakes are found in India
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

चाय में गुड़ डालते ही दूध के फटने की वजह है उसकी अम्लता
Khabrein Jara Hat Ke

चाय में गुड़ डालते ही दूध के फटने की वजह है उसकी अम्लता

1 day ago
तारे को निगलने के बाद ब्लैक होल से निकल रही रहस्यमय रोशनी
Khabrein Jara Hat Ke

तारे को निगलने के बाद ब्लैक होल से निकल रही रहस्यमय रोशनी

1 day ago
भोजन के तुरंत बाद ब्रश करना हो सकता है नुकसानदेह
Khabrein Jara Hat Ke

भोजन के तुरंत बाद ब्रश करना हो सकता है नुकसानदेह

2 days ago
क्या आप जानते हैं भारतीय नोट पर कब से छप रही महात्मा गांधी की तस्वीर
Khabrein Jara Hat Ke

क्या आप जानते हैं भारतीय नोट पर कब से छप रही महात्मा गांधी की तस्वीर

3 days ago
दाने-दाने में केसर के दम पर फंसी बॉलीवुड की चौकड़ी! 10 के विमल में 4 लाख का केसर कैसे?
Khabrein Jara Hat Ke

दाने-दाने में केसर के दम पर फंसी बॉलीवुड की चौकड़ी! 10 के विमल में 4 लाख का केसर कैसे?

3 days ago
गरुड़ मुद्रा ऊर्जा और सक्रियता बढ़ाने में है सहायक
Khabrein Jara Hat Ke

गरुड़ मुद्रा ऊर्जा और सक्रियता बढ़ाने में है सहायक

4 days ago
गर्भासन योग के रोजाना अभ्यास से पीरियड्स में मिलती है राहत
Khabrein Jara Hat Ke

गर्भासन योग के रोजाना अभ्यास से पीरियड्स में मिलती है राहत

4 days ago
आयुर्वेदिक औषधि त्रिफला करती है वात, पित्त और कफ को संतुलित
Khabrein Jara Hat Ke

आयुर्वेदिक औषधि त्रिफला करती है वात, पित्त और कफ को संतुलित

5 days ago
दलाई लामा कभी जेफ्री एपस्टीन से नहीं मिले, फाइल्स में नाम ने चौंकाया
Khabrein Jara Hat Ke

दलाई लामा कभी जेफ्री एपस्टीन से नहीं मिले, फाइल्स में नाम ने चौंकाया

5 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In