Newz Gossip
No Result
View All Result
Monday, June 8, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

रात 11से सुबह 7 बजे के बीच की नींद सबसे उपयुक्त : विशेषज्ञ

by newzgossip
10 minutes ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
रात 11से सुबह 7 बजे के बीच की नींद सबसे उपयुक्त : विशेषज्ञ
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

सरलमत्स्यासन से पाचन, सांस और पीठ दर्द से मिल सकती है राहत

चमत्कार सुन देशभर से कोल्हमपुर माता मंदिर पहुंचते हैं श्रद्धालु

गर्मी में घमौरियों की समस्या को ना करें नजरंदाज: विशेषज्ञ

आमतौर पर विशेषज्ञ प्रतिदिन 7 से 9 घंटे की नींद लेने की सलाह देते हैं, लेकिन केवल घंटों की संख्या ही पर्याप्त नहीं होती। नींद का समय भी उतना ही महत्वपूर्ण है। स्लीप मेडिसिन विशेषज्ञ के अनुसार, शरीर की एक आंतरिक जैविक घड़ी होती है, जिसे सर्कैडियन रिदम कहा जाता है। यह शरीर को तय समय पर सोने और जागने के लिए संकेत देती है।

अधिकांश लोगों के लिए यह प्राकृतिक चक्र रात लगभग 11 बजे से सुबह 7 बजे के बीच की नींद को सबसे उपयुक्त मानता है। यदि कोई व्यक्ति लगातार इस समय सीमा से बाहर सोता है, तो उसकी जैविक घड़ी प्रभावित हो सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि सर्कैडियन रिदम केवल नींद को ही नियंत्रित नहीं करती, बल्कि हार्मोन के स्राव, शरीर के तापमान, ऊर्जा के स्तर और कोशिकाओं की मरम्मत जैसी कई महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं को भी प्रभावित करती है। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति देर रात सोकर दिन में अपनी आठ घंटे की नींद पूरी भी कर ले, तब भी उसके शरीर की प्राकृतिक लय बाधित हो सकती है। शरीर के लिए केवल नींद की अवधि नहीं, बल्कि उसका सही समय भी मायने रखता है।

लगातार देर से सोने की आदत स्वास्थ्य पर कई नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। इससे हृदय संबंधी समस्याओं और उच्च रक्तचाप का जोखिम बढ़ सकता है। इसके अलावा शरीर की इंसुलिन के प्रति संवेदनशीलता कम हो सकती है, जिससे मधुमेह का खतरा बढ़ने लगता है। शोधों के अनुसार, शरीर के अनेक जैविक जीनों की सामान्य कार्यप्रणाली भी प्रभावित हो सकती है। साथ ही अवसाद, तनाव और चिंता जैसी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का जोखिम भी बढ़ जाता है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, नींद का समय सुधारने के लिए कुछ आसान उपाय अपनाए जा सकते हैं। सुबह जागने के एक से दो घंटे के भीतर कम से कम 30 मिनट तक प्राकृतिक धूप लेना लाभदायक माना जाता है। यह शरीर की जैविक घड़ी को रीसेट करने में मदद करता है। इसके अलावा सोने के निर्धारित समय से दो से तीन घंटे पहले घर की रोशनी को कम कर देना चाहिए, ताकि शरीर को आराम का संकेत मिल सके।

नींद की दिनचर्या सुधारने के लिए रोजाना एक निश्चित समय पर जागने की आदत भी महत्वपूर्ण है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि सप्ताहांत में भी जागने का समय नहीं बदलना चाहिए। नियमित दिनचर्या और सही समय पर सोने की आदत न केवल बेहतर नींद दिलाती है, बल्कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी लंबे समय तक बेहतर बनाए रखने में मदद करती है।

बता दें कि स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित आहार, पर्याप्त पानी और नियमित व्यायाम जितने जरूरी हैं, उतनी ही महत्वपूर्ण अच्छी नींद भी मानी जाती है। जब व्यक्ति सोता है, तब शरीर खुद की मरम्मत करता है और मस्तिष्क दिनभर की जानकारियों को व्यवस्थित करने का काम करता है।

Tags: Best time to sleepkhabrein jara hat kemost suitable sleep timeSleep between 11 PM and 7 AMSleep schedule
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

सरलमत्स्यासन से पाचन, सांस और पीठ दर्द से मिल सकती है राहत
Khabrein Jara Hat Ke

सरलमत्स्यासन से पाचन, सांस और पीठ दर्द से मिल सकती है राहत

15 minutes ago
चमत्कार सुन देशभर से कोल्हमपुर माता मंदिर पहुंचते हैं श्रद्धालु
Khabrein Jara Hat Ke

चमत्कार सुन देशभर से कोल्हमपुर माता मंदिर पहुंचते हैं श्रद्धालु

18 minutes ago
गर्मी में घमौरियों की समस्या को ना करें नजरंदाज: विशेषज्ञ
Khabrein Jara Hat Ke

गर्मी में घमौरियों की समस्या को ना करें नजरंदाज: विशेषज्ञ

1 day ago
इंटरनेट गेम्स के नशे से बच्चों को बचायें
Khabrein Jara Hat Ke

इंटरनेट गेम्स के नशे से बच्चों को बचायें

1 day ago
बच्चों को इस प्रकार सिखाएं कामकाज
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों को इस प्रकार सिखाएं कामकाज

1 day ago
बेहतर प्रदर्शन के लिए बच्चों को लालच देना ठीक नहीं
Khabrein Jara Hat Ke

बेहतर प्रदर्शन के लिए बच्चों को लालच देना ठीक नहीं

1 day ago
कटिचक्रासन के नियमित अभ्यास से मिलते हैं कई शारीरिक लाभ
Khabrein Jara Hat Ke

कटिचक्रासन के नियमित अभ्यास से मिलते हैं कई शारीरिक लाभ

2 days ago
दुनिया भर के टकलों ने लंदन में मनाया खुलकर जश्न
Khabrein Jara Hat Ke

दुनिया भर के टकलों ने लंदन में मनाया खुलकर जश्न

2 days ago
कार को ठंडा करने करे एयर रीसर्कुलेशन बटन का इस्तेमाल
Khabrein Jara Hat Ke

कार को ठंडा करने करे एयर रीसर्कुलेशन बटन का इस्तेमाल

3 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In