Newz Gossip
No Result
View All Result
Wednesday, September 9, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

रीढ़ की मजबूती और वजन नियंत्रित रखने में सहायक है शलभासन

by newzgossip
3 minutes ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
रीढ़ की मजबूती और वजन नियंत्रित रखने में सहायक है शलभासन
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

रेनडियर का दूध पीता हैं मंगोलिया का दुखा समुदाय, अनोखी है जीवनशैली

आसमान छूते जलप्रपात: दुनिया के 10 सबसे ऊंचे और मनमोहक झरने

कुछ ही हफ्तों बाद गायब हो गया ‘तैरता द्वीप’, लोग हैरान

योग की महत्वपूर्ण आसनों में शामिल शलभासन को पीठ, रीढ़ और शरीर की मुख्य मांसपेशियों को मजबूत बनाने वाला योगासन माना जाता है। शलभासन के नियमित अभ्यास से शरीर की मांसपेशियों को सक्रिय रखने और शारीरिक लचीलेपन को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। आयुष मंत्रालय के अनुसार, यह आसन रीढ़ की मजबूती और शरीर का वजन नियंत्रित रखने में भी सहायक हो सकता है।

शलभासन मुख्य रूप से पेट के बल लेटकर किया जाता है। इस दौरान पैरों और शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊपर उठाने का प्रयास किया जाता है। इससे पीठ, कमर और पेट के आसपास की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं। यही वजह है कि इसे पीठ की ताकत बढ़ाने वाले योगासनों में शामिल किया जाता है। नियमित और सही तरीके से अभ्यास करने पर पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद मिल सकती है। हल्के कमर दर्द या साइटिका जैसी समस्या वाले कुछ लोगों के लिए भी यह उपयोगी हो सकता है, लेकिन गंभीर दर्द या चोट होने पर इसे विशेषज्ञ की सलाह के बिना नहीं करना चाहिए। शलभासन करने के लिए सबसे पहले किसी समतल स्थान पर पेट के बल लेट जाएं।

दोनों पैरों को सीधा रखें और हाथों को आगे की ओर फैलाएं। हथेलियां ऊपर की ओर रहें। माथा या ठुड्डी जमीन से लगी हो। अब गहरी सांस लेते हुए शरीर को स्थिर करें। सांस छोड़ते हुए दोनों पैरों को एक साथ धीरे-धीरे ऊपर उठाने का प्रयास करें। पैरों को सीधा रखें और घुटनों को मोड़ने से बचें। अपनी क्षमता के अनुसार हाथों और छाती को भी जमीन से थोड़ा ऊपर उठाया जा सकता है। यह मुद्रा कुछ हद तक सुपरमैन जैसी दिखाई देती है। इस स्थिति में अपनी क्षमता के अनुसार करीब 10 से 30 सेकेंड तक रुकें और सामान्य रूप से सांस लेते रहें। इसके बाद बिना झटके के धीरे-धीरे पैरों, हाथों और छाती को जमीन पर ले आएं।

कुछ समय आराम करने के बाद दोबारा अभ्यास किया जा सकता है। शुरुआत करने वाले लोगों को आसन को लंबे समय तक बनाए रखने के बजाय सही मुद्रा और सांस लेने पर ध्यान देना चाहिए। शलभासन के अभ्यास के दौरान शरीर पर जरूरत से ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहिए। यदि आसन करते समय तेज दर्द, चक्कर या किसी तरह की असहजता महसूस हो तो तुरंत अभ्यास रोक देना चाहिए। गर्भावस्था के दौरान इस आसन से बचना चाहिए। हर्निया, पीठ या गर्दन की गंभीर चोट और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों को भी इसे करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए।

Tags: Benefits of ShalbhasanHow to do Shalbhasankhabrein jara hat kemaintaining weight controlShalbhasan is helpfulShalbhasan strengthening the spinestrengthening the spine
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

रेनडियर का दूध पीता हैं मंगोलिया का दुखा समुदाय, अनोखी है जीवनशैली
Khabrein Jara Hat Ke

रेनडियर का दूध पीता हैं मंगोलिया का दुखा समुदाय, अनोखी है जीवनशैली

10 minutes ago
आसमान छूते जलप्रपात: दुनिया के 10 सबसे ऊंचे और मनमोहक झरने
Khabrein Jara Hat Ke

आसमान छूते जलप्रपात: दुनिया के 10 सबसे ऊंचे और मनमोहक झरने

15 minutes ago
कुछ ही हफ्तों बाद गायब हो गया ‘तैरता द्वीप’, लोग हैरान
Khabrein Jara Hat Ke

कुछ ही हफ्तों बाद गायब हो गया ‘तैरता द्वीप’, लोग हैरान

19 minutes ago
चूहे ऊंचाई से गिरने के बाद भी यूं ही नहीं बच जाते हैं जीवित
Khabrein Jara Hat Ke

चूहे ऊंचाई से गिरने के बाद भी यूं ही नहीं बच जाते हैं जीवित

22 minutes ago
चीन के नास्त्रेदमस की 2027 के लिए पांच डरावनी भविष्यवाणियां
Khabrein Jara Hat Ke

चीन के नास्त्रेदमस की 2027 के लिए पांच डरावनी भविष्यवाणियां

1 day ago
शरीर और मन को संतुलित रखता है महामुद्रा योग
Khabrein Jara Hat Ke

शरीर और मन को संतुलित रखता है महामुद्रा योग

1 day ago
बार-बार सीने में जलन, खट्टी डकार को ना लें हल्के में: एक्सपर्ट
Khabrein Jara Hat Ke

बार-बार सीने में जलन, खट्टी डकार को ना लें हल्के में: एक्सपर्ट

1 day ago
सुबह नाश्ते में मसालेदार चीजें ना खायें
Khabrein Jara Hat Ke

सुबह नाश्ते में मसालेदार चीजें ना खायें

1 day ago
मेसी की कमाई के सामने दूर-दूर तक नहीं टिकते क्रिकेटर
Khabrein Jara Hat Ke

मेसी की कमाई के सामने दूर-दूर तक नहीं टिकते क्रिकेटर

2 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In