Newz Gossip
No Result
View All Result
Saturday, November 7, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

अद्भुत और दुर्लभ मकड़ी लगी वैज्ञानिकों के हाथ

by newzgossip
1 year ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
अद्भुत और दुर्लभ मकड़ी लगी वैज्ञानिकों के हाथ
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

मच्छरों को भगाने के लिए अपनाएं नींबू और लौंग का नुस्खा, जानें इस्तेमाल का तरीका

कमर दर्द और तनाव से राहत दिलाने में मददगार शशकासन, जानें करने का सही तरीका और फायदे

सोआ की पत्तियां खाने के 7 बड़े फायदे, पाचन से लेकर हड्डियों तक रखती हैं मजबूत

थाईलैंड के घने जंगलों से एक ऐसी अविश्वसनीय खबर सामने आई है, जिसने कीट प्रेमियों और वैज्ञानिकों को चौंका दिया है। दरअसल, यहां पर एक अद्भुत और दुर्लभ मकड़ी वैज्ञानिकों के हाथ लगी, जिसके शरीर का एक हिस्सा नर का है तो दूसरा हिस्सा मादा का है। यह मकड़ी अपनी अनोखी और दुर्लभ जैविक बनावट के कारण चर्चा का विषय बन गई है।

यह खोज हमें प्रकृति के एक और अनछुए पहलू से रूबरू कराती है और साबित करती है कि धरती पर अभी भी कितने रहस्य छिपे हैं जो हमारी जानकारी से परे हैं। इस जीव के शरीर के एक तरफ नर और दूसरी तरफ मादा के गुण दिखाई देते हैं, जो इसे अत्यंत दुर्लभ बनाता है। इंटरनेट पर लोगों ने इसे ‘लेडीबॉय स्पाइडर’ नाम दिया है। इसका बायां हिस्सा नारंगी रंग का है, जो मादा के गुणों को दर्शाता है, जबकि दायां हिस्सा सफेद रंग का है जो नर के गुणों को दर्शाता है।

शरीर के अंगों और रंगों में स्पष्ट विभाजन ही इस मकड़ी की बड़ी विशेषता है। यह नन्हा जीव ‘गाइनैंड्रोमॉर्फिज्म’ नामक एक अविश्वसनीय जैविक घटना का जीता-जागता उदाहरण है, जिसका मतलब है कि एक ही जीव के शरीर में नर और मादा दोनों के ही लक्षण और गुण मौजूद हों। वैज्ञानिक इसे एक दुर्लभ आनुवंशिक त्रुटि मानते हैं। शोधकर्ताओं ने इस नई प्रजाति का नाम जापानी कार्टून ‘वन पीस’ के एक किरदार ‘इनाज़ुमा’ के नाम पर रखा है। यह किरदार लिंग बदलने की क्षमता रखता है, जो इस मकड़ी की द्विलिंगी प्रकृति से मेल खाता है। इस हैरतअंगेज मकड़ी की खोज थाईलैंड के कंचनाबुरी प्रांत के एक जंगल में सड़क किनारे हुई।

चुलालोंगकॉर्न यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता मकड़ियों के बिल ढूंढ रहे थे, जब उनकी नजर इस अनोखे जीव पर पड़ी। मकड़ी के रंग और शारीरिक बनावट में यह स्पष्ट अंतर देखते ही शोधकर्ताओं को तुरंत अहसास हो गया कि यह विज्ञान के लिए एक नई और महत्वपूर्ण खोज है। उन्होंने तत्काल चुलालोंगकॉर्न यूनिवर्सिटी के एक्सपर्ट से संपर्क किया। यह मकड़ी ‘विशबोन स्पाइडर’ प्रजाति की है, जो जमीन में बिल बनाकर रहती है और शिकार पर छिपकर हमला करती है।

वैज्ञानिकों को यह भी संदेह है कि यह जहरीली हो सकती है, क्योंकि इसने प्रयोगशाला में अध्ययन के दौरान भी अपने नुकीले दांत से अटैक की कोशिश की थी। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यह अनोखी ‘लेडीबॉय स्पाइडर’ प्रजनन कर सकती है? यह प्रश्न जीव विज्ञान की समझ को और भी गहरा कर सकता है।

लैब में इस अनोखे जीव का अध्ययन करने के बाद रिसर्चर्स ने बताया कि वे अभी निश्चित नहीं हैं कि यह मकड़ी अपने आप बच्चे पैदा कर सकती है या नहीं। प्रयोगशाला में जांच के दौरान यह पाया गया कि इसके शरीर में मादा जननांग तो मौजूद थे, लेकिन नर जननांग इतने विकसित नहीं थे कि वे निषेचन के लिए शुक्राणु स्थानांतरित कर सकें। हालांकि, शोधकर्ताओं का मानना है कि कृत्रिम गर्भाधान के जरिए इसके प्रजनन की संभावना तलाशी जा सकती है। यदि वैज्ञानिक इसमें सफल होते हैं, तो ये ना सिर्फ इस दुर्लभ प्रजाति के संरक्षण में मदद करेगा, बल्कि गाइनैंड्रोमॉर्फिज्म की घटना पर भी नई जानकारी प्रदान करेगा।

Tags: khabrein jara hat kerare spiderunusual spider
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

मच्छरों को भगाने के लिए अपनाएं नींबू और लौंग का नुस्खा, जानें इस्तेमाल का तरीका
Khabrein Jara Hat Ke

मच्छरों को भगाने के लिए अपनाएं नींबू और लौंग का नुस्खा, जानें इस्तेमाल का तरीका

5 hours ago
कमर दर्द और तनाव से राहत दिलाने में मददगार शशकासन, जानें करने का सही तरीका और फायदे
Khabrein Jara Hat Ke

कमर दर्द और तनाव से राहत दिलाने में मददगार शशकासन, जानें करने का सही तरीका और फायदे

5 hours ago
सोआ की पत्तियां खाने के 7 बड़े फायदे, पाचन से लेकर हड्डियों तक रखती हैं मजबूत
Khabrein Jara Hat Ke

सोआ की पत्तियां खाने के 7 बड़े फायदे, पाचन से लेकर हड्डियों तक रखती हैं मजबूत

1 day ago
सर्दियों में रोज धूप सेंकने के 7 बड़े फायदे, हड्डियां मजबूत और तनाव होगा कम
Khabrein Jara Hat Ke

सर्दियों में रोज धूप सेंकने के 7 बड़े फायदे, हड्डियां मजबूत और तनाव होगा कम

1 day ago
बद्ध पद्मासन के फायदे: शरीर का लचीलापन बढ़ाने के साथ कंधों और पीठ को रखता है सक्रिय
Khabrein Jara Hat Ke

बद्ध पद्मासन के फायदे: शरीर का लचीलापन बढ़ाने के साथ कंधों और पीठ को रखता है सक्रिय

2 days ago
केवलादेव नेशनल पार्क में क्यों आते हैं हजारों विदेशी पक्षी? जानें ऐचा घास का महत्व
Khabrein Jara Hat Ke

केवलादेव नेशनल पार्क में क्यों आते हैं हजारों विदेशी पक्षी? जानें ऐचा घास का महत्व

3 days ago
सांप के जहर से बनी हाई BP की दवा! जानें कैसे खोजी गई कैप्टोप्रिल
Khabrein Jara Hat Ke

सांप के जहर से बनी हाई BP की दवा! जानें कैसे खोजी गई कैप्टोप्रिल

3 days ago
यमन के सोकोत्रा द्वीप पर पेड़ों से निकलता है खून! जानें ड्रैगन ब्लड ट्री का रहस्य
Khabrein Jara Hat Ke

यमन के सोकोत्रा द्वीप पर पेड़ों से निकलता है खून! जानें ड्रैगन ब्लड ट्री का रहस्य

3 days ago
डेथ वैली में अपने आप कैसे चलते हैं भारी पत्थर? वैज्ञानिकों ने खोला 100 साल पुराना रहस्य
Khabrein Jara Hat Ke

डेथ वैली में अपने आप कैसे चलते हैं भारी पत्थर? वैज्ञानिकों ने खोला 100 साल पुराना रहस्य

4 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In