Newz Gossip
No Result
View All Result
Saturday, June 13, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

मत्स्यासन के अभ्यास से मिलेगा संतुलन और लचीलापन

by newzgossip
2 weeks ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
मत्स्यासन के अभ्यास से मिलेगा संतुलन और लचीलापन
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

ज्वालामुखी के अंदर बना दिया हरा-भरा फुटबॉल मैदान, नाम दिया देवताओं का मैदान

…लो आ गया फिर युवा होने वाला इंजेक्शन! इंसान पर हुआ पहला ट्रायल

चीन में मिला शिकारी डायनासोर का करोडों साल पुराना जीवाश्म

मोबाइल और कंप्यूटर स्क्रीन पर घंटों काम करने की आदत तथा गलत तरीके से बैठने के कारण लोगों में आंखों में खिंचाव, पीठ दर्द, गर्दन में जकड़न और शरीर के संतुलन में कमी जैसी समस्या आम होती जा रही हैं। इन समस्याओं निपटने में योग क्रिया में मत्स्यासन आसान तरीका है। आगामी विश्व योग दिवस को ध्यान में रखते हुए आयुष मंत्रालय लगातार विभिन्न योगासनों और उनके लाभों की जानकारी साझा कर रहा है। इसी क्रम में मंत्रालय ने मत्स्यासन को बेहद लाभकारी आसन बताया है, जो शरीर की कई सामान्य लेकिन परेशान करने वाली समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है।

योग विशेषज्ञों के अनुसार मत्स्यासन का नियमित अभ्यास शरीर को लचीला बनाने के साथ-साथ रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है। यह आसन विशेष रूप से गर्दन, छाती और कंधों की मांसपेशियों को खोलने में मदद करता है, जिससे शरीर में जकड़न कम होती है। लंबे समय तक स्क्रीन देखने से आंखों के आसपास होने वाला तनाव भी इस आसन से कम किया जा सकता है। इसके अलावा गले की मांसपेशियों को आराम मिलने से थायरॉइड ग्रंथि के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

विशेषज्ञ बताते हैं कि मत्स्यासन श्वास संबंधी परेशानियों में भी लाभकारी माना जाता है। इस आसन को करने से फेफड़ों की क्षमता बेहतर होती है और सांस लेने की प्रक्रिया अधिक सहज बनती है। मानसिक तनाव कम करने और मन को शांत रखने में भी यह योगासन सहायक साबित होता है। नियमित अभ्यास से शरीर का संतुलन बेहतर होता है और ऊर्जा का स्तर बढ़ता है।

मत्स्यासन करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल सीधे लेटना होता है। इसके बाद हाथों को शरीर के पास रखते हुए हथेलियों को नीचे की ओर रखें। फिर कोहनियों का सहारा लेते हुए छाती को ऊपर उठाएं और सिर को पीछे की ओर झुकाकर उसका ऊपरी भाग जमीन से लगाएं। इस दौरान पैरों को सीधा रखा जा सकता है या कमलासन की मुद्रा में भी बैठा जा सकता है। सामान्य गति से सांस लेते हुए 15 से 30 सेकंड तक इस स्थिति में रहने की सलाह दी जाती है।

Tags: Benefits of MatsyasanaHow to do Matsyasanakhabrein jara hat keMatsyasanaMatsyasana will provide balanceMatsyasana will provide flexibility
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

ज्वालामुखी के अंदर बना दिया हरा-भरा फुटबॉल मैदान, नाम दिया देवताओं का मैदान
Khabrein Jara Hat Ke

ज्वालामुखी के अंदर बना दिया हरा-भरा फुटबॉल मैदान, नाम दिया देवताओं का मैदान

6 hours ago
…लो आ गया फिर युवा होने वाला इंजेक्शन! इंसान पर हुआ पहला ट्रायल
Khabrein Jara Hat Ke

…लो आ गया फिर युवा होने वाला इंजेक्शन! इंसान पर हुआ पहला ट्रायल

6 hours ago
चीन में मिला शिकारी डायनासोर का करोडों साल पुराना जीवाश्म
Khabrein Jara Hat Ke

चीन में मिला शिकारी डायनासोर का करोडों साल पुराना जीवाश्म

1 day ago
पीओके में क्यों है प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और अलग झंडा? जानिए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का पूरा सच
Khabrein Jara Hat Ke

पीओके में क्यों है प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और अलग झंडा? जानिए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का पूरा सच

1 day ago
नियमित योगाभ्यास से माइग्रेन की तीव्रता को कर सकते हैं कम: विशेषज्ञ
Khabrein Jara Hat Ke

नियमित योगाभ्यास से माइग्रेन की तीव्रता को कर सकते हैं कम: विशेषज्ञ

1 day ago
बच्चों को सही समय पर सिखाई गई आदतें बनाती हैं जिम्मेदार
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों को सही समय पर सिखाई गई आदतें बनाती हैं जिम्मेदार

1 day ago
भद्रासन घुटनों और कूल्हों को मजबूत बनाने में सहायक
Khabrein Jara Hat Ke

भद्रासन घुटनों और कूल्हों को मजबूत बनाने में सहायक

2 days ago
आयरलैंड में लगता है लाल बाल वालों का अनूठा मेला
Khabrein Jara Hat Ke

आयरलैंड में लगता है लाल बाल वालों का अनूठा मेला

2 days ago
गुड्डे से शादी, गुड्डे पर बेवफाई का आरोप: ब्राजील की महिला की अनोखी कहानी में नया मोड़
Khabrein Jara Hat Ke

गुड्डे से शादी, गुड्डे पर बेवफाई का आरोप: ब्राजील की महिला की अनोखी कहानी में नया मोड़

2 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In