Newz Gossip
No Result
View All Result
Monday, September 21, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

तारे को निगलने के बाद ब्लैक होल से निकल रही रहस्यमय रोशनी

by newzgossip
7 months ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
तारे को निगलने के बाद ब्लैक होल से निकल रही रहस्यमय रोशनी
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

Solar System Cost Recovery: कितने समय में वसूल हो सकती है लागत? जानें 1, 3 और 5 kW का हिसाब

रात में बार-बार नींद खुलने के हो सकते हैं कई कारण, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

रीढ़ को स्वस्थ रखने में मदद करेंगे ये योगासन, कमर और गर्दन की जकड़न में भी हो सकते हैं उपयोगी

अंतरिक्ष में बने ब्लैक होल द्वारा एक तारा को निगलने के बाद रहस्यमय रोशनी निकलना प्रारंभ हुई, वह समय के साथ और तेज होती जा रही है। इस दृश्य को देखकर वैज्ञानिक भी अचंभित है। वैज्ञानिकों ने एक ऐसे सुपरमैसिव ब्लैक होल का अविश्वसनीय दृश्य कैद किया है, जिसने एक तारे को निगलने के बाद ऐसी ऊर्जा छोड़नी शुरू की जो रुकने का नाम ही नहीं ले रही। वैज्ञानिकों ने इस शक्तिशाली जेट को मज़ाकिया अंदाज़ में ‘जेटटी मेकजेटफेस’ नाम दिया है। यह ब्लैक होल 2018 में पहली बार चर्चा में आया था, जब इसने अपने विशाल गुरुत्वाकर्षण बल से एक तारे को टुकड़ों में बदल दिया था।

आमतौर पर ऐसी घटनाएं कुछ महीनों या एक-दो साल के भीतर मंद पड़ जाती हैं, लेकिन यह ब्लैक होल इसके ठीक उलट लगातार और भी ज्यादा चमकदार और ऊर्जावान होता जा रहा है। आज यह ब्रह्मांड की सबसे चमकीली वस्तुओं में शुमार हो चुका है। यूनिवर्सिटी ऑफ ओरेगन की एस्ट्रोफिजिसिस्ट यवेटे सेंडेस ने इस घटना को बेहद असामान्य बताया है। उनके अनुसार किसी खगोलीय घटना की ऊर्जा चार साल बाद भी बढ़ती रहे, यह विज्ञान के लिए एक बड़ी पहेली है। शोध के मुताबिक यह ब्लैक होल अब 2019 के मुकाबले लगभग 50 गुना ज्यादा चमक पैदा कर रहा है।

वैज्ञानिकों ने इसकी तुलना ‘स्टार वार्स’ के काल्पनिक ‘डेथ स्टार’ से की है, लेकिन वास्तविकता में ‘जेटटी मेकजेटफेस’ उससे खरबों गुना अधिक शक्तिशाली है। यह विस्फोटक ऊर्जा एक टाइडल डिसरप्शन इवेंट (टीडीई) का नतीजा है। जब कोई तारा किसी सुपरमैसिव ब्लैक होल के अत्यधिक करीब पहुंच जाता है, तो उसका गुरुत्वाकर्षण तारे को ‘स्पैगेटीफिकेशन’ प्रक्रिया में खींचकर लंबा और पतला कर देता है। तारा टूटता है और उसके अवशेष ब्लैक होल के चारों ओर घूमते हुए एक चमकदार डिस्क बनाते हैं। इसी दौरान तीव्र रेडिएशन और हाई-एनर्जी जेट बाहर की ओर फूटते हैं।

एटी 2018 एचवायझेड नामक इस घटना में बना जेट अब तक का सबसे शक्तिशाली माना जा रहा है। हालांकि इसकी चमक पृथ्वी से 66.5 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर स्थित एक शांत गैलेक्सी से आ रही है, इसलिए किसी खतरे की आशंका नहीं है। वैज्ञानिकों का कहना है कि जेट की दिशा पृथ्वी की ओर नहीं है। यदि यह सीधे हमारी ओर संकेत करता, तो यह अपनी अपार ऊर्जा के कारण ग्रहों को शुरुआती कुछ प्रकाश वर्ष की दूरी में ही नष्ट कर सकता था।

‘जेटटी मेकजेटफेस’ जैसी घटना अत्यंत दुर्लभ है। अब तक देखे गए 100 से अधिक टीडीईएस में केवल 1 प्रतिशत में ही इतना शक्तिशाली और प्रकाश की गति के करीब भागने वाला ‘रिलेटिविस्टिक जेट’ देखा गया है। वैज्ञानिकों का मानना है कि भविष्य में ‘स्क्वायर किलोमीटर एरे’ जैसे उन्नत टेलिस्कोप इस प्रकार की रहस्यमय घटनाओं को और बेहतर समझने में बड़ी भूमिका निभाएंगे।

खगोलविदों का अनुमान है कि इस जेट की ताकत अब भी बढ़ रही है और संभव है कि 2027 तक यह ऊर्जा अपने चरम पर पहुंच जाए। इसके बाद इसके धीरे-धीरे कमजोर होने की उम्मीद है। वैज्ञानिक यह भी मानते हैं कि शुरुआत में यह जेट काफी पतला था, लेकिन समय के साथ इसके चौड़ा होने के कारण इसकी चमक पृथ्वी तक अधिक मात्रा में पहुंच रही है।

Tags: AT 2018 HYZblack holekhabrein jara hat keMysterious lightMysterious light emanating from black hole
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

Solar System Cost Recovery: कितने समय में वसूल हो सकती है लागत? जानें 1, 3 और 5 kW का हिसाब
Khabrein Jara Hat Ke

Solar System Cost Recovery: कितने समय में वसूल हो सकती है लागत? जानें 1, 3 और 5 kW का हिसाब

9 hours ago
रात में बार-बार नींद खुलने के हो सकते हैं कई कारण, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
Khabrein Jara Hat Ke

रात में बार-बार नींद खुलने के हो सकते हैं कई कारण, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

9 hours ago
रीढ़ को स्वस्थ रखने में मदद करेंगे ये योगासन, कमर और गर्दन की जकड़न में भी हो सकते हैं उपयोगी
Khabrein Jara Hat Ke

रीढ़ को स्वस्थ रखने में मदद करेंगे ये योगासन, कमर और गर्दन की जकड़न में भी हो सकते हैं उपयोगी

9 hours ago
Gen-Z Dating: सिर्फ रिलेशनशिप नहीं, डेटिंग की हर कंफ्यूजिंग सिचुएशन का है अलग नाम
Khabrein Jara Hat Ke

Gen-Z Dating: सिर्फ रिलेशनशिप नहीं, डेटिंग की हर कंफ्यूजिंग सिचुएशन का है अलग नाम

9 hours ago
बरसाना: जहां आज भी जीवंत है राधा-कृष्ण के प्रेम की अमर गाथा, जानें इन पवित्र स्थलों का महत्व
Khabrein Jara Hat Ke

बरसाना: जहां आज भी जीवंत है राधा-कृष्ण के प्रेम की अमर गाथा, जानें इन पवित्र स्थलों का महत्व

1 day ago
झंकार सैम मंदिर: भगवान शिव से जुड़ी मान्यताओं वाला देवभूमि का अनोखा धाम, जानें पौराणिक कहानी
Khabrein Jara Hat Ke

झंकार सैम मंदिर: भगवान शिव से जुड़ी मान्यताओं वाला देवभूमि का अनोखा धाम, जानें पौराणिक कहानी

1 day ago
Train Ticket: टिकट पर गलत उम्र लिखना पड़ सकता है भारी, TTE कर सकता है कार्रवाई; जानें रेलवे का नियम
Khabrein Jara Hat Ke

Train Ticket: टिकट पर गलत उम्र लिखना पड़ सकता है भारी, TTE कर सकता है कार्रवाई; जानें रेलवे का नियम

1 day ago
चीन में हवा में उल्टी लटककर दौड़ती है सस्पेंडेड मोनोरेल, कांच के फर्श से दिखता है नीचे का शहर
Khabrein Jara Hat Ke

चीन में हवा में उल्टी लटककर दौड़ती है सस्पेंडेड मोनोरेल, कांच के फर्श से दिखता है नीचे का शहर

1 day ago
Shavasana Benefits: तनाव और चिंता कम करने में मदद करता है शवासन? जानें सही तरीका और फायदे
Khabrein Jara Hat Ke

Shavasana Benefits: तनाव और चिंता कम करने में मदद करता है शवासन? जानें सही तरीका और फायदे

2 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In