Newz Gossip
No Result
View All Result
Sunday, July 5, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

स्मार्ट कुकिंग की आदतें अपनाकर बनाए भोजन को और स्वास्थ्यवर्धक

by newzgossip
15 minutes ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
स्मार्ट कुकिंग की आदतें अपनाकर बनाए भोजन को और स्वास्थ्यवर्धक
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

दुनिया की खूनी नदियां: कहीं प्राकृतिक वजह तो कहीं प्रदूषण से लाल हुआ पानी

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग लंबी उम्र और बेहतर स्वास्थ्य का नया मंत्र: अध्ययन

लो ब्लड प्रेशर बनता है अल्जाइमर का कारण : अध्ययन

अच्छा स्वास्थ्य केवल पौष्टिक भोजन खाने से ही नहीं, बल्कि उसे सही तरीके से पकाने पर भी निर्भर करता है। स्मार्ट कुकिंग की आदतें अपनाकर हम भोजन को अधिक पौष्टिक, स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक बना सकते हैं। खाना पकाते समय छोटी-छोटी सावधानियां लंबे समय तक हमें कई बीमारियों से बचाने में मदद करती हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने पोस्ट कर बताया कि खाना बनाते समय तेल की मात्रा को नियंत्रित करना बहुत आवश्यक है।

अक्सर लोग बिना माप के तेल डाल देते हैं, जिससे भोजन में आवश्यकता से अधिक वसा शामिल हो जाती है। इसलिए, तेल डालने के लिए हमेशा चम्मच का उपयोग करना चाहिए। इससे तेल की सही मात्रा का उपयोग होता है और अतिरिक्त कैलोरी से बचाव होता है। कम तेल में बना भोजन हृदय के लिए बेहतर होता है तथा मोटापा, उच्च रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं के खतरे को भी कम करता है।

दूसरी महत्वपूर्ण आदत है बार-बार तला हुआ भोजन खाने से बचना। तले हुए खाद्य पदार्थ स्वादिष्ट तो लगते हैं, लेकिन इनमें अधिक मात्रा में वसा और कैलोरी होती है। नियमित रूप से समोसा, पकौड़े, चिप्स, पूड़ी या अन्य तले हुए खाद्य पदार्थ खाने से मोटापा, मधुमेह और हृदय रोगों का जोखिम बढ़ सकता है। यदि कभी तला हुआ भोजन खाना भी हो, तो उसे सीमित मात्रा में और कभी-कभार ही खाना चाहिए। दैनिक भोजन में ताजे फल, हरी सब्जियां, दालें और साबुत अनाज को अधिक स्थान देना चाहिए।

स्वस्थ जीवन के लिए खाना पकाने के तरीकों का चुनाव भी बहुत महत्वपूर्ण है। चीजों को तेल में तलने के बजाय भाप में पकाना (स्टीमिंग), भूनना (रोस्टिंग), उबालना (बॉयलिंग) या ग्रिल करना अधिक लाभदायक होता है। भाप में पकी सब्जियों में विटामिन और खनिज अधिक मात्रा में सुरक्षित रहते हैं। ग्रिल या रोस्ट किए गए खाद्य पदार्थ कम तेल में तैयार हो जाते हैं और उनका स्वाद भी अच्छा रहता है। इसी प्रकार हल्का भूनकर या उबालकर बनाया गया भोजन पाचन के लिए भी बेहतर माना जाता है। इसके अलावा, ताजी सामग्री का उपयोग करना, भोजन को अधिक देर तक न पकाना और आवश्यकता से अधिक नमक तथा चीनी का प्रयोग न करना भी स्मार्ट कुकिंग का हिस्सा है।

Tags: adopting smart cooking habitskhabrein jara hat keMake your meals healthiersmart cookingsmart cooking habits
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

दुनिया की खूनी नदियां: कहीं प्राकृतिक वजह तो कहीं प्रदूषण से लाल हुआ पानी
Khabrein Jara Hat Ke

दुनिया की खूनी नदियां: कहीं प्राकृतिक वजह तो कहीं प्रदूषण से लाल हुआ पानी

10 minutes ago
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग लंबी उम्र और बेहतर स्वास्थ्य का नया मंत्र: अध्ययन
Khabrein Jara Hat Ke

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग लंबी उम्र और बेहतर स्वास्थ्य का नया मंत्र: अध्ययन

19 minutes ago
लो ब्लड प्रेशर बनता है अल्जाइमर का कारण : अध्ययन
Khabrein Jara Hat Ke

लो ब्लड प्रेशर बनता है अल्जाइमर का कारण : अध्ययन

25 minutes ago
मोबाइल के कारण बच्चों की भाषा सीखने की क्षमता हो सकती प्रभावित
Khabrein Jara Hat Ke

मोबाइल के कारण बच्चों की भाषा सीखने की क्षमता हो सकती प्रभावित

23 hours ago
यूरोप गर्मी से बेहाल, चीन का छत की बारिश विज्ञान क्यों है कमाल?
Khabrein Jara Hat Ke

यूरोप गर्मी से बेहाल, चीन का छत की बारिश विज्ञान क्यों है कमाल?

23 hours ago
बफैलो हंप का सबसे प्रमुख कारण हो सकता है कुशिंग सिंड्रोम
Khabrein Jara Hat Ke

बफैलो हंप का सबसे प्रमुख कारण हो सकता है कुशिंग सिंड्रोम

2 days ago
खाना बनाते समय तेल की मात्रा नियंत्रित करना जरुरी
Khabrein Jara Hat Ke

खाना बनाते समय तेल की मात्रा नियंत्रित करना जरुरी

3 days ago
खतरे को भाप कर मरने की नाटक करना जीव-जंतुओं की है रक्षा रणनीति
Khabrein Jara Hat Ke

खतरे को भाप कर मरने की नाटक करना जीव-जंतुओं की है रक्षा रणनीति

4 days ago
बच्चों में मीठे ड्रिंक्स की आदत बन सकती है कई बीमारियों का कारण
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों में मीठे ड्रिंक्स की आदत बन सकती है कई बीमारियों का कारण

4 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In