Newz Gossip
No Result
View All Result
Sunday, July 19, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

बेहतर प्रदर्शन के लिए बच्चों को लालच देना ठीक नहीं

by newzgossip
1 month ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
बेहतर प्रदर्शन के लिए बच्चों को लालच देना ठीक नहीं
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

तीन योगासन करने से मिल सकती है कमर दर्द में राहत

अब कनाडा में माता-पिता और दादा-दादी को साथ नहीं रख पाएंगे भारतीय

अंधेरा होते ही हरे रंग की रोशनी बिखेरने लगती हैं ये मशरुम

अभिभावक कई बार बेहतर प्रदर्शन के लिए बच्चों को लालच देते हैं जो सही नहीं हैं। अगर आप भी अपने बच्चों को इस प्रकार की बातें कहते हैं कि अगर तुम समय पर अपनी पढ़ाई पूरी कर लोगे यह अच्छे नंबर लाओगे या फिर अपनी हॉबी क्लास में अच्छे से सीखोगे, तो तुम्हें तुम्हारा पसंदीदा खिलौना देंगे। कभी-कभार के लिए तो यह ठीक है, लेकिन जब यह रोज की आदत बन जाए, तो ऐसे में बच्चे के लिए अपने काम को सही तरीके से कर पाना कठिन होता है। काम की बजाय उसका पूरा ध्यान काम खत्म होने पर मिलने वाली चीजों में ही लगा रह जाता है, जिसकी वजह से वो अपना काम निपटाने वाले अंदाज में करता है। बच्चे में पनपती यह आदत धीरे-धीरे उसकी रचनात्मकता को भी कम कर सकती है।

जरुरत से ज्यादा अपेक्षाएं ना रखें
अपने बच्चे को ऑलराउंडर बनाने के फेर में उस पर जरुरत से ज्यादा दबाव ना बनाएं। आपका बच्चा सारी चीजों में पारंगत हो जाए, इसकी अपेक्षा ना करें। यह जरूरी नहीं है कि आपका बच्चा पढ़ाई में अच्छा है, अच्छी ड्रॉईंग करता है, खेल में अच्छा है, तो वो अच्छा गाना भी गाएगा और डांस भी कर लेगा। अपने बच्चे को उतना ही करने दें, जितना वो सहजता से कर पाए। बहुत सारे के चक्कर में वो कोई भी काम ठीक से नहीं कर पाएगा।

पसंदीदा काम करने दें
छोटे से बच्चे पर अपनी पसंद ना थोपें। उसे वो काम करने दें, जो करना उसे पसंद है। अगर वो डांस क्लास या वॉलीबॉल की क्लास में नहीं जाना चाहता है, तो उसके दोस्त ऐसा कर रहे हैं, यह सोचकर आप उसे भी ऐसा करने के लिए मजबूर ना करें। अगर उसका मन घर में बैठकर कलरिंग करने का है या फिर वह टीवी पर थोड़ी देर के लिए अपना पसंदीदा कार्टून देखना चाहता है, तो इसके लिए आप उसे मना ना करें। अगर आपके पास समय है, तो उसके साथ बैठकर वो काम करें, जिसमें उसे मजा आ रहा हो। उसे बातों-बातों में जिंदगी के बारे में अच्छी बातें बताएं।

असफलता का भय ना दिखायें
बच्चे में किसी भी काम को रचनात्मक तरीके से करने की भावना तभी आएगी, जब उसके अंदर हार का डर नहीं होगा। अभिभावक के तौर पर यह आपका दायित्व है कि अपने बच्चे के अंदर सफलता और असफलता को लेकर सही सोच विकसित करें। अपने बच्चे के अंदर असफलता से भी सीखने का भाव भरें।

अपने बच्चे को पूरा समय दें। भले ही आप कितनी भी व्यस्त क्यों ना हों, दिन का कुछ समय सिर्फ अपने बच्चे के लिए रखें। इस समय में आप उसके मन में उठने वाली जिज्ञासाओं को शांत करें। उसके छोटे-छोटे सवालों का धैर्यपूर्वक जवाब दें। उसे अच्छी कहानियां सुनाएं, इससे आपके बच्चे की रचनात्मकता बढे़गी।

अपने बच्चे से इस बात की उम्मीद न करें कि वो किसी भी काम को एक ही समय में पूरा कर लेगा। उसे काम पूरा करने के लिए वक्त दें। अपने बच्चे के किसी काम की अवहेलना न करें। तुमने तो सारा खराब कर दिया जैसी बातें भूलकर भी ना करें।

Tags: children to perform betterDo not have excessive expectations.Do not instill a fear of failure.khabrein jara hat keLet them do the work they enjoy.not right to use incentives
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

तीन योगासन करने से मिल सकती है कमर दर्द में राहत
Khabrein Jara Hat Ke

तीन योगासन करने से मिल सकती है कमर दर्द में राहत

19 hours ago
अब कनाडा में माता-पिता और दादा-दादी को साथ नहीं रख पाएंगे भारतीय
Khabrein Jara Hat Ke

अब कनाडा में माता-पिता और दादा-दादी को साथ नहीं रख पाएंगे भारतीय

19 hours ago
अंधेरा होते ही हरे रंग की रोशनी बिखेरने लगती हैं ये मशरुम
Khabrein Jara Hat Ke

अंधेरा होते ही हरे रंग की रोशनी बिखेरने लगती हैं ये मशरुम

3 days ago
इंसान अपनी कुछ प्रिय वस्तुओं को मान लेता है स्वयं की पहचान का हिस्सा
Khabrein Jara Hat Ke

इंसान अपनी कुछ प्रिय वस्तुओं को मान लेता है स्वयं की पहचान का हिस्सा

3 days ago
स्वस्थ एकांत और नुकसानदायक सामाजिक अलगाव के बीच होता है अंतर
Khabrein Jara Hat Ke

स्वस्थ एकांत और नुकसानदायक सामाजिक अलगाव के बीच होता है अंतर

5 days ago
वैज्ञानिकों ने विकसित की ‘स्मार्ट घाव ड्रेसिंग’, संक्रमण को रोकेगी
Khabrein Jara Hat Ke

वैज्ञानिकों ने विकसित की ‘स्मार्ट घाव ड्रेसिंग’, संक्रमण को रोकेगी

5 days ago
अनोखे और विवादित क्रॉइसांट को लेकर सुर्खियां बटोर रही बेकरी
Khabrein Jara Hat Ke

अनोखे और विवादित क्रॉइसांट को लेकर सुर्खियां बटोर रही बेकरी

6 days ago
बारिश के मौसम में बीमारियों से बचने करें ये आसान उपाय
Khabrein Jara Hat Ke

बारिश के मौसम में बीमारियों से बचने करें ये आसान उपाय

6 days ago
आज के डिजिटल युग में आंखों को इस प्रकार रखें ठीक
Khabrein Jara Hat Ke

आज के डिजिटल युग में आंखों को इस प्रकार रखें ठीक

6 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In