Newz Gossip
No Result
View All Result
Wednesday, February 4, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य LIFE STYLE

नई मां के लिए जरूरी है कैसे रखें अपने नवजात शिशु का खास ख्याल

by newzgossip
3 years ago
in LIFE STYLE
0
नई मां के लिए जरूरी है कैसे रखें अपने नवजात शिशु का खास ख्याल
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट

आधुनिक जीवन शैली में बढती जा रही है स्लिप डिस्क की समस्या

दिन के उजाले से सुधर सकती है डायबिटीज मरीजों की स्थिति

अक्सर देखा गया है कि जो महिलाएं पहली बार मां बनती हैं वे कई बातों को लेकर परेशान या दुविधा में रहती हैं ख़ासकर जब बच्चा पैदा होता है. जैसे-जैसे शिशु बढ़ता है उसकी खानपान उसमें होनेवाले परिवर्तन को लेकर भी कई तरह की बातें नई-नई बनी मां के दिमाग़ में चलती रहती हैं.

आरजेएन अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल की वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रचना डोगरा के अनुसार बच्चे के पैदा होने से लेकर सालभर तक का समय बहुत महत्वपूर्ण होता है. यहां पर हम कुछ छोटी-छोटी बातें बता रहे हैं जिससे आप जान सकेंगी कि आपके शिशु की परवरिश सही हो रही है. बस आपको ध्यान देने और सावधानी बरतने की ज़रूरत है.

· मां का पहला दूध शिशु को देना बहुत ज़रूरी है इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन एंटीबॉडीज होते हैं जो बच्चे को पहले साल में इंफेक्शन से बचाते हैं.

· ध्यान रहे हर रोज़ बच्चे के वज़न में 25 से 30 ग्राम की बढ़ोतरी होती है.

· बच्चे के पैदा होने पर दूध पिलाने को लेकर कोई ख़ास नियम नहीं है विशेषकर शुरुआती कुछ दिन. जब बच्चा चाहे उसे दूध पिलाए यानी भूख लगने रोने पर उसे तुरंत दूध पिलाएं. फिर चाहे वो आधा घंटा हो या एक-दो घंटा.

· यदि शिशु काफ़ी कमज़ोर पैदा हुआ है तो उसे जगाकर भी दूध दिया जा सकता है.

· चार-पांच दिन बाद उसे दो घंटे में केवल मां का ही दूध दें. उसे ऊपर से ग्राइप वॉटर आदि ना दें.

· कुछ लोग शिशु की मालिश पैदा होने के अगले दिन से शुरू कर देते हैं तो कुछ 4-5 दिन बाद में करते हैं.

· बच्चे के लिए मालिश बहुत ज़रूरी है. इससे रक्त का संचार बढ़ता है.

· शिशु की मालिश किसी भी बेबी ऑयल या फिर सौम्य तेल से करें.

· मां के लिए बच्चे को मसाज करना इसलिए भी ज़रूरी है क्योंकि इससे शिशु-मां के बीच संवाद बनता है और बच्चे को भी मां का मालिश करना अच्छा लगता है.

· तेल मालिश के आधे घंटे बाद शिशु को स्नान ज़रूर कराएं वरना उसके रोमछिद्र बंद हो जाएंगे.

· शुरुआती दिनों में शिशु अधिकतर सोते रहते हैं. उनकी नींद 16 से 20 घंटे तक भी हो सकती हैं.

· यदि बच्चा दूध पीने के बाद सो रहा है तो इसका मतलब है वह अपना पूरा आहार ले रहा है.

· शिशु को सूती या नर्म-मुलायम कपड़े ही पहनाएं.

· नैपी बदलने का ध्यान रखें.

· उसके सारे कपड़े धोने के बाद थोड़ा-सा डेटॉल डालकर एक बार फिर से पानी से निकाल लें.

· शिशु के कपड़े धूप में सुखाएं.

· अक्सर मां को लगता है मेरा दूध बच्चे को पूरा नहीं होता यह सोच सही नहीं. दरअसल हम यह नहीं देख सकते हैं कि बच्चे के पेट में कितना दूध जा रहा है. कुछ मिनट तक ब्रेस्ट फीडिंग यानी स्तनपान करने के बाद वो अलग हो जाता है. यदि वो दूध पीने के बाद सो रहा है तो इसका मतलब है कि शिशु अपना पूरा आहार ले रहा है

Tags: life styleNew Born BabySpecial Care tips for New BornTips for New born Child
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट
LIFE STYLE

फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट

2 days ago
आधुनिक जीवन शैली में बढती जा रही है स्लिप डिस्क की समस्या
LIFE STYLE

आधुनिक जीवन शैली में बढती जा रही है स्लिप डिस्क की समस्या

2 days ago
दिन के उजाले से सुधर सकती है डायबिटीज मरीजों की स्थिति
HEALTH

दिन के उजाले से सुधर सकती है डायबिटीज मरीजों की स्थिति

3 weeks ago
विटामिन डी3 की कमी से जुड़ी हैं कई परेशानियां
HEALTH

विटामिन डी3 की कमी से जुड़ी हैं कई परेशानियां

3 weeks ago
दलिया को नाश्ते में शामिल करने से मिलते हैं कई लाभ
HEALTH

दलिया को नाश्ते में शामिल करने से मिलते हैं कई लाभ

3 weeks ago
डाइट में बदलाव करके भी कर सकते हैं वजन कम, क्या कहते हैं एक्सपर्टस
LIFE STYLE

डाइट में बदलाव करके भी कर सकते हैं वजन कम, क्या कहते हैं एक्सपर्टस

3 weeks ago
सर्दियों में शरीर की कई जरूरतों को पूरा करता है अंडा
HEALTH

सर्दियों में शरीर की कई जरूरतों को पूरा करता है अंडा

3 weeks ago
शरीर में व्हाइट और ब्राउन दोनों फैट की होती है जरुरत
HEALTH

शरीर में व्हाइट और ब्राउन दोनों फैट की होती है जरुरत

4 weeks ago
सर्दियों में ऐसा पानी पीने से निखरेगी त्वचा
HEALTH

सर्दियों में ऐसा पानी पीने से निखरेगी त्वचा

1 month ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In