Newz Gossip
No Result
View All Result
Saturday, November 7, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

भ्रम है या सच्चाई? ठंड के मौसम में सिगरेट शरीर में गर्मी पैदा करती है ?

by newzgossip
12 months ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
भ्रम है या सच्चाई? ठंड के मौसम में सिगरेट शरीर में गर्मी पैदा करती है ?
154
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

मच्छरों को भगाने के लिए अपनाएं नींबू और लौंग का नुस्खा, जानें इस्तेमाल का तरीका

कमर दर्द और तनाव से राहत दिलाने में मददगार शशकासन, जानें करने का सही तरीका और फायदे

सोआ की पत्तियां खाने के 7 बड़े फायदे, पाचन से लेकर हड्डियों तक रखती हैं मजबूत

क्या वास्तव में ठंड के मौसम में सिगरेट शरीर में गर्मी पैदा करती है, यह सही में ऐसा है या यह सिर्फ एक भ्रम है? इस सवाल का जवाब डॉक्टरों ने साफ शब्दों में दिया है सिगरेट शरीर को गर्म नहीं करती, बल्कि सेहत को और ज्यादा नुकसान पहुंचाती है। डॉक्टरों का कहना है कि सिगरेट पीना हर मौसम में हानिकारक है, लेकिन सर्दियों में इसका खतरा और बढ़ जाता है। सिगरेट में मौजूद तंबाकू में कई जहरीले रसायन होते हैं, जो फेफड़ों और दिल पर सीधा असर डालते हैं।

डॉक्टरों के अनुसार, सिगरेट पीने से हार्ट रेट बढ़ता है, ब्लड प्रेशर में अचानक उछाल आता है और ब्लड वेसल्स सिकुड़ने लगते हैं। ठंड के मौसम में पहले से ही दिल को शरीर को गर्म रखने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, ऐसे में सिगरेट का सेवन हार्ट पर अतिरिक्त दबाव डाल देता है। यही वजह है कि ठंड के दौरान सिगरेट पीना हार्ट अटैक या स्ट्रोक के खतरे को कई गुना बढ़ा सकता है।

कई लोग यह सोचते हैं कि सिगरेट पीने से शरीर गर्म होता है, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि यह पूरी तरह भ्रम है। सिगरेट में मौजूद निकोटीन और अन्य केमिकल्स अस्थायी रूप से शरीर का तापमान थोड़ी देर के लिए बढ़ा सकते हैं, लेकिन यह असर कुछ ही मिनटों में खत्म हो जाता है। इसके बाद सिगरेट ब्लड फ्लो को धीमा कर देती है, जिससे शरीर का वास्तविक तापमान कम हो जाता है। नतीजतन, ठंड का असर और बढ़ जाता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, सर्दी से बचने का सबसे अच्छा तरीका है गर्म कपड़े पहनना, सूप या गुनगुना पानी पीना और शरीर को एक्टिव रखना न कि सिगरेट का सहारा लेना। सर्दियों में सिगरेट पीने का एक और बड़ा नुकसान यह है कि इस मौसम में पहले से ही सांस की बीमारियों जैसे अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और सर्दी-जुकाम का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में सिगरेट का धुआं फेफड़ों की झिल्लियों को कमजोर करता है और सांस लेने में दिक्कत पैदा करता है।

डॉक्टरों का कहना है कि ठंड और धुएं का यह दोहरा असर लंबे समय में क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि जिन लोगों को पहले से हार्ट या लंग्स की बीमारी है, उन्हें सर्दियों में सिगरेट से पूरी तरह दूरी बना लेनी चाहिए। इस मौसम में ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और हार्ट रेट में स्वाभाविक रूप से बदलाव आते हैं, ऐसे में स्मोकिंग इन बदलावों को और असंतुलित कर देती है।

विशेषज्ञों की माने तो ठंड से बचने के लिए प्राकृतिक और सुरक्षित तरीके ही अपनाएं जैसे नियमित व्यायाम, गर्म पेय पदार्थों का सेवन और पर्याप्त कपड़ों का इस्तेमाल। सिगरेट से मिलने वाली “गर्मी” सिर्फ एक झूठा एहसास है, जो शरीर को धीरे-धीरे ठंडा और कमजोर बना देती है।

बता दें कि सर्दियों का मौसम शुरू होते ही लोग शरीर को गर्म रखने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाने लगते हैं। कोई चाय-कॉफी का सहारा लेता है तो कोई गर्मागर्म सूप या भोजन का। वहीं, कई लोग ठंड से बचने के लिए सिगरेट पीने लगते हैं, क्योंकि उनका मानना है कि सिगरेट शरीर में गर्मी पैदा करती है और ठंड कम महसूस होती है।

Tags: cigarettes during cold weather?cigarettes generate heatkhabrein jara hat kemyth and fact about cigarettesmyth or a fact?
SendShare62Tweet39
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

मच्छरों को भगाने के लिए अपनाएं नींबू और लौंग का नुस्खा, जानें इस्तेमाल का तरीका
Khabrein Jara Hat Ke

मच्छरों को भगाने के लिए अपनाएं नींबू और लौंग का नुस्खा, जानें इस्तेमाल का तरीका

8 hours ago
कमर दर्द और तनाव से राहत दिलाने में मददगार शशकासन, जानें करने का सही तरीका और फायदे
Khabrein Jara Hat Ke

कमर दर्द और तनाव से राहत दिलाने में मददगार शशकासन, जानें करने का सही तरीका और फायदे

8 hours ago
सोआ की पत्तियां खाने के 7 बड़े फायदे, पाचन से लेकर हड्डियों तक रखती हैं मजबूत
Khabrein Jara Hat Ke

सोआ की पत्तियां खाने के 7 बड़े फायदे, पाचन से लेकर हड्डियों तक रखती हैं मजबूत

1 day ago
सर्दियों में रोज धूप सेंकने के 7 बड़े फायदे, हड्डियां मजबूत और तनाव होगा कम
Khabrein Jara Hat Ke

सर्दियों में रोज धूप सेंकने के 7 बड़े फायदे, हड्डियां मजबूत और तनाव होगा कम

1 day ago
बद्ध पद्मासन के फायदे: शरीर का लचीलापन बढ़ाने के साथ कंधों और पीठ को रखता है सक्रिय
Khabrein Jara Hat Ke

बद्ध पद्मासन के फायदे: शरीर का लचीलापन बढ़ाने के साथ कंधों और पीठ को रखता है सक्रिय

2 days ago
केवलादेव नेशनल पार्क में क्यों आते हैं हजारों विदेशी पक्षी? जानें ऐचा घास का महत्व
Khabrein Jara Hat Ke

केवलादेव नेशनल पार्क में क्यों आते हैं हजारों विदेशी पक्षी? जानें ऐचा घास का महत्व

3 days ago
सांप के जहर से बनी हाई BP की दवा! जानें कैसे खोजी गई कैप्टोप्रिल
Khabrein Jara Hat Ke

सांप के जहर से बनी हाई BP की दवा! जानें कैसे खोजी गई कैप्टोप्रिल

3 days ago
यमन के सोकोत्रा द्वीप पर पेड़ों से निकलता है खून! जानें ड्रैगन ब्लड ट्री का रहस्य
Khabrein Jara Hat Ke

यमन के सोकोत्रा द्वीप पर पेड़ों से निकलता है खून! जानें ड्रैगन ब्लड ट्री का रहस्य

3 days ago
डेथ वैली में अपने आप कैसे चलते हैं भारी पत्थर? वैज्ञानिकों ने खोला 100 साल पुराना रहस्य
Khabrein Jara Hat Ke

डेथ वैली में अपने आप कैसे चलते हैं भारी पत्थर? वैज्ञानिकों ने खोला 100 साल पुराना रहस्य

4 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In