Newz Gossip
No Result
View All Result
Saturday, September 12, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home भारत

कोलंबिया के इस आतंक से बचाएगा भारत! 60 खतरनाक दरियाई घोड़ों को भारत भेजने की योजना बना रहा कोलंबिया

by newzgossip
4 years ago
in भारत, विदेश
0
कोलंबिया के इस आतंक से बचाएगा भारत! 60 खतरनाक दरियाई घोड़ों को भारत भेजने की योजना बना रहा कोलंबिया
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

रेनडियर का दूध पीता हैं मंगोलिया का दुखा समुदाय, अनोखी है जीवनशैली

अविवाहित युवाओं को डेनमार्क में कराया जाता दालचीनी स्नान

80 साल के हो गए ट्रम्प, फिर भी दुनिया के 16 नेताओं से हैं छोटे

बोगोटा: कोलंबिया कुख्यात मादक तस्कर पाब्लो एस्कोबार के पशु फार्म के पास रहने वाले कम से कम 70 दरियाई घोड़ों को भारत और मैक्सिको भेजने की योजना बना रहा है। गुजरात (भारत) के जामनगर स्थित ग्रीन्स जूलॉजिकल रेस्क्यू एंड रिहैबिलेशन किंगडम में 60 दरियाई घोड़ों को भेजा जाएगा। इसके लिए दरियाई घोड़ों को पकड़ने से जुड़े अभियान, उन्हें ढोने वाले लोहे के कंटेनर और विमान के जरिये भारत भेजने का पूरा खर्च कोलंबिया सरकार उठाएगी।

कोलंबिया सरकार ने दरियाई घोड़ों की आबादी पर लगाम लगाने के मकसद से यह फैसला लिया है। पाब्लो एस्कोबार कोलंबिया का वैश्विक स्तर पर कुख्यात मादक पदार्थ तस्कर था, जिसे पुलिस ने 1993 में एक मुठभेड़ में मार गिराया था। उसने 1980 के दशक में अफ्रीका से अवैध रूप से चार दरियाई घोड़े मंगवाए थे, जिसके बाद से क्षेत्र में दरियाई घोड़ों की संख्या काफी बढ़ चुकी है। पिछले कुछ सालों में इन दरियाई घोड़ों की आबादी बोगोटा से 200 किलोमीटर (124 मील) की दूरी पर मैग्डेलेना नदी के किनारे स्थित पशु फार्म ‘हैसिएंडा नेपोल्स रैंच से कहीं आगे तक फैल गई है।

पर्यावरण एजेंसियों का अनुमान है कि एंटिओक्विया प्रांत में स्थित इस क्षेत्र में अभी लगभग 130 दरियाई घोड़े हैं और अगले आठ वर्षों में उनकी संख्या बढ़कर 400 तक हो सकती है। एस्कोबार का ‘हैसिएंडा नेपोल्स रैंच और क्षेत्र में मौजूद दरियाई घोड़े 1993 के बाद से पर्यटकों के बीच आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनकर उभरे हैं। एस्कोबार की मौत के बाद जब यह पशु फार्म वीरान हो गया, तब वहां स्थानीय नदियों में अनुकूल मौसम परिस्थितियों में दरियाई घोड़ों के प्रजनन को बल मिला, जिससे उनकी संख्या तेजी से बढ़ गई।

वैज्ञानिकों ने आगाह किया है कि कोलंबिया में दरियाई घोड़ों का कोई प्राकृतिक शिकारी नहीं है और ये जीव जैव विविधता के लिए एक संभावित खतरा हैं, क्योंकि उनका मल नदियों की संरचना को बदल देता है और यह मैनाटी और कैपीबारा जैसे जीवों के प्राकृतिक आवास को प्रभावित कर सकता है।

कोलंबिया सरकार ने दरियाई घोड़ों को पिछले साल एक जहरीली आक्रामक प्रजाति घोषित किया था। एंटिओक्विया के पर्यावरण मंत्रालय में पशु संरक्षण एवं कल्याण विभाग की निदेशक लीना मार्सेला डि लॉस रॉस मोरैल्स ने बताया कि दरियाई घोड़ों को भारत और मेक्सिको भेजने की योजना पर एक साल से अधिक समय से काम किया जा रहा है। मोरैल्स के मुताबिक दरियाई घोड़ों को खाने का लालच दिखाकर लोहे के बड़े कंटेनर में कैद किया जाएगा और फिर ट्रक के जरिये 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित रियोनिग्रो शहर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ले जाया जाएगा।

मोरैल्स ने बताया कि रियोनिग्रो से उन्हें विमान के जरिये भारत और मेक्सिको भेजा जाएगा, जहां दरियाई घोड़ों को ठिकाना देने, उनकी देखभाल करने और आबादी नियंत्रित रखने में सक्षम अभयारण्य और चिड़ियाघर मौजूद हैं। मोरैल्स के मुताबिक 10 अन्य दरियाई घोड़े मेक्सिको के ओस्टोक सहित अन्य अभयारण्यों और चिड़ियाघरों में भेजे जाएंगे। एंटिओक्विया के राज्यपाल कार्यालय के अनुसार इक्वाडोर, फिलीपीन और बोत्सवाना ने भी कोलंबिया के सामने दरियाई घोड़ों को उनके देश भेजने की इच्छा जाहिर की है।

Tags: Colambia NewsColombia planning to send 60 dangerous hipposHippopotamusTrending NewsWorld News
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

रेनडियर का दूध पीता हैं मंगोलिया का दुखा समुदाय, अनोखी है जीवनशैली
Khabrein Jara Hat Ke

रेनडियर का दूध पीता हैं मंगोलिया का दुखा समुदाय, अनोखी है जीवनशैली

4 days ago
अविवाहित युवाओं को डेनमार्क में कराया जाता दालचीनी स्नान
Khabrein Jara Hat Ke

अविवाहित युवाओं को डेनमार्क में कराया जाता दालचीनी स्नान

7 days ago
80 साल के हो गए ट्रम्प, फिर भी दुनिया के 16 नेताओं से हैं छोटे
Khabrein Jara Hat Ke

80 साल के हो गए ट्रम्प, फिर भी दुनिया के 16 नेताओं से हैं छोटे

3 months ago
यूएई पहुंचे पीएम मोदी का हुआ जबरदस्त स्वागत, ऊर्जा और रक्षा क्षेत्र समेत कई अहम समझौते
भारत

यूएई पहुंचे पीएम मोदी का हुआ जबरदस्त स्वागत, ऊर्जा और रक्षा क्षेत्र समेत कई अहम समझौते

4 months ago
यहां ना सड़कें हैं ना कारें, हॉर्न की जगह बत्तखों की आवाज और पानी कल-कल देती है सुनाई
Khabrein Jara Hat Ke

यहां ना सड़कें हैं ना कारें, हॉर्न की जगह बत्तखों की आवाज और पानी कल-कल देती है सुनाई

5 months ago
दुबई और अबू धाबी से जान बचाकर भाग रहे अरबपति, प्राइवेट जेट्स के लिए करोड़ों देने को तैयार
Khabrein Jara Hat Ke

दुबई और अबू धाबी से जान बचाकर भाग रहे अरबपति, प्राइवेट जेट्स के लिए करोड़ों देने को तैयार

6 months ago
ऊंटों को मिला ‘पासपोर्ट’! सऊदी अरब का अनोखा कदम, जानिए क्या है मकसद
Khabrein Jara Hat Ke

ऊंटों को मिला ‘पासपोर्ट’! सऊदी अरब का अनोखा कदम, जानिए क्या है मकसद

7 months ago
भारत और यूरोपीय संघ के बीच मदर ऑफ ऑल डील्स पर हस्ताक्षर, विमान, मेडिकल मशीनें और लग्जरी कारें होंगी सस्ती
Khabrein Jara Hat Ke

भारत और यूरोपीय संघ के बीच मदर ऑफ ऑल डील्स पर हस्ताक्षर, विमान, मेडिकल मशीनें और लग्जरी कारें होंगी सस्ती

8 months ago
आखिर क्यों अचानक से दुनिया भर के देशों के लिए अहम हो गया ग्रीनलैंड?
Khabrein Jara Hat Ke

आखिर क्यों अचानक से दुनिया भर के देशों के लिए अहम हो गया ग्रीनलैंड?

8 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In