हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा पढ़ाई में तेज हो और उसकी याददाश्त (Memory) भी मजबूत रहे। इसके लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन देना ही काफी नहीं है, बल्कि बचपन से ही बच्चे के दिमाग को सक्रिय रखने वाली ब्रेन एक्सरसाइज भी जरूरी हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि खेल-खेल में कराई गई छोटी-छोटी गतिविधियां बच्चों की मेमोरी, एकाग्रता और सोचने-समझने की क्षमता को बेहतर बनाती हैं।
आइए जानते हैं ऐसे आसान तरीके, जिनसे बच्चे की याददाश्त तेज की जा सकती है।
1. घूमने के बाद मेमोरी टेस्ट लें
अगर आप बच्चे को पार्क, मॉल या रेस्टोरेंट लेकर गए हैं, तो घर लौटने के बाद उससे वहां से जुड़े सवाल पूछें।
उदाहरण
रेस्टोरेंट में किस तरफ बैठे थे?
दीवार पर किस रंग की तस्वीर लगी थी?
वेटर ने क्या पहन रखा था?
आपने क्या ऑर्डर किया था?
फायदा:
इस तरह के सवाल बच्चे की Observation Skill और Memory Recall दोनों को मजबूत बनाते हैं।
ध्यान रखें कि जिन सवालों के जवाब आप पूछ रहे हैं, वे आपको भी याद होने चाहिए।









