Newz Gossip
No Result
View All Result
Saturday, March 28, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home विदेश

घटती जनसंख्या से चिंतित ग्रीस ने किया पैकेज का ऐलान, 4 बच्चे वालों को नहीं देना होगा टैक्स

by newzgossip
7 months ago
in विदेश
0
घटती जनसंख्या से चिंतित ग्रीस ने किया पैकेज का ऐलान, 4 बच्चे वालों को नहीं देना होगा टैक्स
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

दुबई और अबू धाबी से जान बचाकर भाग रहे अरबपति, प्राइवेट जेट्स के लिए करोड़ों देने को तैयार

ऊंटों को मिला ‘पासपोर्ट’! सऊदी अरब का अनोखा कदम, जानिए क्या है मकसद

आखिर क्यों अचानक से दुनिया भर के देशों के लिए अहम हो गया ग्रीनलैंड?

दक्षिण-पूर्वी यूरोपीय देश ग्रीस घटती आबादी को लेकर परेशान है। यहां जनसंख्या बढ़ाने के मकसद से सरकार ने साढ़े 16 हजार करोड़ से अधिक के पैकेज का ऐलान किया है। इसके अलावा जिनके 4 बच्चे हैं उनसे टैक्स नहीं वसूलने का भी निर्णय लिया गया है। ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस ने रविवार को नई नीतियों की घोषणा करते हुए कहा कि 1.6 अरब यूरो (16,563 करोड़ रुपये) का राहत पैकेज देश की मौजूद सबसे बड़ी चुनौती यानी घटती जनसंख्या से निपटने के लिए तैयार किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस ने नीतियों की घोषणा के बाद कहा, हम जानते हैं कि अगर आपका कोई बच्चा नहीं है तो जीवनयापन की लागत एक बात है और अगर आपके दो या तीन बच्चे हैं तो दूसरी बात है। इसलिए, एक देश के रूप में हमें अपने उन नागरिकों को पुरस्कृत करने का कोई तरीका खोजना चाहिए जो अधिक बच्चे पैदा करने का विकल्प चुनते हैं।

जनसंख्या आंकड़ों के हिसाब से भूमध्यसागरीय देश ग्रीस यूरोप का सबसे बूढ़ा देश बनने की कगार पर है। लिहाजा, वहां की सरकार ने आबादी बढ़ाने के मकसद से नए उपायों की घोषणा की है। नए नियमों में कहा गया है कि अगर किसी परिवार में चार बच्चे हैं तो उसे टैक्स के दायरे से बाहर रखा जाएगा। यानी उस परिवार को टैक्स नहीं देना होगा। नए नियम 2026 से लागू होंगे।

नई नीति में कहा गया है कि जिन बस्तियों में आबादी 1500 से कम है, वहां के लोगों को अन्य टैक्स से भी छूट दी जाएगी और इससे होने वाले घाटे को राजकोष से पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही मित्सोटाकिस ने कहा कि नए उपाय के तहत सभी वर्गों को दो फीसदी कर कटौती का लाभ दिया जाएगा लेकिन जिनके पास चार बच्चे हैं और कम आय वाले परिवार हैं तो उन्हें जीरो टैक्स नीति का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नए कर लाभ 2026 में लागू किए जाएंगे। उन्होंने इस पैकेज को ग्रीस में 50 से अधिक वर्षों में लागू किया गया सबसे साहसिक कर सुधार बताया है। ये नीतियाँ जनसंख्या समस्या से निपटने के लिए दक्षिणपंथी सरकार द्वारा की गई अन्य पहलों पर आधारित हैं।

दरअसल, पर्यटन की दृष्टि से खूबसूरत ग्रीस में प्रजनन दर यूरोप में सबसे कम है। वहां प्रति महिला 1.4 बच्चों का प्रजनन दर है जो औसत प्रजनन दर 2.1 से काफ़ी नीचे है। प्रधानमंत्री मित्सोताकिस ने इस समस्या को राष्ट्रीय ख़तरा बताया है। यूरोस्टेट के अनुसार, ग्रीस की जनसंख्या वर्तमान 1.02 करोड़ है जो 2050 तक घटकर 80 लाख से भी कम हो जाएगी। इनमें भी 36 प्रतिशत आबादी 65 वर्ष से अधिक आयु की होगी। जनसंख्या में भारी गिरावट की बात को स्वीकार करते हुए वहां के वित्त मंत्री किरियाकोस पियराकाकिस ने कहा कि यह उनके अस्तित्व पर एक बड़ा खतरा है।

उन्होंने कहा कि 15 साल पहले देश में आर्थिक संकट शुरू होने के बाद से प्रजनन दर आधी हो गई है।उन्होंने कहा कि हमारी नई टैक्स नीति और अन्य नीतिगत सुधार इस समस्या से निपटने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल देश के सामने सर्वोच्च प्राथमिकता जनसांख्यिकीय मुद्दा है।

Tags: Greece announced a packageGreece declining populationpeople with 4 children will not have to pay taxWorld NewsWorld News in Hindi
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

दुबई और अबू धाबी से जान बचाकर भाग रहे अरबपति, प्राइवेट जेट्स के लिए करोड़ों देने को तैयार
Khabrein Jara Hat Ke

दुबई और अबू धाबी से जान बचाकर भाग रहे अरबपति, प्राइवेट जेट्स के लिए करोड़ों देने को तैयार

3 weeks ago
ऊंटों को मिला ‘पासपोर्ट’! सऊदी अरब का अनोखा कदम, जानिए क्या है मकसद
Khabrein Jara Hat Ke

ऊंटों को मिला ‘पासपोर्ट’! सऊदी अरब का अनोखा कदम, जानिए क्या है मकसद

2 months ago
आखिर क्यों अचानक से दुनिया भर के देशों के लिए अहम हो गया ग्रीनलैंड?
Khabrein Jara Hat Ke

आखिर क्यों अचानक से दुनिया भर के देशों के लिए अहम हो गया ग्रीनलैंड?

2 months ago
नीदरलैंड के मेयर मां को ढूंढने आए भारत और कहा- हर कर्ण को कुंती से मिलने का अधिकार
Khabrein Jara Hat Ke

नीदरलैंड के मेयर मां को ढूंढने आए भारत और कहा- हर कर्ण को कुंती से मिलने का अधिकार

2 months ago
क्या राष्ट्रपति मादुरो की तरह खामनेई को भी तेहरान से उठावा सकते हैं टंप?
विदेश

क्या राष्ट्रपति मादुरो की तरह खामनेई को भी तेहरान से उठावा सकते हैं टंप?

3 months ago
वेनेजुएला का प्राकृतिक खजाना: तेल, गैस और बहुमूल्य खनिजों पर टिकी अमेरिका की नजरें
Khabrein Jara Hat Ke

वेनेजुएला का प्राकृतिक खजाना: तेल, गैस और बहुमूल्य खनिजों पर टिकी अमेरिका की नजरें

3 months ago
कैसे काम करती हैं स्पेशल डेल्टा फोर्स…..निकोलस मादुरो और पत्नी को अपने साथ ले गई
विदेश

कैसे काम करती हैं स्पेशल डेल्टा फोर्स…..निकोलस मादुरो और पत्नी को अपने साथ ले गई

3 months ago
अरे बाप रे…..यहां पर नदी में तैरते हुए ऑफिस जाते हैं लोग
Khabrein Jara Hat Ke

अरे बाप रे…..यहां पर नदी में तैरते हुए ऑफिस जाते हैं लोग

3 months ago
ढाकेश्वरी देवी मंदिर: इतिहास, आस्था और ढाका की पहचान का जीवंत प्रतीक
Khabrein Jara Hat Ke

ढाकेश्वरी देवी मंदिर: इतिहास, आस्था और ढाका की पहचान का जीवंत प्रतीक

3 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In